Sunday, September 6News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बिना मान्यता वाले मदरसों पर सख्ती, देहरादून-हल्द्वानी में 3 मदरसे सील; अब तक 20 का संचालन बंद

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बिना मान्यता वाले मदरसों पर सख्ती, देहरादून-हल्द्वानी में 3 मदरसे सील; अब तक 20 का संचालन बंद       देहरादून। प्रदेश में निर्धारित मान्यता एवं शैक्षणिक मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले मदरसों के विरुद्ध राज्य सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि देहरादून में तीन मदरसों के संबंध में कार्रवाई की गई। इनमें आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया को सील किया गया, जबकि मदरसा दार-ए-अरकम, आजाद कॉलोनी, माजरा तथा मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के प्रबंधकों द्वारा मदरसों का संचालन बंद किए जाने संबंधी लिखित अंडरटेकिंग दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 17 मदरसों को स...

सिफारिश नहीं, प्रतिभा और मेहनत’ को मुख्यमंत्री धामी ने बनाया नौकरी का आधार, 101 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र 

Uncategorized
‘सिफारिश नहीं, प्रतिभा और मेहनत’ को मुख्यमंत्री धामी ने बनाया नौकरी का आधार, 101 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आज से वे उत्तराखण्ड सरकार का अभिन्न हिस्सा बनने के साथ ही जनसेवा की महत्वपूर्ण यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने ज्ञ...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर तत्काल सक्रिय हुआ प्रशासन, 08 वर्षीय देव की MRI जांच और आगे के उपचार की तैयारी शुरू

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर तत्काल सक्रिय हुआ प्रशासन, 08 वर्षीय देव की MRI जांच और आगे के उपचार की तैयारी शुरू   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल से लोहियाहेड निवासी रवि शर्मा के 08 वर्षीय पुत्र देव के उपचार की राह आसान हुई है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के समुचित उपचार के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा इलाज में आने वाले खर्च को वहन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिवस मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड में स्थानीय व्यवसायी रवि शर्मा की दुकान पर पहुंचे थे और वहां उन्होंने टिक्की खाई थी। इस दौरान रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपने 08 वर्षीय पुत्र देव की बीमारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा बचपन से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है और उसके हाथ-पैर काम नहीं करते हैं। बच्चे का लंबे समय से उपचार कराया जा रहा...

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों हेतु ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के रामनगर (शहर) में सीवरेज योजना (जोन-1) के अंतर्गत वर्तमान 7.0 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र के ट्रंक एवं शाखा सीवर निर्माण कार्य हेतु ₹ 42.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के राजस्व कार्यालयों यथा राजस्व परिषद, मंडलायुक्त कार्यालय एवं जिला कार्यालयों आदि में स्थित राजस्व अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण संबंधी कार्यों हेतु ₹ 10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र ...

राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक जीतने और ओलंपिक-2036 में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति के लिए तैयार किया जा रहा विशेष रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक जीतने और ओलंपिक-2036 में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति के लिए तैयार किया जा रहा विशेष रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार, हल्द्वानी में उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, मानसखण्ड खेल परिसर के प्रथम चरण के ₹43.50 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, द्रो...

मंत्री गणेश जोशी को पूर्व सैनिको को समान कार्य के लिए समान वेतन न मिलने के संबंध में ज्ञापन सौंपते पूर्व सैनिक

Uncategorized
मंत्री गणेश जोशी को पूर्व सैनिको को समान कार्य के लिए समान वेतन न मिलने के संबंध में ज्ञापन सौंपते पूर्व सैनिक     देहरादून, 26 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराते हुए कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत यूपीसीएल,यूजेवीएनएल, पिटकुल द्वारा पूर्व सैनिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ नहीं मिलने से संबंधित समस्याओं को रखकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा।   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों एवं पक्षकारों के साथ बैठक आयोजित कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। &nb...

मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना

Uncategorized
मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना       मसूरी, 25 अगस्त। मसूरी टाउन हॉल में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से रक्षाबंधन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।   इस अवसर पर रेखा वर्मा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह में गढ़वाली, कुमाऊंनी और नेपाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा।   कार्यक्रम में रेखा वर्मा ने मंत्री गणेश जोशी ...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में पेयजल की समस्या के समाधान और लोगों को पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है

Uncategorized
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में पेयजल की समस्या के समाधान और लोगों को पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का शुभारंभ कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों को ट्यूबवेल की सौगात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में पेयजल की समस्या के समाधान और लोगों को पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित ट्यूबवेल के शुरू होने से राजेंद्र नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्...

सीएम धामी के नेतृत्व में चम्पावत में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सड़क निर्माण के लिए ₹4.37 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Uncategorized
सीएम धामी के नेतृत्व में चम्पावत में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सड़क निर्माण के लिए ₹4.37 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति       प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम विकास विभाग हेतु की गई घोषणा के क्रियान्वयन की दिशा में शासन द्वारा महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि जनपद चम्पावत के विभिन्न ग्राम पंचायतों में इंटर लॉकिंग मार्ग निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए ₹437.87 लाख (चार करोड़ सैंतीस लाख सत्तासी हजार रुपये) की कुल वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।   इसके साथ ही, चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से 60 प्रतिशत प्...

जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

Uncategorized
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण       जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का गुरूवार को लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। इस सुविधा के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को आवश्यक जीवनरक्षक रक्त घटक समय ...