मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के औचक दौरे ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ को औपचारिकता नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति बना दिया है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के औचक दौरे ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ को औपचारिकता नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति बना दिया है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सुशासन केवल नीतियों तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर सशक्त रूप में दिखाई दे रहा है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने प्रशासन और नागरिक के बीच की दूरी को निर्णायक रूप से कम किया है। अब तक प्रदेशभर में आयोजित 113 बहुउद्देशीय शिविरों में 56 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि यह पहल जनता की वास्तविक आवश्यकताओं से जुड़ी है। 45 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में नागरिकों को एक ही मंच पर सेवा, समाधान और संतुष्टि का अनुभव मिल रहा है—योजनाओं का लाभ, शिकायतों का निस्तारण और त्वरित निर्णय, सब कुछ मौके पर।
इसी क्रम में हाल ही में अल्मोड़ा दौरे के दौरान मुख...
