Monday, July 7News and Media

Uncategorized

डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण।

डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण।

Uncategorized
डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण। देहरादून 22 जून, 2025(सू.वि.) जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की सुविधा और सहायता के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियो से सुगम व सुरक्षित यात्रा को लेकर आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि फंड के कारण यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी नही रहनी चाहिए। विभागों को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन फंड की व्यवस्था भी करेगा। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर, चिकित्सा कक्ष, यात्री प्रतिक्षालय, भोजन, आवास, पेयजल, शौचालय एवं साफ सफाई व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों को दिए ज...
विधायक निधि से सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना  10 लाख रुपये की लागत से बना 20 किलोवाट का संयंत्र, स्थानीय जरूरतों को करेगा पूरा।

विधायक निधि से सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना 10 लाख रुपये की लागत से बना 20 किलोवाट का संयंत्र, स्थानीय जरूरतों को करेगा पूरा।

Uncategorized
  विधायक निधि से सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना 10 लाख रुपये की लागत से बना 20 किलोवाट का संयंत्र, स्थानीय जरूरतों को करेगा पूरा।     देहरादून 22 जून। रविवार को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित डाकरा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि से निर्मित हुए 20 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 10 लाख की लागत से निर्मित यह सोलर प्लांट डाकरा स्थित गुरुद्वारा में स्थापित किया गया है और लगभग 3000 यूनिट प्रतिमाह बिजली का उत्पादन इस सयंत्र के माध्यम से होगा।   उद्घाटन के बाद अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले वर्ष 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जब मैंने आप सबके बीच यह घोषणा की थी कि गुरुद्वारा साहिब परिसर में 20 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा, तब वह सिर्फ एक घोषणा नहीं थी, ...
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने पर विशेष फोकस है      

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने पर विशेष फोकस है    

Uncategorized
  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने पर विशेष फोकस है   शनिवार को प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विकासखण्ड काशीपुर के सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया और शासन स्तर के प्रकरणों पर प्राथमिकता पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धि रेखांकित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की सरकार, जनता के द्वार नारे को आत्मसात करते हुए कार्य कर रही है। हमने ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त करने का संकल्प लिया है। काबीना मंत्री ने कहा कि पिछले 3 वर्षो में 23 हजार से अधिक युवाओं को ...
हर घर योग, हर जन निरोग अभियान का शुभारंभ

हर घर योग, हर जन निरोग अभियान का शुभारंभ

Uncategorized
  हर घर योग, हर जन निरोग अभियान का शुभारंभ आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड ने पूरे विश्व को एक ऐतिहासिक संदेश दिया। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की शांत वादियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 देशों के राजदूतों के साथ योग कर “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भारतीय अवधारणा को साकार किया। योग, जो भारत की आत्मा है—आज वह गैरसैंण से पूरे विश्व में गूंज रहा है। उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण आज न सिर्फ योग का केंद्र बनी, बल्कि भारतीय संस्कृति के एक वैश्विक दूत के रूप में उभरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब विदेशी राजदूतों के साथ योग किया, तो यह दृश्य पूरी दुनिया को यह संदेश दे रहा था कि योग भारत की नहीं, मानवता की धरोहर है। मुख्यमंत्री ने कहा — “योग हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ है।” उन्होंने इसे केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि “आंतरिक शांति...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय अध्यक्ष श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी के आशीर्वाद, प्रेरणा व मार्गदर्शन से श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय, के स्कूल ऑफ योगिक साइंसेस एंड नेचुरोपैथी के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय अध्यक्ष श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी के आशीर्वाद, प्रेरणा व मार्गदर्शन से श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय, के स्कूल ऑफ योगिक साइंसेस एंड नेचुरोपैथी के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं

Uncategorized
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय अध्यक्ष श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी के आशीर्वाद, प्रेरणा व मार्गदर्शन से श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय, के स्कूल ऑफ योगिक साइंसेस एंड नेचुरोपैथी के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं       श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नित्य की भांति श्री दरबार साहिब में प्रातः योगाभ्यास किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने अपने संदेश में कहा कि योग हज़ारो साल पुरानी एक आध्यात्मिक और शारीरिक विद्या है। नियमित योगाभ्यास को न सिर्फ शरीर की मजबूती बल्कि मन की शांति के लिए भी अपनाया जाता है। आज के बदलत...
सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है भराड़ीसैंण:धामी   

सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है भराड़ीसैंण:धामी  

Uncategorized
  सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है भराड़ीसैंण:धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण एवं 8 देशों के डेलिगेट्स के साथ योग किया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योग नीति पर आधारित पुस्तिका का विमोचन करते हुए राज्य में योग नीति का औपचारिक शुभारंभ भी किया। उन्होंने "एक वृक्ष, योग के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा परिसर में सेब का पौधा भी लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार शीघ्र ही प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल...
योग का अर्थ जोड़ना है और पीएम मोदी के नेतृत्व में आपसी सामांजस्य से जुड़ रहे हैं : जोशी   

योग का अर्थ जोड़ना है और पीएम मोदी के नेतृत्व में आपसी सामांजस्य से जुड़ रहे हैं : जोशी  

Uncategorized
  योग का अर्थ जोड़ना है और पीएम मोदी के नेतृत्व में आपसी सामांजस्य से जुड़ रहे हैं : जोशी   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के अध्यापकों, कार्मिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी के कैडेटों तथा उधमसिंह नगर जनपद से पधारे नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। योगाभ्यास के बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग की जननी भारत ने इसे विश्व पटल पर लाया है। आज देश के 175 देश एक ही समय पर योग कर रहे थे। योग का अर्थ जोड़ना है और पीएम मोदी के...
मुख्यमंत्री ने कहा जीवनशैली जनित विकारों, रोग निवारण और स्वास्थय संरक्षण पर संयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार कार्य हम मिलकर कर सकते हैं।      

मुख्यमंत्री ने कहा जीवनशैली जनित विकारों, रोग निवारण और स्वास्थय संरक्षण पर संयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार कार्य हम मिलकर कर सकते हैं।    

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने कहा जीवनशैली जनित विकारों, रोग निवारण और स्वास्थय संरक्षण पर संयुक्त अनुसंधान एवं नवाचार कार्य हम मिलकर कर सकते हैं।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी विदेशी राजनयिकों और सुप्रसिद्ध योगाचार्य का स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान सभी को प्रतीक चिन्ह और उत्तराखंडी टोपी देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मेक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के उपस्थित राजदूत व अन्य उच्चधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग और आयुष की वैश्विक राजधानी है। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के नेतृत्व और आग्रह पर पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2014 में ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट   

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट  

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व उपचार में छूट प्रदान करेगा। राज्य आंदोलनकारियों की परेशानी को देखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने यह पहल की है। शुक्रवार को राज्य सरकार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल एवं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने देहरादून के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सुभाष बड़थ्वाल एवम् प्रदीप कुकरेती ने श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज को राज्य आंदोलनकारियों की परेशानियों एवम् वस्तु स्थिति से अवगत...
भराड़ीसैंण, गैरसैंण:विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य   

भराड़ीसैंण, गैरसैंण:विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य  

Uncategorized
  भराड़ीसैंण, गैरसैंण:विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य भराड़ीसैंण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वो सभी अभिभूत नज़र आए। उन्होंने गैरसैंण की तारीफ करते हुए इस क्षेत्र को अद्भुत और हर रूप से समृद्ध स्थल बताया। *छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से हुआ अतिथियों का स्वागत* जब 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचे, तो उनके स्वागत में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। छोलि...