Tuesday, November 3News and Media

Author: admin

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत पहचान, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड से मिल रहा उपचार का लाभ

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत पहचान, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड से मिल रहा उपचार का लाभ

Uncategorized
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत पहचान, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड से मिल रहा उपचार का लाभ   देहरादून। उत्तराखंड में गोल्डन कार्ड योजना के तहत उपचार को लेकर जहां कई बड़े अस्पतालों ने हाथ पीछे खींच लिए हैं, वहीं श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून ने अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। अस्पताल में पेंशनर्स, सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित योजना के अन्य सभी पात्र लाभार्थी गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार का लाभ उठा रहे हैं। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक ने कहा कि अस्पताल राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहा है। अस्पताल का उद्देश्य जरूरतमंदों और पात...
खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी

खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही जाम की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी।   मुख्यमंत्री ने खटीमा की जनता के स्नेह और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते जैसा है। यहां की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन...
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

Uncategorized
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य के कार्मिकों को बड़ी सौगात देते हुए वर्ष 2025-26 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) के भुगतान को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से राज्य सरकार के हजारों कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों तथा पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार अपने कार्मिकों के हितों और कल्याण के प्रति संवेदनशील है। प्रदेश के विकास में सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारि...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की छह दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘खेलोत्सव-2026’ का भव्य समापन सोमवार को विश्वविद्यालय खेल मैदान में हुआ। 28 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2026 तक आयोजित इस खेलोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने 15 खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खेलोत्सव-2026 के सफल आयोजन पर सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, आयोजकों और विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खेलोत्सव में सर्वाधिक पदक अर्जित कर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।...
विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी 

विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ तथा ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहलें प्रदेश में सुशासन को मजबूत बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास को स्पष्ट दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता का वास्तविक पैमाना केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। वहीं, नागरिकों को एक ही जानकारी के लिए बार-बार...
देवभूमि का गौरव, धाकड़ धामी का दम—फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में 881 अंकों के साथ देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी!

देवभूमि का गौरव, धाकड़ धामी का दम—फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में 881 अंकों के साथ देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी!

Uncategorized
देवभूमि का गौरव, धाकड़ धामी का दम—फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में 881 अंकों के साथ देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी!     देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड का गौरव एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर चमका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली का दम दिखाते हुए देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री होने का गौरव हासिल किया है। प्रतिष्ठित फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त सर्वेक्षण 'बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026' के अंतिम परिणामों में मुख्यमंत्री धामी ने 1000 में से 881 अंक प्राप्त कर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि ने उत्तराखंड की राजनीतिक और प्रशासनिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती दी है।   सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्...
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

Uncategorized
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में शनिवार को खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गुलजार रहे। क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज ने क्रिकेट बालिका वर्ग और बास्केटबॉल बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। वहीं, वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर की टीमों ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक, पथरी बाग शाखा के मैनेजर हिमांशु रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका क्रिकेट फाइनल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ नर्सिंग के सामने 50 रनों का लक...
‘अराजकता नहीं, विकास चाहिए’—श्रीनगर से धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

‘अराजकता नहीं, विकास चाहिए’—श्रीनगर से धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

Uncategorized
‘अराजकता नहीं, विकास चाहिए’—श्रीनगर से धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला         श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तराखंड में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का शनिवार को श्रीनगर की पावन धरती से प्रदेशव्यापी आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोडवेज बस अड्डे से रामलीला मैदान तक निकाली गई पदयात्रा में स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सहभागिता की। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली। मुख्यमंत्री धामी ने रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीनगर से इस अभियान का प्रदेशव्यापी शंखनाद हुआ है। पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब जनता के उत्साह, उमंग और स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता विकास, सुशासन, शांति और प्रदेश के स्वाभिमान के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कांग्...
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी : मुख्यमंत्री धामी 

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, खिलाड़ियों एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि के संबंध में जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में म...
 गुरु को देखते ही भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, झुककर छुए चरण; शिक्षकों ने बताया कभी बेहद होनहार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे पुष्कर

 गुरु को देखते ही भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, झुककर छुए चरण; शिक्षकों ने बताया कभी बेहद होनहार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे पुष्कर

Uncategorized
गुरु को देखते ही भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी, झुककर छुए चरण; शिक्षकों ने बताया कभी बेहद होनहार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे पुष्कर   जीवन में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो पद, प्रतिष्ठा और औपचारिकताओं से परे सीधे हृदय को स्पर्श कर जाती हैं। ऐसी ही भावुक और आत्मीय अनुभूति उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व शिक्षकों से हो गई। वर्षों बाद अपने गुरुजनों को सामने देखकर मुख्यमंत्री धामी ने बिना किसी औपचारिकता के आगे बढ़कर अपने दोनों शिक्षकों के चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी के लिए यह केवल अपने शिक्षकों से मुलाकात नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थी जीवन की जड़ों से दोबारा जुड़ने का आत्मीय अवसर था। कभी जिन गुरुजनों ने उन्हें कक्षा में बैठाकर शिक्षा दी, जीवन के विभ...