Sunday, September 6News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.00 करोड, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत रानीगढ़ (देवल) स्थित आराध्य माँ आदिशक्ति देवराडी देवी पौराणिक मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं प्रागंण के विस्तार हेतु ₹ 98.28 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड नौगांव के अन्तर्गत श्री यमुनोत्री धाम में मंदिर एवं जानकी चट्टी में श्री राम मंदिर से अखोरीपुल तक यमुना नदी के दोनो तरफ बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 12.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून में राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह, देहरादून के जीर्णाे...

घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के निर्देश, सीएम धामी ने अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uncategorized
घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के निर्देश, सीएम धामी ने अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के बारे में जानकारी ली तथा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायल श्रमिकों के स्वा...

रेस्क्यू ऑपरेशन की जमीनी हकीकत जानने खुद टनल के अंदर पहुंचे सीएम धामी

Uncategorized
रेस्क्यू ऑपरेशन की जमीनी हकीकत जानने खुद टनल के अंदर पहुंचे सीएम धामी   मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली।   टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई।   मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को न...

टीएचडीसी टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी की नजर, आज मायापुर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान का लेंगे जायजा; 19 लोग सुरक्षित बाहर, 3 की तलाश जारी

Uncategorized
टीएचडीसी टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी की नजर, आज मायापुर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान का लेंगे जायजा; 19 लोग सुरक्षित बाहर, 3 की तलाश जारी       मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से रातभर राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके चलते टनल में कार्यरत कुछ लोग अंदर फंस गए। टनल में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना थी, जिनमें से रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 19 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वह...

मुख्यमंत्री धामी ने झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को दिया भरोसा, प्रभावित श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को दिया भरोसा, प्रभावित श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टनल में फंसे उनके राज्यों के श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराया और बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 16 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है तथा शेष प्रभावित श्रमिकों के लिए भी सभी आवश्यक प्रयास निरंतर जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेस्क्यू किए गए श्रमिको...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास, मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रार...

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी ₹164.35 करोड़ की बड़ी सौगात, तांकुल जल विद्युत परियोजना और चौकोड़ी पर्यटन आवास गृह को मिली मंजूरी

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी ₹164.35 करोड़ की बड़ी सौगात, तांकुल जल विद्युत परियोजना और चौकोड़ी पर्यटन आवास गृह को मिली मंजूरी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में तांकुल जल विद्युत परियोजना (क्षमता 12 मे०वा०) हेतु पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड द्वारा परियोजना का निर्माण कराये जाने हेतु ₹ 159.60 करोड़ तथा पर्यटक आवास गृह चौकोडी के उच्चीकरण एवं विस्तारीकरण हेतु ₹ 4.75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के विकासखण्ड जौनपुर में सौडी लग्गा क्यारी मोटर मार्ग का पुनर्निमाण एंव सुदृढीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.25 करोड़ तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के ग्राम झींवरेडी के सुमेरू विहार, ग्राम सुद्धोवाला, ग्राम सेलाकुई, ग्राम उम्मेदपुर, ग्राम अम्बीव...

मुख्यमंत्री धामी ने दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 एफएम का किया शुभारंभ

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 एफएम का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल कक्षा और परीक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नई सोच विकसित करने और जीवन की दिशा निर्धारित करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय में 11 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन तथा 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित केंद्रीय पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। साथ ही, दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 8...

मुख्यमंत्री धामी ने इंद्रमणि नौटियाल के मामले में अपनाया मानवीय रुख, विदेश मंत्रालय से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने इंद्रमणि नौटियाल के मामले में अपनाया मानवीय रुख, विदेश मंत्रालय से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तराखंड के उत्तरकाशी निवासी श्री इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर भारत सरकार के स्तर से तत्काल आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने प्रकरण में श्री नौटियाल को आवश्यक न्यायिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें बंधक अवस्था से मुक्त कराकर सकुशल भारत वापस लाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप का आग्रह किया है। श्री इंद्रमणि नौटियाल पुत्र श्री देवी राम नौटियाल वर्ष 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां वे पिकक रोड्स एंड कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी, रियाद (सऊदी अरब) में ट्रक चालक के रूप में कार्...

लोकभाषाओं, लोककलाओं और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
लोकभाषाओं, लोककलाओं और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी स्कूल, हरिद्वार बाईपास, देहरादून में लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित पुस्तक “Mountain Melodies of Narendra Singh Negi” का विमोचन किया तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात अभिनेता, रंगकर्मी और नाटककार श्री ताई तुगुंग को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में श्री नरेंद्र सिंह नेगी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री नेगी उत्तराखंड की लोक संस्कृत...