Friday, November 6News and Media

Uncategorized

सारकोट गांव को गोद लेकर ग्रामीणों और विभागों के समन्वय से गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है : धामी

सारकोट गांव को गोद लेकर ग्रामीणों और विभागों के समन्वय से गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है : धामी

Uncategorized
  सारकोट गांव को गोद लेकर ग्रामीणों और विभागों के समन्वय से गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया, जिनमें 43.63 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 98.62 करोड़ रुपये की 33 विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्व...
रजत जयंती कार्यक्रम के सफल संचालन पर DM देहरादून के निर्णयों की प्रदेशभर में हो रही सराहना।

रजत जयंती कार्यक्रम के सफल संचालन पर DM देहरादून के निर्णयों की प्रदेशभर में हो रही सराहना।

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  रजत जयंती कार्यक्रम के सफल संचालन पर DM देहरादून के निर्णयों की प्रदेशभर में हो रही सराहना।   उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर देहरादून एफआरआई परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिगत जिला प्रशासन देहरादून ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की। माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों शहर तथा आसपास जाम की स्थिति ना बने इसके लिए जिलाधिकारी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को राज्य स्थापना दिवस के दिन 9 नवंबर को प्रातः 5:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक खुला रखने के आदेश दिए । जिसके फलस्वरुप इस दौरान किसी भी निजी, कमर्शियल व अन्य वाहनों का टोल टैक्स नहीं काटा गया। रविवार प्रातः पांच बजे से लेकर शाम छह बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का निश्शुल्क आवागमन हुआ। जिलाधिकारी के निर्देश पर टोल प्लाजा निश्शुल्क रखा गया है। माननीय प्रधा...
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर किसानों को दी गई सौगात को ऐतिहासिक कदम बताया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर किसानों को दी गई सौगात को ऐतिहासिक कदम बताया।

Uncategorized
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर किसानों को दी गई सौगात को ऐतिहासिक कदम बताया।       देहरादून, 09 नवम्बर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनका आभार व्यक्त किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव उनके इस आगमन और प्रदेश के किसानों के प्रति संवेदनशीलता से स्पष्ट झलकता है।   उन्होंने कहा कि आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत सरकार के पोर्टल डिजिक्लेम मॉड्यूल के माध्यम से रबी 2024-25 मौसम के अंतर्गत एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी (AIC) के सहयोग से बीमित कृषकों की फसलों के सापेक्ष 28,344 कृषकों को ₹62.84 करोड़ का क्लेम भुगतान किया गया।   कृष...
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल उनके सुगम्य और टिकाऊ विमानन अवसंरचना दृष्टिकोण को और मजबूती प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल उनके सुगम्य और टिकाऊ विमानन अवसंरचना दृष्टिकोण को और मजबूती प्रदान करेगी।

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल उनके सुगम्य और टिकाऊ विमानन अवसंरचना दृष्टिकोण को और मजबूती प्रदान करेगी।     प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह ऐतिहासिक समझौता उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ हवाई संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नैनी सैनी हवाई अड्डे का कुल क्षेत्रफल लगभग 70 एकड़ है। यहां का टर्मिनल भवन व्यस्त समय में 40 यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही, एप्रन एक समय में दो विमानों (कोड-2B) को समायोजित करने की सुविधा से सुसज्जित है। इस अधिग्रहण से हवाई अड्डे के मौजूदा बुनियादी ढांचे का उन्नयन, परिचालन मानकों का सुव्यवस्थित प्रबं...
प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं — सोंग बांध पेयजल परियोजना (देहरादून) और जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना (नैनीताल) का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं — सोंग बांध पेयजल परियोजना (देहरादून) और जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना (नैनीताल) का शिलान्यास करेंगे

Uncategorized
  प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं — सोंग बांध पेयजल परियोजना (देहरादून) और जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना (नैनीताल) का शिलान्यास करेंगे   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती पर एफआरआई देहरादून में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे तथा समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के इस अवसर पर प्रधानमंत्री ₹8260 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें अमृत (AMRUT) योजना के अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति कव...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सान्निध्य में श्री दरबार साहिब पर हुई पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सान्निध्य में श्री दरबार साहिब पर हुई पुष्प वर्षा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सान्निध्य में श्री दरबार साहिब पर हुई पुष्प वर्षा   उत्तराखण्ड के रजत जयंती के इस एतिहासिक वर्ष में देवभूमि के आंगन से नई आध्यात्मिक गूंज उठी है। उत्तराखण्ड के विभिन्न धार्मिक एवम् पवित्र स्थलों पर हेलीकाॅप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई है। इस कड़ी में देहरादून स्थित देश के प्रसिद्ध दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर एवम् पवित्र सरोवर पर शनिवार को पुष्प वर्षा की गई। श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रगतिशील सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और आध्यात्मिक प्रगति के प्रति गहन सोच रखते हैं। देहरादून स्थित दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज देश विदेश की ...
मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम मेंउत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिद...
मुख्यमंत्री धामी ने फिट इंडिया उत्तराखंड पहल का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री धामी ने फिट इंडिया उत्तराखंड पहल का शुभारंभ किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने फिट इंडिया उत्तराखंड पहल का शुभारंभ किया   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा परेड ग्राउंड में राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव 2025- 26 का शुभारंभ किया गया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि युवा शक्ति को सही मार्गदर्शन और प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए तो युवा शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाने की सामर्थ्य रखती है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपने सपनों को साकार करने के लिए अनेक अवसर मिले हैं जिससे विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के लिए युवा शक्ति अपना सर्वांगीण योगदान दे रहे है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में युवाओं के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।   मुख्यमंत्री ने फिट इंडिया उत्तराखंड और उत्तराखंड स्पोर्ट्सटैक ...
चिपको आंदोलन महिला सशक्तिकरण, सत्याग्रह और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक बन गया : धामी

चिपको आंदोलन महिला सशक्तिकरण, सत्याग्रह और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक बन गया : धामी

Uncategorized
चिपको आंदोलन महिला सशक्तिकरण, सत्याग्रह और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक बन गया : धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर रामनगर में राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न अंग है और प्रकृति का संरक्षण हमारे संस्कारों में समाहित है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मानव और प्रकृति के सहअस्तित्व की जो विचारधारा दी, वह आज भी हमारी जीवनशैली का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जन वन महोत्सव जनता और जंगलों के बीच अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि विकास तभी सार्थक है जब पारिस्थितिकी और आर्थिकी के बीच सामंजस्य बना रहे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना समय की मांग...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड अपनी रजत जयंती पर उन महान आत्माओं को श्रद्धांजलि दे रहा है जिनके संघर्ष से राज्य को अपनी पहचान मिली।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड अपनी रजत जयंती पर उन महान आत्माओं को श्रद्धांजलि दे रहा है जिनके संघर्ष से राज्य को अपनी पहचान मिली।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड अपनी रजत जयंती पर उन महान आत्माओं को श्रद्धांजलि दे रहा है जिनके संघर्ष से राज्य को अपनी पहचान मिली।     देहरादून 06 नवंबर,2025 उत्तराखंड की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के मौके पर 08 नवंबर,2025 को जनपद देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में तीन अलग-अलग स्थानों पर भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाईन रेसकोर्स में तहसील सदर एवं मसूरी के अन्तर्गत आने वाले राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं तहसील ऋषिकेश व डोईवाला के अंतर्गत आने वाले राज्य आंदोलनकारियों को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में और परगना विकासनगर व चकराता के अंतर्गत आने वाले आंदोलनकारियों को तहसील विकासनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।   देहरादून रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में 08 नवंबर को प्रातः 10 बजे से सम्मान स...