Sunday, September 6News and Media

Uncategorized

आपदा की घड़ी में मानवीयता की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, घायल मजदूरों को मिला तुरंत और निःशुल्क इलाज

Uncategorized, उत्तराखंड
आपदा की घड़ी में मानवीयता की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, घायल मजदूरों को मिला तुरंत और निःशुल्क इलाज       देहरादून। पटेल नगर स्थित लाल पुल पर 23 जून 2026 को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रोजगार की तलाश में सड़क किनारे खड़े उत्तर प्रदेश एवं बिहार के सात मजदूर उस समय एक अनियंत्रित सिटी बस की चपेट में आ गए, जब बस चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वाहन नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर पहुंचाया गया, जहां अस्पताल प्रशासन ने बिना किसी औपचारिकता और विलंब के उनका निःशुल्क उपचार तत्काल प्रारम्भ कराया। अनुभवी चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं समर्पित चिकित्सा कर्मियों की टीम ...

अर्धकुंभ-2027 से पहले धामी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पुश, हरिद्वार में ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से बढ़ेगी सुरक्षा

Uncategorized
    अर्धकुंभ-2027 से पहले धामी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पुश, हरिद्वार में ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से बढ़ेगी सुरक्षा         आगामी अर्धकुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरिद्वार में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। हरिद्वार में निर्माणाधीन स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास (पैकेज-1) परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद न केवल शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करेंगी, बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी सुगम एवं निर्बाध यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। एनएचएआई द्वारा विकसित की जा रही 51 किलोमीटर लंबी छह-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर टू हरिद्वार परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के अंतर्गत अब तक 46 किलोमीटर छह-लेन मार्...

युवा नौकरी के साथ स्वरोजगार की ओर भी बढ़ रहे हैं: धामी

Uncategorized
युवा नौकरी के साथ स्वरोजगार की ओर भी बढ़ रहे हैं: धामी           मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार, विरासत और विकास को साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा हमने राज्य में जी.ई.पी ( ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आंकलन की व्यवस्था शुरू की है। राज्य सरकार, इकोलॉजी- इकोनामी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाया जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा, आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का भव्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऑल वेदर सड़कों से यात्रा सुगम हुई है। उन्हों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अध्यात्म, संस्कृति और संस्कारों से ही विकसित और सशक्त समाज का निर्माण संभव

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अध्यात्म, संस्कृति और संस्कारों से ही विकसित और सशक्त समाज का निर्माण संभव     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए पूज्य संत-महात्माओं का अभिनंदन किया तथा आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा, संस्कार एवं समाज जागरण के कार्यों की सराहना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने संत समाज को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र चेतना का संवाहक बताते हुए कहा कि इतिहास में संतों एवं मनीषियों ने समाज को मार्गदर्शन देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, योग मन, शरीर और आत्मा के सामंजस्य की जीवन पद्धति

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, योग मन, शरीर और आत्मा के सामंजस्य की जीवन पद्धति       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, साधकों एवं आयोजको...

युवा योग को अपनाएं और समाज को स्वस्थ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं : श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

Uncategorized
  युवा योग को अपनाएं और समाज को स्वस्थ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं : श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज   देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब में योगाभ्यास कर जनमानस को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया। अपने संदेश में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को दूर करने, मानसिक शांति प्राप्त करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन ...

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट योग शिक्षा का कमाल, सुमीर ज्ञवाली ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में दिखाया दम

Uncategorized
एसजीआरआर विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट योग शिक्षा का कमाल, सुमीर ज्ञवाली ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में दिखाया दम       देहरादून। योग की धरती भारत ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026, अहमदाबाद में भारत की शानदार सफलता के पीछे उत्तराखण्ड के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के युवा योगासन खिलाड़ी सुमीर ज्ञवाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रतिभाशाली छात्र सुमीर ज्ञवाली ने भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडंेट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुमीर ज्ञवाली को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। ...

उत्तराखंडः सिखों के तीर्थ स्थल नानक सागर में बना दी अवैध मजार, प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त

Uncategorized
    उत्तराखंडः सिखों के तीर्थ स्थल नानक सागर में बना दी अवैध मजार, प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त     उत्तराखंड के श्री नानक मत्ता साहिब के नानक सागर किनारे बनी अवैध मजार को धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। CM धामी बोले- सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, देव सांस्कृतिक स्वरूप सुरक्षित रहेगा। उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के सिखों के तीर्थ स्थल श्री नानक मत्ता साहिब के नानक सागर किनारे अवैध मजार बना दी गई, जिसे धामी सरकार के बुलडोजर ने आज तड़के ध्वस्त कर दिया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि सरकार के निर्देशों के क्रम में डीएम नितिन भदौरिया के दिशा निर्देश पर सिंचाई विभाग की नानक सागर भूमि पर बनी अवैध मजार को एक माह पूर्व नोटिस जारी किया गया था। भूमि संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर आज सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त ...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से निवेश, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लागू हुईं 30 से अधिक नीतियां

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से निवेश, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लागू हुईं 30 से अधिक नीतियां       मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए योजना के लाभार्थी नियोक्ताओं एवं लाभार्थी कर्मचारियों को सम्मानित किया। देशभर के विभिन्न राज्यों में एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। प्रधानमंत्री द्वारा लगभग ₹2,400 करोड़ की राशि देशभर के 15 लाख से अधिक युवाओं एवं श्रमिकों को प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ...

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: हरिद्वार भूमि घोटाले में वरुण चौधरी आउट, डीएम कर्मेंद्र सिंह पर बड़ी कार्रवाई”

Uncategorized, उत्तराखंड
    "भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: हरिद्वार भूमि घोटाले में वरुण चौधरी आउट, डीएम कर्मेंद्र सिंह पर बड़ी कार्रवाई"         भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण में तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम वरुण चौधरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के समुचित निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध दीर्घ शास्ति (मेजर पनिशमेंट) अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया है। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को संस्तुति भेजी जा रही है। इसके ...