Friday, November 6News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बढ़ रही है मांग

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बढ़ रही है मांग

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा—महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बढ़ रही है मांग     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशल स्कूल में देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा द्वारा लिखित पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक पाठकों विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य म...
उत्तराखण्ड पुलिस का गर्व : SDRF टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

उत्तराखण्ड पुलिस का गर्व : SDRF टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

Uncategorized
उत्तराखण्ड पुलिस का गर्व : SDRF टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।   गाज़ियाबाद स्थित 8वीं बटालियन NDRF में आयोजित राष्ट्रीय CBRN (Chemical, Biological, Radiological & Nuclear) प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखण्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय द्वारा टीम को ट्रॉफी एवं ₹75,000 की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई। इससे पूर्व, पंजाब के लुधियाना में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई SDRF टीम ने एक बार फिर अपने अनुशासन, दक्षता एवं समर्पण से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया। गौरतलब है कि इसी वर्ष माह मार्च में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CSSR कम्पटीशन में SDRF उत्तराखंड द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य पुलिस का मान बढ़ाया गया था। ...
सीएम धामी का अल्टीमेटम—फर्जी प्रमाण पत्रों से खेल करने वालों की खैर नहीं

सीएम धामी का अल्टीमेटम—फर्जी प्रमाण पत्रों से खेल करने वालों की खैर नहीं

Uncategorized
  सीएम धामी का अल्टीमेटम—फर्जी प्रमाण पत्रों से खेल करने वालों की खैर नहीं         उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों के रैकेट पर सख्ती बरतते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। हल्द्वानी में छापेमारी से एक गिरोह पकड़ा गया, डेमोग्राफी चेंज रोकने के लिए जांच तेज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसेवा केंद्रों के जरिए बन रहे फर्जी प्रमाण पत्रों की खबरों का संज्ञान लेते हुए कड़े निर्देश जारी किए है। सीएम धामी ने कहा है कि फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून जिले में इस तरह के मामले संज्ञान में आने पर प्रशासन से कड़ा रुख अपनाने के लिए गृह सचिव शैलेश बगौली को निर्देश दिए है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में बीती...
मुख्यमंत्री ने कहा “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी जिलों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हो

मुख्यमंत्री ने कहा “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी जिलों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हो

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने कहा “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी जिलों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हो मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चंपावत दौरे के दौरान जनपद को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिले में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से चंपावत और आस-पास के जिलों को कुशल तकनीकी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध होंगे, जिससे प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टनकपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, टनकपुर में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सहकारिता की भावना को ग्राम्य जीवन से लेकर शहरी समाज तक पहुँचाने की ...
व्यापार सुधार कार्ययोजना में उत्तराखंड को सर्वोच्च सम्मान, धामी बोले — गर्व का क्षण

व्यापार सुधार कार्ययोजना में उत्तराखंड को सर्वोच्च सम्मान, धामी बोले — गर्व का क्षण

Uncategorized
  व्यापार सुधार कार्ययोजना में उत्तराखंड को सर्वोच्च सम्मान, धामी बोले — गर्व का क्षण       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को सचिवालय में सचिव उद्योग श्री विनय शंकर पाण्डेय ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश को प्राप्त टॉप अचीवर्स पुरस्कार भेंट किया। राज्य को मिला यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा उद्योग सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह अचीवर्स पुरस्कार उत्तराखंड को देश में व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता एवं श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पाँच सुधार क्षेत्रों में सर्वाेच्य उपलब्धि प्राप्त करने के लिए...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर मिली प्रेरणा को माना प्रदेश के सतत विकास का संकल्प सुदृढ़ करने वाला क्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर मिली प्रेरणा को माना प्रदेश के सतत विकास का संकल्प सुदृढ़ करने वाला क्षण

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर मिली प्रेरणा को माना प्रदेश के सतत विकास का संकल्प सुदृढ़ करने वाला क्षण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को दिए गए मार्गदर्शन के लिए मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त किया। कैबिनेट ने अपने आभार में कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तराखंड राज्य को सतत विकास, लोक कल्याण और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ाने की दिशा में संकल्प और भी सुदृढ़ हुआ है।   मंत्रिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में मिले इन प्रेरक संदेशो...
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए     राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर को हमें प्रशासन को जनता के और करीब ले जाने के रूप में इस्तेमाल करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजन...
“धामी एक्शन में – दिल्ली ब्लास्ट के बाद डीजीपी को आदेश, राज्य की सीमाएं सील और सुरक्षा तगड़ी”

“धामी एक्शन में – दिल्ली ब्लास्ट के बाद डीजीपी को आदेश, राज्य की सीमाएं सील और सुरक्षा तगड़ी”

Uncategorized
  “धामी एक्शन में – दिल्ली ब्लास्ट के बाद डीजीपी को आदेश, राज्य की सीमाएं सील और सुरक्षा तगड़ी”   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है और इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र राज्य के पुलिस महानिदेशक को पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।...
डीएम जनदर्शन सुनवाई से लेकर समाधान, मॉनिटरिंग तक; आज फिर अपनी कोर टीम संग 04 घंटे इतमिनान से डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या, जन दर्शन में आई 184 जन शिकायत

डीएम जनदर्शन सुनवाई से लेकर समाधान, मॉनिटरिंग तक; आज फिर अपनी कोर टीम संग 04 घंटे इतमिनान से डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या, जन दर्शन में आई 184 जन शिकायत

Uncategorized
  डीएम जनदर्शन सुनवाई से लेकर समाधान, मॉनिटरिंग तक; आज फिर अपनी कोर टीम संग 04 घंटे इतमिनान से डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या, जन दर्शन में आई 184 जन शिकायत जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने निजी भूमि पर कब्जा, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ सुरक्षा, आर्थिक सहायता, दैवीय आपदा में क्षति, मुआवजा आदि से जु़ड़ी 184 समस्याएं रखी। इनमें से अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण किया जाए। माता पिता की मृत्यु और सौतेली मां द्वारा छोड़ने के बाद अनाथ हुए रायवाला निवासी जुड़वा भाई बहन अक्षर और वैभव को पारिवारिक संरक्षण, संपत्ति एवं पिता की पें...