Sunday, September 6News and Media

Uncategorized

मोदी-धामी की समन्वित पहल से उत्तराखण्ड को मिलेगी हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

Uncategorized
    मोदी-धामी की समन्वित पहल से उत्तराखण्ड को मिलेगी हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी         मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना सच होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से, उत्तराखण्ड, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच आरआरटीएस ट्रेन के मौजूदा नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना की डीपीआर के लिए जल्द सर्वे होने जा रहा है।   इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इस हाईस्पीड ट्रेन को मोदीपुरम से ऋषिकेश तक विस्तार देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पिछले दिनो...

सहसपुर–मसूरी में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश

Uncategorized
  सहसपुर–मसूरी में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश   देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर विकसित की जा रही प्लॉटिंग तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर स्पष्ट संदेश दिया कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   *शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर* एमडीडीए की टीम ने सहसपुर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में नया हाईवे के निकट सुनील एवं अन्य भू-स्वामियों द्वारा लगभग पांच बीघा क्षेत्र में विकसित की जा...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न   

Uncategorized
उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न       देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक आज आईएचएम गढ़ीकैंट, पर्यटन मुख्यालय, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा की गई। बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों अथवा उनके नामित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।   श्री धीराज सिंह गर्ज्याल, IAS CEO एवं सचिव पर्यटन (सदस्य सचिव, UTDB) श्री संदीप तिवारी, IAS - ACEO (UTDB) / प्रबंध निदेशक, GMVN श्री विनीत तोमर, IAS प्रबंध निदेशक, KMVN वित्त, परिवहन एवं ऊर्जा विभागों के नामित प्रतिनिधि पर्यटन क्षेत्र से बोर्ड द्वारा नामित गैर-सरकारी सदस्य अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि बोर्ड के समक्ष प्रस्...

उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ टीम का कमाल: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दुर्लभ ट्यूमर का सफल उपचार

Uncategorized
    उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ टीम का कमाल: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दुर्लभ ट्यूमर का सफल उपचार     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन की कड़ी मेहनत रंग लाई। स्तन में होने वाली छोटी सी गांठ को नजरअंदाज करना किस तरह गंभीर समस्या का रूप ले सकता है, इसका एक अनोखा उदाहरण श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. नीलकमल कुमार और उनकी टीम ने 35 वर्षीय महिला के स्तन से 12.5 किलोग्राम वजन का फुटबॉल के आकार का विशाल फायलोड्स ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर मरीज़ को नया जीवन दिया है। विशेष बात यह रही कि करीब चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने स्तन के उभार को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है और उन्हें अस्पताल से...

धरती से जुड़ाव का संदेश, धामी ने खेत में चलाया टिलर और डाली प्राकृतिक खाद

Uncategorized
धरती से जुड़ाव का संदेश, धामी ने खेत में चलाया टिलर और डाली प्राकृतिक खाद       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।   मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ...

बैरागीवाला हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धामी बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

Uncategorized
बैरागीवाला हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धामी बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा     देहरादून।   सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत के बाद उत्तराखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपना सख्त रुख स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही साफ कर रखा है कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी नीति के तहत दून पुलिस ने बैरागीवाला हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून अपने तरीके से काम करेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार 13 जून की शाम बैरागीव...

साथ दिखे धामी और पांडे, सियासी दूरी की कहानी हुई खत्म

Uncategorized, उत्तराखंड, बोलता वोटर
साथ दिखे धामी और पांडे, सियासी दूरी की कहानी हुई खत्म         धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम काफी समय से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों नेताओं के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन आज जो तस्वीर सामने आई, उसने तमाम कयासों पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अरविंद पांडे के घर पहुंचे और जिस आत्मीयता व अपनत्व के साथ दोनों नेता साथ नजर आए, उसने साफ संदेश दे दिया कि भाजपा के भीतर सब कुछ सामान्य है। दोनों की केमिस्ट्री देखकर ऐसा लग रहा था मानो राजनीति के दो मजबूत साथी एक साथ कदमताल कर रहे हों। फिल्म शोले का मशहूर गीत "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे" मानो इस मुलाकात पर पूरी तरह फिट बैठ रहा था। स...

481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

Uncategorized
    481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास       देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि...

विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड का संकल्प, नीति आयोग में सीएम धामी ने रखा राज्य का विजन

Uncategorized
    विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड का संकल्प, नीति आयोग में सीएम धामी ने रखा राज्य का विजन         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में राज्य के विकास का रोड मैप प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन और दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प का आधार हमारी मानव पूंजी है। इसी सोच के अनुरूप उत्तराखंड सरकार मानव संसाधन विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और युवा सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रारंभिक बाल शिक्षा से...

दरबार साहिब की पवित्र भूमि पर कब्जे की कोशिश बर्दाश्त नहीं, संगतों का बड़ा ऐलान

Uncategorized
    दरबार साहिब की पवित्र भूमि पर कब्जे की कोशिश बर्दाश्त नहीं, संगतों का बड़ा ऐलान     आरोप हैं कि श्री गुरु राम राय दरबार साहिब की संगतों पर भू-माफिया नितिन मनेरिया व अन्य भू-माफियाओं ने पत्थरबाजी की फिर संगतों ने पकड़ा और भू-माफिया नितिन मनेरिया को, पुलिस प्रशासन के हवाले किया। संगतों ने दिया संयम, सूझबूझ व बहादुरी का परिचय, मुख्य भू-माफिया नितिन मनेरिया को पकड़कर शान्तिपूर्वक समझाया कि वह कानून के विरूद्ध जाकर श्री दरबार साहिब की जमीनों पर कब्जा न करे।   आरोप हैं कि श्री दरबार साहिब की मथुरावाला स्थित 5 बीघा भूमि पर भू-माफिया नितिन मनेरिया द्वारा लगातार अतिक्रमण किया जा रहा था, श्री दरबार साहिब को न्यायालय से मिला था स्टे, (Stay Order) उसके बावजूद भी नितिन मनेरिया प्लाट काटकर बेच रहा था और न्यायालय की अवज्ञा भी कर रहा था, बता दे थ...