Tuesday, November 3News and Media

बोलता वोटर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में SDRF की बड़ी उपलब्धि, ISO प्रमाणन से गुणवत्ता और कार्यकुशलता को मिली पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में SDRF की बड़ी उपलब्धि, ISO प्रमाणन से गुणवत्ता और कार्यकुशलता को मिली पहचान

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में SDRF की बड़ी उपलब्धि, ISO प्रमाणन से गुणवत्ता और कार्यकुशलता को मिली पहचान   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के अनुसार, यह प्रमाणन प्राप्त करने वाली उत्तराखंड SDRF देश की पहली आपदा सेवा एजेंसी बन गई है। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, बल्कि आपदा प्रबंधन में गुणवत्ता आधारित कार्यप्रणाली और संस्थागत दक्षता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सक्षम, प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है...

श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मुख्यमंत्री धामी का हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मुख्यमंत्री धामी का हुआ भव्य स्वागत माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद चम्पावत के टनकपुर पहुंचे। टनकपुर आगमन पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मा0 मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर पहुंचकर वहां रह रहे खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन से सीधा संवाद किया। इसके पश्चात मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा टनकपुर में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल ह...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल श्वास रोगों के निदान में मिलेगी नई तकनीकी ताकत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल श्वास रोगों के निदान में मिलेगी नई तकनीकी ताकत       देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विभाग में अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री तथा बॉडी बॉक्स मशीनों की स्थापना की गई है। इन आधुनिक जांच प्रणालियों के माध्यम से अब फेफड़ों की कार्यक्षमता का अत्यंत सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सकेगा। विशेष बात यह है कि इम्पल्स ऑसिलोमेट्री मशीन के माध्यम से 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों, बुजुर्गों तथा ऐसे मरीजों की भी फेफड़ों की जांच संभव होगी, जो सामान्य स्पाइरोमेट्री टेस्ट नहीं करा पाते हैं। इससे अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी, छोटे वायुमार्गों की बीमारी तथा अन्य जटिल श्वास रोगों का शुरुआती चरण में ही सटीक निदान संभव होगा, जिससे मरीजों को समय...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ब्लड कैंसर जनजागरूकता पर एकजुट हुए विषय विशेषज्ञ

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ब्लड कैंसर जनजागरूकता पर एकजुट हुए विषय विशेषज्ञ       देहरादून। कैंसर के खिलाफ जंग में जागरूकता को सबसे प्रभावी हथियार बताते हुए शुक्रवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में “कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी” का संदेश गूंजा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित ब्लड कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने ब्लड कैंसर के लक्षण, समय पर जांच, आधुनिक उपचार, बचाव एवं रोकथाम के साथ ही कैंसर से जुड़े भय को दूर करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शबीना एवम् शोएब ने संयक्त रूप से प्रथम, प्रतिभा नौटियाल ने द्वितीय और रश्मि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में कल्प...

युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर धामी सरकार का जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर धामी सरकार का जोर   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके विचार और सुझाव सुने तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहने वाला है। उन्होंने कहा युवाओं के पास नया विजन है, आउट-ऑफ-द-बॉक्स थिंकिंग है और सबसे बड़ी बात कुछ क...

युवाओं के सपनों से विकसित उत्तराखंड की राह—सीएम धामी का विद्यार्थी मंथन बना नई सोच का मंच

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
    युवाओं के सपनों से विकसित उत्तराखंड की राह—सीएम धामी का विद्यार्थी मंथन बना नई सोच का मंच   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर उनके विजन को जाना। उन्होंने कहा कि युवाओं से प्राप्त उपयोगी और व्यावहारिक सुझावों को राज्य सरकार की योजनाओं और नीति-निर्धारण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम में 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम में 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा       देहरादून। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समस्या है, जिसका प्रभाव केवल प्रजनन स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। बदलती जीवनशैली, खान-पान, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी स्थितियों से भी इसका गहरा संबंध है। इसी विषय को लेकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज एवं पीसीओएस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में पीसीओएस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 मेडिकल एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पीसीओएस का नाम बदलकर अब वर्तमान में पीएमओएस हो गया है।...

कांग्रेस के ‘चंदा मॉडल’ पर विनोद चमोली का सवाल—हरीश रावत और गणेश गोदियाल बताएं किसने कितना चंदा दिया?

उत्तराखंड, देहरादून, फैक्ट चेक, बोलता वोटर
कांग्रेस के ‘चंदा मॉडल’ पर विनोद चमोली का सवाल—हरीश रावत और गणेश गोदियाल बताएं किसने कितना चंदा दिया?     देहरादून 14 सितंबर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और धर्मपर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली ने कहा कि प्रदेश और देश में सामने आ रहे कांग्रेसी घोटाले कांग्रेस के राजनैतिक भ्रष्टाचार का असली चेहरा है। पूर्व सीएम हरदा के पीए के पास काले धन की बरामदगी और आरोपी पीए के कांग्रेसी चंदा मॉडल वाला बयान से साबित होता है, वहां करप्शन पार्टी की पूरी दाल ही काली है।   पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चमोली ने आज भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने वाली कांग्रेस की पोल खोल दी। उन्होंने कांग्रेस सरकारो के ऐसे ही एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा, अभी कर्नाटक के अंदर पाया गया कि कांग्रेस के एक मंत्री सतीश के, जो पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर हैं। उनके परिवार के पास अथाह स...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन   देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड लिबरल स्टडीज द्वारा सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान कहानी, कविता-पाठ एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रीति तिवारी ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम संयोजक डॉ. कल्पना थपलियाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए हिंदी दिवस के आयोजन के उद्देश्य एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का म...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एन.टी.सी.पी.) के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, देहरादून के सहयोग से तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एसबीएएस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर टोबेके फ्री यूथ-लीटर फाॅर टूमोरो विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गुंजन मेहंदीरेत्ता (बीएससी आईटी), शिक्षा (बीटेक प्रथम सेमेस्टर) और जेरूशा प्रधान (बीसीए प्रथम...