Tuesday, November 3News and Media

Author: admin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित खेलोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। पूरे दिन विश्वविद्यालय परिसर खिलाड़ियों के उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ खेलोत्सव-2026 के अध्यक्ष डॉ. पुनीत ओहरी एवं सचिव एसपी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शतरंज के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज की संजना ने स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की अस्मिता को हराया। वहीं, बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल के आयुष पटेल ने स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइ...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधुनिक कृषि तकनीक, बागवानी, प्राकृतिक खेती और खाद्य प्रसंस्करण को दिया जा रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधुनिक कृषि तकनीक, बागवानी, प्राकृतिक खेती और खाद्य प्रसंस्करण को दिया जा रहा बढ़ावा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधुनिक कृषि तकनीक, बागवानी, प्राकृतिक खेती और खाद्य प्रसंस्करण को दिया जा रहा बढ़ावा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 18 हजार 690 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। इसके अंतर्गत उत्तराखण्ड के भी 8 लाख 08 हजार से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी लाभार्थी किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और के...
देवभूमि में अतिक्रमण पर धामी सरकार का प्रहार, देहरादून में एक और अवैध मजार ध्वस्त

देवभूमि में अतिक्रमण पर धामी सरकार का प्रहार, देहरादून में एक और अवैध मजार ध्वस्त

Uncategorized
देवभूमि में अतिक्रमण पर धामी सरकार का प्रहार, देहरादून में एक और अवैध मजार ध्वस्त       धामी सरकार का सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर बनाई गयी अवैध मजारों को हटाने और भूमि को कब्ज़ा मुक्त करने का अभियान जारी हैं। देहरादून जिला प्रशासन ने मार्ग मे बाधा उत्पन्न कर रही ऐसी ही एक और अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन ने पहले उक्त अवैध मजार के विषय मे दस्तावेजों की पड़ताल कर नोटिस भी जारी किया था। जानकारी के मुताबिक नेहरू कॉलोनीे मे हिमगिरी पैलेस के पास उक्त अवैध सरचना थीं जिसके बारे मे स्थानीय लोगो ने शिकायत भी दर्ज करवाई थीं। देहरादून की एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की हैं। धामी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड मे अवैध मजारों को सरकारी भूमि से मुक्त करने का अभियान शुरू किया हुआ हैं और अभी तक 603 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी हैं। मुख्यमंत...
मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों एवं युवाओं से किया संवाद, जाना उनका हालचाल

मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों एवं युवाओं से किया संवाद, जाना उनका हालचाल

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों एवं युवाओं से किया संवाद, जाना उनका हालचाल     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आज गैरसैंण से देहरादून लौटते समय ऋषिकेश के नटराज चौक पर स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।   नटराज चौक पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने राज्य युवा आयोग के गठन को युवाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके प्रति अपनी ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 28 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक आयोजित होंगी 15 खेलकूद प्रतियोगिताएं

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 28 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक आयोजित होंगी 15 खेलकूद प्रतियोगिताएं

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 28 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक आयोजित होंगी 15 खेलकूद प्रतियोगिताएं     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2026 का बुधवार को विश्वविद्यालय के खेल मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में 15 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 5000 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के एनसीसी बैंड, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स तथा विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के प्रतिनिधियों ने अनुशासित परेड के माध्यम से खेल भावना, एकता और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विपिन चंद्र घिल्डियाल ने खेलोत्सव के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। खेलोत्सव के चेयरपर्सन डॉ. पुनीत ओहरी, सचिव एस.पी. ...
एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाई 

एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाई 

Uncategorized
एस. जी. आर. आर यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को दी बधाई     देहरादून. श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू ), देहरादून के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज के अंतर्गत फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बी पी टी ) एवं मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (एम पी टी ) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को बधाई दी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का शुभारंभ करना तथा उन्हें एक नई शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दिशा प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुआ, जो ज्ञान, ...
संक्रमण नियंत्रण में मिसाल पेश कर रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, स्वच्छता और हैंड हाइजीन पर विशेष जोर

संक्रमण नियंत्रण में मिसाल पेश कर रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, स्वच्छता और हैंड हाइजीन पर विशेष जोर

Uncategorized
संक्रमण नियंत्रण में मिसाल पेश कर रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, स्वच्छता और हैंड हाइजीन पर विशेष जोर   देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मंे विशेषज्ञों ने कहा कि संक्रमण से बचाव और मरीजों को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में स्वच्छता एवं हैंड हाइजीन की महत्वपूर्ण भूमिका है। हाथों की सही तरीके से सफाई न केवल संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद करती है, बल्कि मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। इसी उद्देश्य से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सरकार की कायाकल्प योजना के अंतर्गत सैनिटेशन एवं हाइजीन विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मरीजों, तीमारदारों, पीजी स्टूडेंट्स, नर्सिंग इंचार्जों, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उल्लेखनीय है कि कायाकल्प योजना भारत सरकार के स्वास्थ्य एव...
जनसुविधा, जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता—गैरसैंण में धामी सरकार के अनुपूरक बजट का दम

जनसुविधा, जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता—गैरसैंण में धामी सरकार के अनुपूरक बजट का दम

Uncategorized
जनसुविधा, जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता—गैरसैंण में धामी सरकार के अनुपूरक बजट का दम     उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधनों का प्रस्ताव किया है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के लिए तैयार 7,844.18 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में सड़क, पेयजल, ऊर्जा, शहरी विकास और स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। अनुपूरक बजट में 4,164.32 करोड़ रुपये पूंजीगत मद तथा 3,679.86 करोड़ रुपये राजस्व मद में प्रस्तावित हैं। इस प्रकार अनुपूरक बजट की आधे से अधिक धनराशि पूंजीगत मद में रखी गई है। मूल बजट के 1,11,703.21 करोड़ रुपये में अनुपूरक बजट जुड़ने के बाद कुल बजट का आकार 1,19,547.39 करोड़ रुपये हो जाएगा।   अनुपूरक बजट...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र

सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र

Uncategorized
  सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंगलवार से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में विधानसभा सत्र शुरु हो गया है। इसके साथ ही राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पहली बार एक साल के भीतर दो विधानसभा सत्र आयोजित होने का नया अध्याय जुड़ गया है। इससे पहले इसी साल मार्च में भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित किया गया था। गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। इसके बाद से यहां समय-समय पर विधानसभा की कार्यवाही संचालित होती रही है। हालांकि, कुछ वर्षों में यहां कोई सत्र आयोजित नहीं हुआ, जबकि कुछ वर्षों में एक बार विधानसभा सत्र आयोजित किया गया। वर्ष 2014 में गैरसैंण में पहली बार तीन दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित किया गया। व...
दिल्ली निवासी आरती चमोली और परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, इमरजेंसी हेली सेवा से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना

दिल्ली निवासी आरती चमोली और परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, इमरजेंसी हेली सेवा से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना

Uncategorized
दिल्ली निवासी आरती चमोली और परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, इमरजेंसी हेली सेवा से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, सरलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए कैंसर पीड़ित व्यक्ति को बाबा केदारनाथ के दर्शन कराने में मदद की। दिल्ली निवासी आरती चमोली ने अपने पिता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री से केदारनाथ धाम के दर्शन कराने में सहायता मांगी थी। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए इमरजेंसी हेली सेवा के तहत तीन व्यक्तियों की बुकिंग का स्लॉट उपलब्ध कराया।   पैदल यात्रा कर पाने में असमर्थ आरती के पिता ने हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इस भावुक और यादगार पल के बाद आरती चमोली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार जत...