Sunday, September 6News and Media

बोलता वोटर

एसजीआरआरयू में एनईपी: एजुकेशन टू विकसित भारत की थीम पर शिक्षा समागम

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
एसजीआरआरयू में एनईपी: एजुकेशन टू विकसित भारत की थीम पर शिक्षा समागम   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम (एबीएसएस 2026) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम थीम एनईपी: एजुकेशन टू विकसित भारत रही। समागम में विश्वविद्यालय के 45 शोधार्थियों एवं 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की नई शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों, उसके लाभों तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना रहा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में ...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड,भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति को जन जन तक पहुँचाया है। उनकी वाणी में अद्भुत शक्ति थी और दृष्टि में भगवान बुद्ध के समान असीम करुणा थी। पूज्य सतगुरु ने समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने जीवन भर यही सिखाया कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का सानिध्य और सतगुरु की कृपा...

मॉर्डन कार्डियक केयर में इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी छलांग, पहली माइट्रल TEER सफलता से स्ट्रक्चरल हार्ट प्रोग्राम हुआ और मजबूत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मॉर्डन कार्डियक केयर में इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी छलांग, पहली माइट्रल TEER सफलता से स्ट्रक्चरल हार्ट प्रोग्राम हुआ और मजबूत     देहरादून।   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहला अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) सफलतापूर्वक किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कार्डयोलाॅजी विभाग अपनी माॅर्डन तकनीकों से हार्ट प्रोसीजर करने के लिए जाना जाता है। माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर से मरीज़ का सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद विभाग की उपलब्धि में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्ड...

तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर देहरादून। चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली एवं गढ़वाल मंडल आयुक्त से स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत-बचाव, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों एवं अन्य उपलब्ध माध्यमों से ग्रामीणों तक जरूरी सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर आवाजाही को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर ...

जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले

उत्तराखंड, बोलता वोटर
जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले     देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों की जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी। *अब सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी गौ एवं भैंस खरीद पर मिलेगा अनुदान* कैबिनेट ने राज्य सेक्टर की गौ पालन योजना का दायरा बढ़ाते हुए सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी योजना से जोड़ने का निर्णय लिया। अब लाभार्थी गाय के साथ-साथ भैंस खरीदने का विकल्प भी चुन सकेंगे। पशु की यूनिट कॉस्ट 40 हजार रुपये से बढ़...

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: श्री हरिचंद देवता मंदिर के मास्टर प्लान के लिए ₹1.42 करोड़ की स्वीकृति

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: श्री हरिचंद देवता मंदिर के मास्टर प्लान के लिए ₹1.42 करोड़ की स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुंवारी माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 72.67 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 43.60 लाख, विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत महाबगढ़ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.69 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹1.02 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में श्री हरिचन्द देवता मंदिर को मास्टर प्लान से बनाये जाने हेतु ₹ 1.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते प्रथम किश्त में ₹ 85.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विध...

मुख्यमंत्री धामी का संवेदनशील निर्णय, खैनूरी के ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के दिए तत्काल निर्देश

उत्तराखंड, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी का संवेदनशील निर्णय, खैनूरी के ग्रामीणों की परेशानी दूर करने के दिए तत्काल निर्देश   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के दशोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम खैनूरी को जोड़ने वाली सड़क के आपदा के कारण क्षतिग्रस्त होने का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चमोली सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त कर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम खैनूरी के ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर गांव को जोड़ने वाली सड़क की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि आपदा के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव के लगभग 120 परिवारों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।   ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्का...

थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। राज्य सरकार धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। इससे बचाव के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक...

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्ह...

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता, आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय पर दिया जोर

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता, आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय पर दिया जोर       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ जैसी संस्थाओं की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक आधुनिक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लि...