Sunday, September 6News and Media

Uncategorized

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से लिखी जा रही विकास की नई इबारत : धामी

Uncategorized
    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से लिखी जा रही विकास की नई इबारत : धामी       भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी संबोधन को सुना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की इस महत्वपूर्ण बैठक में 35 दलों के 75 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद...

संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 100 यूनिट रक्त संग्रहित

Uncategorized
    संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 100 यूनिट रक्त संग्रहित   परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस (10 जून) के पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री दरबार साहिब के पूजनी श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने श्री झण्डे जी पर विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त मानव जाति के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की और अपने गुरु परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज को याद किया। देश-विदेश से पहुंची हजारों संगतों ने अपने पूज्य गुरु महाराज को याद करते हुए श्री दरबार साहिब में मत्था टेका तथा उनके बताए सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महानिर्वाण दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शि...

मोदी के 12 साल पूरे: उत्तराखंड में 3 दिन चलेगा विकास और जनकल्याण का महाअभियान

Uncategorized
मोदी के 12 साल पूरे: उत्तराखंड में 3 दिन चलेगा विकास और जनकल्याण का महाअभियान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर राज्यभर में विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 12 से 14 जून तक प्रदेश में अचीवमेंट एग्जीबिशन का आयोजन किया जाए। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रभावी ढंग से प्रद...

साढ़े चार वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में रचा रोजगार का नया इतिहास

Uncategorized, उत्तराखंड
साढ़े चार वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में रचा रोजगार का नया इतिहास     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग के अंतर्गत आज नवचयनित 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य में बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा यह पल...

मुख्यमंत्री धामी के विकास एजेंडे को मिली रफ्तार, चम्पावत, पौड़ी और उत्तरकाशी की योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के विकास एजेंडे को मिली रफ्तार, चम्पावत, पौड़ी और उत्तरकाशी की योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधान सभा क्षेत्र चम्पावत में पूर्णागिरी मेले हेतु सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाये जाने हेतु ₹ 8.54 करोड के सापेक्ष ₹ 4 करोड़ स्वीकृत किये जाने तथा मानस मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 4.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह खिर्सू के नवीनीकरण एवं उच्चीकरण किये जाने हेतु ₹ 4.01 करोड, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोली/फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण का समतलीकरण/सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 1.09 करोड़ तथा विध...

मुख्यमंत्री धामी का प्रकृति प्रेम, जैव विविधता बढ़ाने वाले पौधों के व्यापक रोपण पर विशेष जोर

Uncategorized, उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी का प्रकृति प्रेम, जैव विविधता बढ़ाने वाले पौधों के व्यापक रोपण पर विशेष जोर       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ कृष्णा वट के पौधे का रोपण कर किया गया। इस उद्यान का विकास मधुमक्खियों, तितलियों एवं पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परागण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रकार के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया जा रहा है। उद्यान के आसपास कीटनाशकों एवं अन्य हानिकारक रसायनों के उपयोग को प्रतिबंधित रखा जाएगा, जिससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखा जा सके। इस ...

धामी का ऑपरेशन प्रहार: देवभूमि में ड्रग्स माफिया पर सबसे बड़ा वार, कोबरा गैंग फिर बेनकाब

Uncategorized
धामी का ऑपरेशन प्रहार: देवभूमि में ड्रग्स माफिया पर सबसे बड़ा वार, कोबरा गैंग फिर बेनकाब     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" विजन को साकार करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय और विदेशी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। एसएसपी देहरादून की रणनीति के तहत थाना राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार विदेशी तस्कर मूल रूप से सूडान के निवासी हैं और पूछताछ में उन्होंने कोकीन को दिल्ली से लाकर देहरादून की हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।   ...

श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
    श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होटल नटराज, ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति बैठक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 23.15 करोड़ की 1 योजना का लोकार्पण एवं 6.63 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शहरों के मेयर का स्वागत करते हुए कहा कि सभी मेयर अपने शहर के प्रथम नागरिक और शहरवासियों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के भी प्रतिनिधि हैं। आपके निर्णय का प्रभाव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा हमारे देश की आत्मा गाँवों में बसती है, तो हमारे नागरिकों के...

मुख्यमंत्री धामी से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट 

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री (स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा) श्री मदन दिलावर ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उनके मध्य शिक्षा, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, ग्रामीण विकास तथा स्थानीय स्वशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के विषयों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने तथा पंचायतों को सशक्त बनाने की द...

‘सुरक्षा, सुविधा और संवाद’ पर मुख्यमंत्री धामी का फोकस, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

Uncategorized
‘सुरक्षा, सुविधा और संवाद’ पर मुख्यमंत्री धामी का फोकस, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, प्रभावी संवाद और सुव्यवस्थित प्रबंधन से यात्रा को और अधिक सुरक्षित एवं सफल बनाया जा सकता है।   मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन क...