Sunday, September 6News and Media

Uncategorized

उत्तराखंड को देश का सबसे सक्षम आपदा प्रबंधन राज्य बनाने का धामी का विजन

Uncategorized
    उत्तराखंड को देश का सबसे सक्षम आपदा प्रबंधन राज्य बनाने का धामी का विजन       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय तथा आधुनिक तकनीकों का समुचित उपयोग अत्यंत आवश्यक है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन तंत्र की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास और राहत को दी रफ्तार, करोड़ों रुपये की स्वीकृतियों से जनता को बड़ी सौगात

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने विकास और राहत को दी रफ्तार, करोड़ों रुपये की स्वीकृतियों से जनता को बड़ी सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैंट के अंतर्गत बंच केबिल से वंचित क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे बंच केबिल कार्य हेतु ₹ 4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।   मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी में तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम धराली, हर्षिल तथा तहसील डुण्डा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट एवं मोरी क्षेत्र में आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए ₹ 3.00 ल...

राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग

Uncategorized
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य से संबंधित सड़क एवं अवसंरचना विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक एवं रणनीतिक महत्ता, तीर्थाटन, पर्यटन तथा आपदा प्रबंधन की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में सुदृढ़ एवं आधुनिक सड़क नेटवर्क के विकास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्य के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय का अनुरोध किया। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 हेत...

मुख्यमंत्री धामी का ऐतिहासिक निर्णय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अब अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण और शिक्षा बोर्ड के मानकों पर चलेंगे मदरसे

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी का ऐतिहासिक निर्णय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अब अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण और शिक्षा बोर्ड के मानकों पर चलेंगे मदरसे उत्तराखंड मदरसा बोर्ड का आज आखिरी दिन हैं इसके साथ पर कल से उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण अस्तित्व में आ जाएगा। राज्य के सभी 452 मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी है। *प्रत्येक मान्यता तीन शैक्षणिक वर्षों के लिए वैध होगी* । इसके अलावा मदरसों को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से विधिवत संबद्धता भी प्राप्त करनी होगी। प्राधिकरण मदरसों का भौतिक निरीक्षण करेगा *प्राधिकरण की नियमावली के अंतर्गत मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदायों को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में मान्यता दी गई है* *मदरसों को निर्धारित सरकारी पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना है एवं आवश्यक दस्तावेज़ एवं शुल्क जमा करना है* *आवेदन की समीक्षा...

मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, संत समाज ने जताया भरोसा

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, संत समाज ने जताया भरोसा कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को संत समाज की अपेक्षाओं, परंपराओं और आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को विभिन्न अखाड़ों के संतों एवं प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में कुंभ से जुड़े स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ अखाड़ों की आवश्यकताओं और संत समाज के सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आयोजित उक्त बैठक को संबोधित करते हुए श्री कैड़ा ने कहा कि कुंभ सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का सबसे विराट आयोजन है। इसकी गरिमा केवल भव्य व्यवस्थाओं से नहीं, बल्कि संत समाज के विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से और अधिक प्रतिष्ठित होती है। उ...

गणेश जोशी बोले- हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

Uncategorized
गणेश जोशी बोले- हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता       मसूरी, 29 जून। सोमवार को ओएनजीसी द्वारा वित्त पोषित एवं सरस्वती जनकल्याण व स्वरोजगार संस्थान, देहरादून के सहयोग से सिविल अस्पताल मेडिकल उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी रहे।   इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल को विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरण समर्पित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ओएनजीसी के सहयोग से उपलब्ध कराए गए ये उपकरण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा।   कार्यक्रम क...

पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, बढ़ेगी स्थानीय लोगों की आय : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
    पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, बढ़ेगी स्थानीय लोगों की आय : मुख्यमंत्री धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में स्थित उभरते हुए पर्यटक स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यटन की संभावनाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से स्थल के विकास से संबंधित जानकारी प्राप्त की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के...

हेमकुंड विवाद में सरकार की निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना, न्यायालय से मिली जमानत

Uncategorized
हेमकुंड विवाद में सरकार की निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना, न्यायालय से मिली जमानत       हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय लोगों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं, जिसके बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपितों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध समान रूप से कानून...

एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने के लिए प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिवेशन में मंथन

Uncategorized
एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने के लिए प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिवेशन में मंथन देहरादून। बदलते वैश्विक शैक्षिक परिवेश में विद्यालयों को केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित न रखकर उन्हें उत्कृष्टता, नवाचार और मानवीय मूल्यों के केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा के विविध आयामों पर गहन मंथन हुआ। ‘एसजीआरआर स्कूल्स: सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस – गुणवत्तापरक समावेशी शिक्षा एवं सतत विकास’ विषय पर आयोजित अधिवेशन में शिक्षा विशेषज्ञों ने विद्यालयों में अकादमिक उत्कृष्टता, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, संस्थागत विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर विस्तार से विचार साझा किए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर के सभागार में आयोजित...

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कुशलता का कमाल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 15 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया

Uncategorized
    विशेषज्ञ डॉक्टरों की कुशलता का कमाल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 15 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी। महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि इतने बड़े ट्यूमर की सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन पूरी टीम की सावधानी और विशेषज्ञता से ऑपरेशन स...