Sunday, September 6News and Media

Uncategorized

रिमखिम और बाड़ाहोती में बनेगा ‘सीमा दर्शन केंद्र’, मुख्यमंत्री धामी ने बॉर्डर टूरिज्म को दी नई उड़ान

Uncategorized
    रिमखिम और बाड़ाहोती में बनेगा ‘सीमा दर्शन केंद्र’, मुख्यमंत्री धामी ने बॉर्डर टूरिज्म को दी नई उड़ान   जनपद चमोली की नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के पुरस्कार वितरण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जनपद चमोली के नीति, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर एवं महरगांव में सामुदायिक सहभागिता आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।   इसके अंतर्गत सामुदायिक होम स्टे निर्माण के साथ ग्रामीण पर्यटन हेतु आधारभूत सुव...

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवचयनित युवा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए उत्तराखंड के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवचयनित युवा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए उत्तराखंड के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा वन विभाग के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें वन विभाग के अंतर्गत 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 65 एवं नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते ह...

धामी सरकार ने युवाओं के सपनों को दिया नया आसमान, रोजगार और पारदर्शिता में रचा इतिहास : नितिन नवीन

Uncategorized
  धामी सरकार ने युवाओं के सपनों को दिया नया आसमान, रोजगार और पारदर्शिता में रचा इतिहास : नितिन नवीन   मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “युवा शक्ति संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, रोजगार, स्टार्टअप, नवाचार, शिक्षा, कौशल विकास तथा उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को केवल मतदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण भ...

मुख्यमंत्री धामी के विजन का असर, केदारनाथ धाम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी के विजन का असर, केदारनाथ धाम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा             विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2026 में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद से दिनांक 30 मई 2026 सायं 5 बजे तक कुल 10,00,497 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं आज दिनांक 30 मई को सायं 5 बजे तक 24,066 श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम में दर्शन किए। चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक की गई व्यवस्थाएं प्रभावी, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुकूल हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर व्यापक प...

धामी सरकार की सख्ती के बीच एमडीडीए एक्शन मोड में, माजरा सहारनपुर रोड पर कई व्यवसायिक निर्माण सील

Uncategorized
धामी सरकार की सख्ती के बीच एमडीडीए एक्शन मोड में, माजरा सहारनपुर रोड पर कई व्यवसायिक निर्माण सील मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल व एमडीडीए की बड़ी कार्रवाईअवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल व एस0डी0एम0 ऋषिकेश ,मसूरी के निर्देशों पर प्राधिकरण की टीम ने माजरा, सुद्धोवाला, बड़ोवाला, शिमला बाईपास रोड, डिस्पेंसरी रोड...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के कारण देवभूमि की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास बना हुआ है।

Uncategorized
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के कारण देवभूमि की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास बना हुआ है। देहरादून 28। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विस चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया और जरूरी टिप्स दिये। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोक सभा और विस चुनावों मे ऐसे बूथ जहाँ पर पार्टी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा उसे लेकर एक टीम गठित की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के सदस्य दो दो दिन के प्रवास पर उन क्षेत्रों मे जाकर उस विधान सभा के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे और बूथ पर भी बैठक करेंगे। कोर कमेटी के 17 सदस्य जून, जुलाई और अगस्त माह मे सभी विस क्षेत्रों मे दौरा करेंगे। सभी प्रभ...

मुख्यमंत्री धामी बोले— कार्यकर्ताओं का स्वतः स्फूर्त उत्साह दर्शाता है कि उत्तराखंड के जन-जन में भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बोले— कार्यकर्ताओं का स्वतः स्फूर्त उत्साह दर्शाता है कि उत्तराखंड के जन-जन में भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास है भाजपा परिवार ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का प्रथम देवभूमि आगमन पर सीएम धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के नेतृत्व में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया है। राज्य में अपने शीर्ष नेतृत्व की पहली संगठनात्मक यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह दिखाई दिया। पारंपरिक एवं सांस्कृतिक परिधानों में महिलाओं, युवाओं और अन्य कार्यहर्ताओं ने पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों से स्वागत किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि ज्यौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा पूरी राज्य इकाई की तरफ से गर्मजोश...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन हुआ आसान और पारदर्शी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन हुआ आसान और पारदर्शी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं अधिक सरल और पारदर्शी हो गया है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से पेंशनर अब घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापित कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1.5 लाख पेंशनर हैं, जबकि देहरादून में 22 हजार से अधिक पेंशनर निवास करते हैं। इन सभी के सत्यापन को सुगम बनाने के लिए “जीवन प्रमाण” ऐप और “आधार फेस आरडी” तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पेंशनर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। देहरादून कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में स्थापित पेंशनर फैसिलिटेशन ह...

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के समक्ष एक प्रेरणादायक एवं आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के समक्ष एक प्रेरणादायक एवं आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा             मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- नियोजित और सुव्यवस्थित शहरी विकास हमारी प्राथमिकता

Uncategorized
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- नियोजित और सुव्यवस्थित शहरी विकास हमारी प्राथमिकता देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सुभाष नगर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य को सील कर दिया। प्राधिकरण की यह कार्रवाई अवैध निर्माण, अनधिकृत कॉलोनियों और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।   प्राधिकरण के अनुसार सविता गहलोत, पंत मार्ग, सुभाष नगर, देहरादून द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या आर-3735/24-25 से भिन्न तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि दो अलग-अलग नक्शों को जोड़कर नियमों के विरुद्ध निर्माण कराया जा रहा है, जो प्राधिकरण के मानकों और भवन उपविधियों का स्पष्ट उल्लंघन है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एमडीडीए...