Sunday, September 6News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी की पहल से पहाड़ में बढ़ रहे स्वरोजगार के अवसर, सौर परियोजनाओं ने 3500 से ज्यादा लोगों को दिया रोजगार

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पहाड़ में बढ़ रहे स्वरोजगार के अवसर, सौर परियोजनाओं ने 3500 से ज्यादा लोगों को दिया रोजगार         देहरादून। उत्तराखंड के मूल निवासियों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (एमएसएसवाई) राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के साथ ही हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बन रही है। योजना के तहत जून माह तक 210 मेगावाट क्षमता के प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिससे 3500 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 250 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य प्रदान किया है। योजना के अंतर्गत स्थानीय निवासियों द्वारा 20, 25, 50, 100 और 200 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए...

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, मानसून, चारधाम-कांवड़ यात्रा, आपदा प्रबंधन और गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, मानसून, चारधाम-कांवड़ यात्रा, आपदा प्रबंधन और गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, आपदा प्रबन्धन, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, सत्यापन अभियान, गड्ढा मुक्त सड़के जैसे विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने फोन चालू रखें और किसी भी परिस्थिति में संपर्क से बाहर न रहें। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि मानसून के दौरान आमजन ...

मुख्यमंत्री धामी की सख्ती से शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मदरसा बोर्ड खत्म कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन, 250 से अधिक अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बढ़ाया कदम

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की सख्ती से शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मदरसा बोर्ड खत्म कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन, 250 से अधिक अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बढ़ाया कदम     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को सदैव प्रज्वलित रखने का आवाह्न किया। मुख्यमंत्री ने घंटाघर स्थित उत्तराखण्ड आन्दोलन के महान नायक स्व. श्री इन्द्रमणी बडोनी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री, गांधी पार्क से घंटाघर तक हजारों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा में...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष आज मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुतीकरण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में विकसित की जा रही खेल अवसंरचना, शैक्षणिक भवनों, प्रशिक्षण सुविधाओं, छात्रावासों, खेल विज्ञान केंद्र, अनुसंधान सुविधाओं तथा अन्य निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएँ तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि उत्तराखंड के खेल भविष्य...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में चारधाम यात्रा मार्ग पर कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में चारधाम यात्रा मार्ग पर कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग एवं सिमली पार्किंग परियोजनाओं की विस्तृत वित्तीय समिति (डीएफसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के वित्तीय, तकनीकी और निर्माण संबंधी पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री धामी के बीच संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श

Uncategorized
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री धामी के बीच संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग शिष्टाचार भेंट कर राज्य के विकास, सड़क संपर्क, क्षेत्रीय योजनाओं तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न संसदीय क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर सुझाव प्राप्त किए और राज्य के समग्र विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ उत्तराखण्ड में सड़क संपर्क मजबूत करने और विभिन्न सड़क परियोजनाओं को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ।  ...

अस्पताल अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने डॉ. पंकज गर्ग को दी शुभकामनाएं, ABSI में राष्ट्रीय दायित्व से बढ़ा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का गौरव

Uncategorized
अस्पताल अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने डॉ. पंकज गर्ग को दी शुभकामनाएं, ABSI में राष्ट्रीय दायित्व से बढ़ा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का गौरव डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) का निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र, कार्यकाल 2026–2028 निर्वाचित किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दायित्व स्तन कैंसर सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में डॉ. गर्ग के उल्लेखनीय योगदान को दर्शाता है। इस पद पर रहते हुए वे उत्तर भारत में शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों, अकादमिक सहयोग और प्रमाण-आधारित स्...

धामी सरकार ने दिखाई सख्ती, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Uncategorized
धामी सरकार ने दिखाई सख्ती, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की। इसमें विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं, विकासकों, आवास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण की प्रगति और लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित सभी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। सचिव आवास ने कहा कि यह योजना केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने ...

मुख्यमंत्री धामी की तत्परता, भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूलों की छुट्टी और प्रशासन पूरी तरह सतर्क

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की तत्परता, भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूलों की छुट्टी और प्रशासन पूरी तरह सतर्क       उत्तराखंड में भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हाई अलर्ट के निर्देश दिए हैं*। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को *पूरी तरह सतर्क रहने के साथ SDRF, NDRF और सभी जिला प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं* मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए *देहरादून जिले सहित राज्य के कई जिलों में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है* जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। *मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से भी मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है*। उन्होंने कहा कि अत्य...

शहीद के सम्मान के साथ विकास की नई इबारत : एमडीडीए की योजनाओं से बदलेगी मसूरी विधानसभा की तस्वीर

Uncategorized
शहीद के सम्मान के साथ विकास की नई इबारत : एमडीडीए की योजनाओं से बदलेगी मसूरी विधानसभा की तस्वीर   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों को मंगलवार को नई गति मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरकुल में एमडीडीए की लगभग 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें शहीद दीपक पुण्डीर की स्मृति में निर्मित आधुनिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और एमडीडीए मिलकर केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही नहीं कर रहे, बल्कि जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास का नया मॉडल तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरकुल में शहीद दीपक पुण्डीर की स्मृति में लगभग 3.36 करोड़ रुपये की लागत से एमडीडीए द्वारा निर्मित सामुदायिक ...