Sunday, September 6News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन   धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने देश के विभिन्न राज्यों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के सम्मान के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर हरकीपैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने प...

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा साकार: महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण को मिली ₹169.47 लाख की स्वीकृति, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा साकार: महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण को मिली ₹169.47 लाख की स्वीकृति, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम   कोटद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए पौड़ी जनपद के दुगड्डा ब्लॉक स्थित प्राचीन सिद्धपीठ महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण के लिए 169.47 लाख रुपये की परियोजना को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति के साथ ही मंदिर के विकास और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महाबगढ़ मंदिर प्रबंधन एवं विकास समिति के संरक्षक चंडी प्रसाद कुकरेती ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2023 में महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्याकरण की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में लोक निर्माण विभाग ने 169.47 लाख रुपये की परियोजना तैयार कर शासन को भेज...

मुख्यमंत्री धामी ने किया मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण – शिलान्यास 

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने किया मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण – शिलान्यास     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली साबित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। आज जहां प्रदेश में करोड़ों रुपये की लागत से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश को खेल, पर्यटन और...

धराली में दिखा धामी सरकार का विकास संकल्प, ₹33 करोड़ के पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों ने बदल दी एक साल की तस्वीर

Uncategorized
धराली में दिखा धामी सरकार का विकास संकल्प, ₹33 करोड़ के पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों ने बदल दी एक साल की तस्वीर       देहरादून। एक साल पहले 05 अगस्त को आई भीषण आपदा ने धराली और आसपास की भागीरथी घाटी को गहरे जख्म दिए थे। कुछ ही पलों में मलबे ने वर्षों की मेहनत को अपनी चपेट में ले लिया। घर-दुकान, खेत-खलिहान, बाग-बगीचे, पशुधन और आजीविका के साधन प्रभावित हुए। चारों ओर मलबा, मायूसी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता थी। आज, एक साल बाद तस्वीर बदल चुकी है। धराली, हर्षिल और भटवाड़ी एक बार फिर उठ खड़े हुए हैं। सड़कें और दूसरी आधारभूत सुविधाएं बहाल हो रही हैं, खेतों में हरियाली लौट रही है, बाग-बगीचे फिर संवर रहे हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ रही है। आपदा से उपजी निराशा की जगह अब पुनर्निर्माण और बेहतर भविष्य का विश्वास दिखाई दे रहा है...

कुमाऊं क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को राज्य सरकार का मिलेगा सहयोग

Uncategorized
कुमाऊं क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को राज्य सरकार का मिलेगा सहयोग   देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुरूप उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि श्री दरबार साहिब आध्यात्मिक शांति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का अनुपम केंद्र है। यहां आकर आत्मिक सुकून और नई प्रेरणा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्...

नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी ताकत जागरूक युवा’—बंशीधर तिवारी; MY Bharat और सजग इंडिया मिलकर चलाएंगे 100 सप्ताह का अभियान

Uncategorized
‘नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी ताकत जागरूक युवा’—बंशीधर तिवारी; MY Bharat और सजग इंडिया मिलकर चलाएंगे 100 सप्ताह का अभियान     देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने भाग लिया। उत्तराखंड में भी देहरादून सहित विभिन्न जिलों के युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है, तब यह आवश्यक है कि देश का युवा तन और मन से स्वस्थ, आत्मविश्वास से भरपूर तथा ड्रग्स जैसी घातक आदतों से पूरी तरह दूर रहे। उन्होंने कहा, "हमें हर एक युवा को नशे के चंगुल में फंसने...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा: सरकार की हर योजना बिना भेदभाव अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा: सरकार की हर योजना बिना भेदभाव अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वरोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि सरकार की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास है तथा यही विश्वास जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सबसे बड़ी प्रेरणा है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृ...

धामी सरकार में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर नहीं कोई समझौता, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिखाई सख्ती

Uncategorized
धामी सरकार में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर नहीं कोई समझौता, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दिखाई सख्ती मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून और ऋषिकेश में दो अलग-अलग स्थानों पर सख्त कदम उठाए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार स्वीकृति के बिना किसी भी प्रकार का भू-विकास या भवन निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सोनिया विहार, नवादा रोड, देहरादून में बृजेश कुमार, नीलकंठ जोशी, दमयन्ती कण्डवाल, गिरिजा सेमवाल, सुनीता भट्ट तथा सुरेन्द्र सिंह पंवार द्वारा लगभग चार बीघा भूमि पर भू-विन्यास एवं डिमार्केशन का कार्य कराया गया था, लेकिन इसका तलपट मानचित्र एमडीडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया। जांच में अनधिकृत प्लाटिंग की ...

सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत मामले में मुख्यमंत्री धामी ने CB-CID जांच के लिए दिए लिखित निर्देश

Uncategorized
सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत मामले में मुख्यमंत्री धामी ने CB-CID जांच के लिए दिए लिखित निर्देश देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि उन्होंने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की मांग की। विधायक के अनुसार, मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव को जांच CB-CID को सौंपने के लिखित निर्देश जारी किए हैं। विनोद कंडारी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखने, जांच एजेंसियों का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की।...

मुख्यमंत्री धामी की पहल से सेलागाड-कोटकेन्द्री संपर्क मार्ग के लिए ₹40.53 लाख स्वीकृत, ग्रामीणों का सफर होगा आसान

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की पहल से सेलागाड-कोटकेन्द्री संपर्क मार्ग के लिए ₹40.53 लाख स्वीकृत, ग्रामीणों का सफर होगा आसान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने और स्थानीय नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने की प्राथमिकता के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में जनपद के अंतर्गत सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹40.53 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस सम्पर्क मार्ग के बन जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य मूलभूत आवश्यकताओं तक ग्रामीणों की पहुंच और अधिक सुलभ होगी। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों को मुख्य धारा और पक्की सड़कों से जोड़ना शासन-प्रशासन की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है...