Sunday, September 6News and Media

देहरादून

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग       श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और धार्मिक विरासत समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का का...

दिनभर की भागदौड़ के बाद भी इलाज का भरोसा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी मरीजों की पहली पसंद

उत्तराखंड, देहरादून
दिनभर की भागदौड़ के बाद भी इलाज का भरोसा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी मरीजों की पहली पसंद         दिनभर की भागदौड़ के बाद भी इलाज का भरोसा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी मरीजों की पहली पसंद देहरादून। भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे बड़ी चुनौती है—समय। नौकरी हो या कारोबार, दफ्तर हो या रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, दिनभर की व्यस्तता के बीच अस्पताल जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब समय की यह परेशानी मरीजों के इलाज में बाधा नहीं बन रही है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। दिन का काम खत्म होने के बाद भी जब शहर की रफ्तार जारी रहती है, उसी समय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं जारी रहती हैं। यही वजह है कि नौ...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा प्रेम और सद्भाव का संदेश, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा प्रेम और सद्भाव का संदेश, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएंप   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजन-कीर्तन और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों व स्टाफ को श्रीकृृष्ण ...

मुख्यमंत्री धामी ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस (USCPPGG) की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। शोध एवं अध्ययन के निष्कर्षों का उपयोग राज्य की नीतियों और योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में किये गये उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित केस स्टडी तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद स्तर पर अधिकारियों के प्रशिक्षण एवं क्षमता विक...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘खेल महाकुंभ’ ने प्रदेश की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने की मजबूत पहल के रूप में 10वें संस्करण में प्रवेश किया

देहरादून
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘खेल महाकुंभ’ ने प्रदेश की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने की मजबूत पहल के रूप में 10वें संस्करण में प्रवेश किया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पूर्ण अनुशासन, निष्पक्षता एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शपथ ली। खिलाड़ियों द्वारा योगासन एवं उत्तराखंड के पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’ का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल महाकुम्भ प्रदेश की प्रतिभाओं को गांव की मिट्टी से राज्य,...

ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री धामी का युवाओं से संवाद

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
ड्रग फ्री उत्तराखंड' से 'विकसित भारत 2047' तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री धामी का युवाओं से संवाद       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सुमंगलम होटल, बनबसा में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवाओ से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के बनबसा में आयोजित "युवा संवाद" कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, समाज सेवा, स्वरोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली स्थानीय युवा प्रतिभाओं को राजकीय सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया।     संवाद के दौरान छात्रा मिलन कलखुड़िया द्वारा मुख्यमंत्री के जीवन सफर पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने अपनी संक्षिप्त जीवनी, शिक्षा, युवावस्था और राजनीतिक यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने ...

IIT दिल्ली से MoU, SGRR ने छुआ सफलता का नया शिखर—महाराज जी की दूरदर्शी सोच में शिक्षा, तकनीक और सेवा का बढ़ता साम्राज्य

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
IIT दिल्ली से MoU, SGRR ने छुआ सफलता का नया शिखर—महाराज जी की दूरदर्शी सोच में शिक्षा, तकनीक और सेवा का बढ़ता साम्राज्य     देहरादून।     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने देश के नंबर 1 प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू कर शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश के नंबर 1 संस्थान के साथ यह साझेदारी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा और उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आईआईटी दिल्ली के साथ हुआ यह एमओयू विशेष रूप से विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक अनुसंधान और नए दौर की तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को राष...

मुख्यमंत्री धामी सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात   रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के सर्वांगीण विकास के लिए कुल ₹62.97 करोड़ की 50 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹11.08 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹51.89 करोड़ की 30 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन योजनाओं से जनपद में सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।   मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की घोषणा की। इनमें स्वतंत्रता संग...

स्वाइन फ्लू से जंग के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पूरी तरह तैयार, 50 बेड और 5 आईसीयू बेड आरक्षित

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
स्वाइन फ्लू से जंग के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पूरी तरह तैयार, 50 बेड और 5 आईसीयू बेड आरक्षित   देहरादून। देहरादून में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्वाइन फ्लू संक्रमण से निपटने के लिए कमर कस ली है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू के संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 50 बेड का विशेष वार्ड आरक्षित किया है। गंभीर मरीजों के लिए 5 आईसीयू बेड भी सुरक्षित रखे गए हैं। वहीं, वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जगदीश रावत को स्वाइन फ्लू मामलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह जानकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मामलों की निगरानी, जांच और उपचार को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। देहरादून में हाल के दिनों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध और पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद अ...

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज , महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते...