Thursday, November 5News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लिव-इन के दौरान जन्में बच्चों को उस युगल का बच्चा ही मानते हुए, उसे जैविक संतान के समान समस्त अधिकार प्रदान किए गए हैं।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लिव-इन के दौरान जन्में बच्चों को उस युगल का बच्चा ही मानते हुए, उसे जैविक संतान के समान समस्त अधिकार प्रदान किए गए हैं।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने समान नागरिक संहिता को तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों, कुशल क्रियान्वयन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और पंजीकरण में योगदान देने वाले वीएलसी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यूसीसी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा, इसी दिन राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हुई है, जिससे समाज में...

उत्तराखंड में फिल्मों को 3 करोड़ और क्षेत्रीय फिल्मों को 2 करोड़ तक सब्सिडी : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  उत्तराखंड में फिल्मों को 3 करोड़ और क्षेत्रीय फिल्मों को 2 करोड़ तक सब्सिडी : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “आवाज़ सुनो पहाड़ों की – फिल्म फेस्टिवल 2026” में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह के सौंदर्यीकरण की घोषणा की | कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “श्रद्धा सम्मान” पुस्तिका का विमोचन किया तथा “आवाज़ सुनो पहाड़ों की – सीजन 2” लॉन्च किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शारदा स्वर संगम फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक फिल्म फेस्टिवल नहीं, बल्कि उत्तराखंड को वैश्विक फिल्म निर्माण के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आय...

मंत्री गणेश जोशी ने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्राप्त प्रेरणा को समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपनाएं

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्राप्त प्रेरणा को समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपनाएं     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित ग्राम-बागवाला के बूथ संख्या 158 में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए भारतीय संस्कृति और पर्व-त्योहारों को विश्व स्तर पर मिल रही पहचान और लोकप्रियता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, स्टार्टअप्स की बढ़ती भूमिका, मिलेट्स के लाभ तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार...

कैंचीधाम दर्शन को सुगम बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
  कैंचीधाम दर्शन को सुगम बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी प्रशासनिक निर्णयों के परिणामस्वरूप नैनीताल जनपद की बहुप्रतीक्षित कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) परियोजना तेजी से अपने निर्णायक चरण की ओर अग्रसर है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने नैनीताल भ्रमण के दौरान इस महत्वपूर्ण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी यात्रा एवं पर्यटन सीजन से पूर्व बाईपास मार्ग को पूर्ण कर यातायात के लिए खोलना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन ह...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तराखण्ड की ये यात्रा लंबी है, यदि हमारी दिशा सही रहेगी, हमारी नीति स्पष्ट रहेगी, हमारी नीयत साफ रहेगी और हमारा संकल्प अडिग रहेगा तो हम अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में अवश्य सफल रहेंगे

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तराखण्ड की ये यात्रा लंबी है, यदि हमारी दिशा सही रहेगी, हमारी नीति स्पष्ट रहेगी, हमारी नीयत साफ रहेगी और हमारा संकल्प अडिग रहेगा तो हम अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में अवश्य सफल रहेंगे     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान उत्तराखण्ड के समग्र विकास से जुड़े सभी प्रमुख क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। जिससे राज्य के भविष्य के लिए एक स्प...

देहरादून के हरभजवाला क्षेत्र में लगभग 20 से 25 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जिस पर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सख्त रुख अपनाया

Uncategorized
  देहरादून के हरभजवाला क्षेत्र में लगभग 20 से 25 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जिस पर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सख्त रुख अपनाया     मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी है। प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे किसी भी निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में एमडीडीए की टीम द्वारा देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चिन्हित अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित निर्माणों को सील करने के साथ-साथ जहां आवश्यक हुआ, वहां ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया भ...

षड्यंत्रकारी नकारात्मक राजनीति के चलते ही कांग्रेस ने जनता का विश्वास खोया :भाजपा

Uncategorized
  षड्यंत्रकारी नकारात्मक राजनीति के चलते ही कांग्रेस ने जनता का विश्वास खोया :भाजपा     भाजपा ने कांग्रेस विधायक पुत्र प्रकरण में हुए खुलासे को नकारत्मक और षड्यंत्रकारी राजनीति की पराकाष्ठा बताया है। वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद चमोली ने इसके आधार पर लगाए सभी झूठे आरोपों पर कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है। वहीं अफसोस जताया, विश्वास नहीं होता कि कांग्रेस, भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए इतने निचले स्तर तक गिर सकती है। मीडिया में दी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, भाजपा लगातार सभी दलों से सकारात्मक राजनीति कर, राज्य के विकास में सहयोग का आग्रह करती रही है। लेकिन उनके नेता, विशेषकर कांग्रेस, प्रदेश की छवि खराब करने की कीमत पर सिर्फ और सिर्फ भाजपा को सरकार के प्रति झूठे नेरेटीव गढ़ने में लगी है। सरकार और पार्टी को टारगेट करने के लिए वह भ्रम और अ...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि आगामी अर्द्धकुंभ के दृष्टिगत रेल एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सके

Uncategorized, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि आगामी अर्द्धकुंभ के दृष्टिगत रेल एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सके     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में डीआरएम, मुरादाबाद श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, पूर्ण एवं प्रगतिरत रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान डीआरएम, मुरादाबाद श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड राज्य में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएँ सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रुड़की से देवबंद को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन परियोजना (27.45 किलोमीटर) का कमीशनिं...

कांग्रेस का नैरेटिव धराशायी: खुद रचा गया हमला, सरकार पर मढ़ा गया दोष

Uncategorized
कांग्रेस का नैरेटिव धराशायी: खुद रचा गया हमला, सरकार पर मढ़ा गया दोष       रुद्रपुर में विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेसवार्ता में कहा कि उनके बेटे सौरभ बेहड़ ने अपने ऊपर हमले की साजिश खुद रची थी। बेटे की इस हरकत पर उन्होंने दुख जताते हुए सभी के सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और सहयोग के लिए सीएम धामी का आभार जताया। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ ने अपने ऊपर हमले का षड्यंत खुद रचा था। वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा खुद पर हमले कराने की साजिश का हुआ पर्दाफाश अवैध हथियारों के साथ तीन हमलावर भी दबोचे गए और मास्टरमाइंड सौरभ बेहड़ के साथी इंदर नारंग को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया। जांच में सामने आया कि हमले की पूरी साजिश सौरभ बेहड़ और इंदर नारंग द्वारा रची गई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते एक वर्ष में यूसीसी प्रक्रिया को लेकर एक भी शिकायत सामने नहीं आई

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते एक वर्ष में यूसीसी प्रक्रिया को लेकर एक भी शिकायत सामने नहीं आई     उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की सेवाएं, अंग्रेजी के अलावा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध हैं। साथ ही आवेदक एआई की सहायता से भी यूसीसी की प्रक्रिया को समझने के साथ ही अपना पंजीकरण करवा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने से पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि, यूसीसी के तहत विभिन्न सेवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा जाए, साथ ही वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली रखा जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं ही अपना पंजीकरण करवा सके। इसी क्रम में आईटीडीए ने यूसीसी की वेबसाइट को आठवीं अनुसूची में शामिल 22 अनुसूचित भाषाओं — असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़...