Tuesday, November 3News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के अंतर्गत संगम लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया।   चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत रुद्रप्रयाग में लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबे पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। पुल, सुरंग और संपर्क मार्ग सहित इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 1.18 किलोमीटर है। यह महत्वपूर्ण परियोजना केदारनाथ राष्ट्रीय राज...
मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी से बढ़ा सियासी विवाद, सीएम धामी बोले—अमर्यादित बयानों को राजनीति का आधार बना रही कांग्रेस

मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी से बढ़ा सियासी विवाद, सीएम धामी बोले—अमर्यादित बयानों को राजनीति का आधार बना रही कांग्रेस

Uncategorized
मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी से बढ़ा सियासी विवाद, सीएम धामी बोले—अमर्यादित बयानों को राजनीति का आधार बना रही कांग्रेस     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राजनीति को व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित टिप्पणियों तक सिमटा बताते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय कांग्रेस बार-बार व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए राजनीति कर रही है।   दरअसल, एक राजनीतिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खड़गे की टिप्पणी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कार्यक्रम में जब भीड़ की ओर से ‘मोदी नहीं जाएगा’ की बात कही गई, तो खड़गे ने जवाब में कथित तौर पर कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस टिप्पणी को लेकर मुख्यमं...

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश       सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं क...
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

Uncategorized
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई   देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण तथा बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण की टीम ने मसूरी, पौंधा, विधौली और शिमला बाईपास क्षेत्र में अभियान चलाते हुए सात स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध प्लॉटिंग के एक मामले में ध्वस्तीकरण और दूसरे मामले में सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, मसूरी में अवैध निर्माण तथा विधौली में बिना अनुमति संचालित कैफे और दुकानों को भी सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों में हड़कंप मचा रहा।   *शिमला बाईपास और पौंधा में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई*   प्राधिकरण के अनुसार, गौरव रावत भू-...
अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवाल: मुन्ना सिंह चौहान   

अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवाल: मुन्ना सिंह चौहान   

Uncategorized
अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवाल: मुन्ना सिंह चौहान       देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस नेताओं द्वारा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र व कार्यमंत्रणा समिति की बैठक को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गैरसैंण की गरिमा, जनभावनाओं और पर्वतीय विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कांग्रेस को गैरसैंण के प्रति अचानक उपजे इस 'घड़ियाली प्रेम' के बजाय अपने गिरते राजनीतिक वजूद की चिंता करनी चाहिए।   चौहान ने कहा कि धामी सरकार ने गैरसैंण को केवल बयानों तक सीमित न रखकर धरातल पर काम किए हैं। भाजपा सरकार ने इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा दिया, विकास के ...
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित

Uncategorized
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित   देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को नव -प्रवेशित पीजी डाॅक्टरों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट पर व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यशाला में 160 पीजी डाॅक्टरों ने भाग लिया तथा एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) से संबंधित प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक...
राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा, धामी कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा, धामी कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

Uncategorized
राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा, धामी कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर     बृहस्पतिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी। धामी कैबिनेट का फोकस युवाओं पर दिखा। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का प्रस्ताव कैबिनेट ने पास कर दिया। वहीं, प्रदेश में साहसिक एवं पर्यावरणीय पर्यटन के नियोजित, सुरक्षित और सतत विकास के लिए उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म कॉरपोरेशन बनाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई इसके अलावा एक जिला, एक खेल योजना के तहत 14 मुख्य खेल प्रशिक्षकों की तैनाती का प्रस्ताव मंजूर हो गया। इसके तहत हर जिले की पहचान एक खेल से होगी। उसी के मुख्य प्रशिक्षक उस जिले में तै...
समय पर उपचार से बच सकती है जिंदगी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विश्व ट्रॉमा दिवस पर किया जागरूक

समय पर उपचार से बच सकती है जिंदगी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विश्व ट्रॉमा दिवस पर किया जागरूक

Uncategorized
समय पर उपचार से बच सकती है जिंदगी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विश्व ट्रॉमा दिवस पर किया जागरूक     देहरादून। विश्व ट्रॉमा दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के त्वरित उपचार, आधुनिक ट्रॉमा प्रबंधन और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। श्री गुरु राम राय स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने स्किट के माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को प्राथमिक सहायता देने और अस्पताल में ट्रॉमा उपचार की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. मधुर उनियाल, एडिशनल प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रॉमा सर्जरी एंड क्रिटिकल केयर एम्स ऋषिकेश,इंचार्ज ऑफ़ एरोमेडिकल सर्विसेज, एम्स ऋषिकेश, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, ...
मदरसों में अब जुम्मे की छुट्टी नहीं! धामी सरकार ने मदरसों में लागू किया रविवार का साप्ताहिक अवकाश

मदरसों में अब जुम्मे की छुट्टी नहीं! धामी सरकार ने मदरसों में लागू किया रविवार का साप्ताहिक अवकाश

उत्तराखंड
मदरसों में अब जुम्मे की छुट्टी नहीं! धामी सरकार ने मदरसों में लागू किया रविवार का साप्ताहिक अवकाश     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों में अब शुक्रवार (जुम्मे) के स्थान पर रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे सभी संस्थानों को शिक्षा विभाग एवं उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।   धामी सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था का संचालन समान नियमों के आधार पर किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सभी बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं राष्ट्रीय पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे ...
धामी का उत्तराखंड बन रहा आर्थिक ताकत, हिमाचल को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

धामी का उत्तराखंड बन रहा आर्थिक ताकत, हिमाचल को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

उत्तराखंड, देहरादून
धामी का उत्तराखंड बन रहा आर्थिक ताकत, हिमाचल को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान   दो पहाड़ी राज्य, चुनौतियां भी लगभग एक जैसी, लेकिन आर्थिक प्रदर्शन में उत्तराखंड ने हिमाचल प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। केंद्र सरकार की स्वायत्तशासी संस्था अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान की ताजा रैंकिंग में उत्तराखंड ने देश के दस हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश छठे नंबर पर है। यह लगातार दूसरी बार है जब उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन का दम दिखाया है।   इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के विकास और वित्तीय प्रबंधन पर फोकस के नजरिए से भी देखा जा रहा है। सीमित संसाधनों, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों के बावजूद राज्य ने अपनी आमदनी बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत ...