Thursday, November 5News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी की जन-केन्द्रित शासन नीति, “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से जनता को मिला सीधा लाभ

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की जन-केन्द्रित शासन नीति, “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से जनता को मिला सीधा लाभ     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल, संवेदनशील और परिणामोन्मुख नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, त्वरित सेवा-प्रदान और जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मॉडल बनकर सामने आया है। यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शासन को वास्तव में जन-केन्द्रित बना रहा है। आज 20 जनवरी 2026 तक राज्य के सभी 13 जनपदों में इस अभियान के अंतर्गत कुल 408 जनसेवा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। केवल आज के दिन 13 नए शिविरों का आयोजन कर सरकार ने अपनी सक्रियता और प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया। इन शिविरों में अब तक 3,30,461 नागरिकों ने प्रतिभाग किया है, जिनमें आज 7,876 नागरिकों की सीधी भा...

नियोजित व संतुलित विकास के लिए सख्त कदम: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर कई निर्माण सील-ध्वस्त

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  नियोजित व संतुलित विकास के लिए सख्त कदम: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर कई निर्माण सील-ध्वस्त     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत हो रहे अवैध निर्माणों एवं अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सील एवं ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम द्वारा कुलदीप द्वारा पैसिफिक गोल्फ, कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव श्री गौरव चटवाल के आदेशों के क्रम में सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता सुश्री विदिता कुमारी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पन्न की गई। इसक...

मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सैन्य अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सैन्य अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की   प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में मिलिट्री हॉस्पिटल (एम.एच.) देहरादून के कमाण्डेंट ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कमाण्डेंट ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कुछ माह पूर्व सेना अस्पताल देहरादून को गोल्फ कार्ट प्रदान करने के लिए आभार जताया। साथ ही सैन्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में आगे भी राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपक गोस्वामी द्वारा लिखित "सुकून भरे पन्ने"पुस्तक का भी विमोचन किया। भेंट वार्ता दौरान पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलिट्री हॉस्पिटल के माध्यम से दी जान...

मंत्री गणेश जोशी ने कृषि सहायकों की लंबे समय से चली आ रही मानदेय बढ़ोतरी की मांग को पूरा किया

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कृषि सहायकों की लंबे समय से चली आ रही मानदेय बढ़ोतरी की मांग को पूरा किया     प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। कृषि सहायकों का मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर ₹12391 कर दिया गया है, जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि कृषि सहायक लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। कृषि सहायकों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायक राज्य में किसानों तक सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना रा...

मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा की

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा की     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर विगत दिनों डोभालवाला स्थित कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज में स्थानीय महिलाओं (मातृ शक्ति महिला रामलीला कमेटी देहरादून) द्वारा प्रथम बार आयोजित रामलीला के सफल आयोजन तथा रामलीला मंचन के लिए सभी आयोजक मातृशक्ति को फूल की माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी भी उपस्थित रहीं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में रामलीला जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक मंचन धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में मातृशक्ति द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक व...

मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया       रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सामुदायिक भवन, नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 04 राजपुर में ₹398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना तथा मण्डी परिषद के 23 लाख की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, वहीं वार्ड के अंर्तगत नागल हटनाला, चालंग एवं कुल्हान क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का ₹188.36 लाख की लागत से शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इस प्रकार कुल ₹616.67 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जन...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आंशिक निष्प्रोज्य स्कूलों में सुरक्षा प्रतिबंध और मरम्मत के आदेश

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आंशिक निष्प्रोज्य स्कूलों में सुरक्षा प्रतिबंध और मरम्मत के आदेश     जनपद में वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े विद्यालय भवनों को लेकर जिला प्रशासन ने पहली बार ठोस एवं निर्णायक कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बसंल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देश है कि नौनिहालों के जीवन से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में जर्जर एवं निष्प्रोज्य विद्यालय भवनों की पहचान, आकलन और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद महज 10 दिनों के भीतर 100 विद्यालयों के जर्जर भवनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट में देरी को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों की सूची पूर्ण रिपोर्ट के साथ जिला प्रशासन क...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब तक 10,000 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब तक 10,000 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “जागरण फोरम” संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। “उत्तराखंड : संभावनाओं का नया द्वार” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा अब तक लिए गए ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णयों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। संवाद के दौरान उन्होंने न केवल सरकार की नीतियों और निर्णयों की पृष्ठभूमि स्पष्ट की, बल्कि राज्य के भविष्य को लेकर सरकार की स्पष्ट सोच और प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का प्रत्येक निर्णय राज्य के दीर्घकालिक हित, सामाजिक संतुलन, सांस्कृतिक संरक्षण और विकास की गति को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंन...

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

Uncategorized
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया     देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। काबिलेगौर है कि हर साल वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी (आईआर) दिवस को 16 जनवरी को मनाया जाता है। जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के बढ़ते प्रभाव को उजागर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्यूनतम चीर-फाड़ वाली, इमेज-गाइडेड प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना था, जो दर्द, जोखिम और रिकवरी समय को कम करके रोगी देखभाल में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं। समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों...

मुख्यमंत्री धामी ने सभी शेफ साथियों, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विषय विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए आम्रपाली विश्वविद्यालय और उसकी पूरी टीम को इस विचारशील और सार्थक “शेफ संवाद” कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी

Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने सभी शेफ साथियों, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विषय विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए आम्रपाली विश्वविद्यालय और उसकी पूरी टीम को इस विचारशील और सार्थक “शेफ संवाद” कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े युवा शेफ, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों, श्रीअन्न आधारित खानपान और इससे जुड़े रोजगार व पर्यटन अवसरों पर सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से युवा शेफों ने उत्तर...