Friday, November 6News and Media

Uncategorized

शौर्यभूमि लैंसडाउन में वीर शहीदों को नमन कर सांसद अनिल बलूनी जी ने यमकेश्वर क्षेत्र में विकास संवाद की नई पहल की शुरुआत की

शौर्यभूमि लैंसडाउन में वीर शहीदों को नमन कर सांसद अनिल बलूनी जी ने यमकेश्वर क्षेत्र में विकास संवाद की नई पहल की शुरुआत की

Uncategorized
शौर्यभूमि लैंसडाउन में वीर शहीदों को नमन कर सांसद अनिल बलूनी जी ने यमकेश्वर क्षेत्र में विकास संवाद की नई पहल की शुरुआत की     गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी जी ने आज शौर्यभूमि लैंसडाउन, यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल, चेलुसैण, सिलोगी बाजार, पौखाल मण्डल और जाखणीखाल मण्डल में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर व्यापक जनसंवाद किया।   लैंसडाउन में उन्होंने गढ़वाल राइफल्स के वीर शहीदों को नमन किया। द्वारीखाल, सिलोगी व पौखाल में जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। चेलुसैण में आयोजित ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ में सहभाग कर सरदार पटेल जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जाखणीखाल में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की गई।   ...
ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई—खनन सुधारों में उत्तराखंड सबसे आगे

ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई—खनन सुधारों में उत्तराखंड सबसे आगे

Uncategorized
  ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति रंग लाई—खनन सुधारों में उत्तराखंड सबसे आगे   मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के ख़ान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स मैं 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। इससे पहले भी माह अक्टूबर 2025 मैं राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग मैं दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। इस प्रकार खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट सुधारों और बेहतर नीतियों की बदौलत उत्तराखंड को कुल 200 करोड़ रुपये की प्रोहोत्सन राशि प्राप्त हो चुकी है। राज्य ने हाल के वर्षों में खनन सुधारों पर जोर देते हुए बेहतर...
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने वीवीपी-1 के तहत 51 गांवों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कहा—चीन सीमा से सटे गांवों में तेज़ी से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने वीवीपी-1 के तहत 51 गांवों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कहा—चीन सीमा से सटे गांवों में तेज़ी से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं

Uncategorized
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने वीवीपी-1 के तहत 51 गांवों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कहा—चीन सीमा से सटे गांवों में तेज़ी से विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं     देहरादून, 19 नवम्बर। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आयुक्त, ग्राम्य विकास से वाइब्रेंट विलेज योजना (वीवीपी) की प्रगति रिपोर्ट विस्तृत रूप से प्राप्त की। मंत्री जोशी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश देते हुए सीमांत गांवों के समग्र विकास पर जोर दिया।   ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आजीविका सृजन और आबादी को रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित वाइब्रेंट विलेज योजना (वीवीपी) के तहत उत्तराखण्ड राज्य में भारत-चीन एवं भारत-नेपाल सीमा से सटे कुल 91 गांवों का चयन किया गया है। योजन...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ज़ी के आशीर्वाद से सहसपुर में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल 

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ज़ी के आशीर्वाद से सहसपुर में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल 

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ज़ी के आशीर्वाद से सहसपुर में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल   ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 2104 मरीजों ने निःशुल्क जांच व परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहदेव सिंह पुण्डीर, विधायक सहसपुर, विशिष्ट अतिथि मुफ्ती रईस अहमद कास्मी, चीफ ईमाम उत्तराखण्ड एवं वाइस प्रेसीडेंट जामियत उलेमा हिन्द, उत्तराखण्ड तथा प्रभात भण्डारी, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपने प्रेरक उद्बोधन में ...
जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशीलता से आपदा पीड़ित 60 वर्षीय बेसहारा महिला को राइफल क्लब फंड से मिली 25 हजार की मदद, प्रशासन बना सहारा

जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशीलता से आपदा पीड़ित 60 वर्षीय बेसहारा महिला को राइफल क्लब फंड से मिली 25 हजार की मदद, प्रशासन बना सहारा

Uncategorized
जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशीलता से आपदा पीड़ित 60 वर्षीय बेसहारा महिला को राइफल क्लब फंड से मिली 25 हजार की मदद, प्रशासन बना सहारा       देहरादून 17 नवंबर,2025 (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण, मार-पीट, भरण पोषण, आपदा से क्षतिपूर्ति सहायता, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा आदि से जुड़ी 146 समस्या/शिकायतें दर्ज हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।   सहस्रधारा निवासी 60 वर्षीय बेसहारा बुजुर्ग महिला हरदीप कौर ने आपदा की आपबीती सुनाते हुए बताया ...
भाजपा की बिहार में मिली ऐतिहासिक जीत पर मसूरी में मिठाई बांटते गणेश जोशी बोले—अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने वोटों से दे दिया

भाजपा की बिहार में मिली ऐतिहासिक जीत पर मसूरी में मिठाई बांटते गणेश जोशी बोले—अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने वोटों से दे दिया

Uncategorized
भाजपा की बिहार में मिली ऐतिहासिक जीत पर मसूरी में मिठाई बांटते गणेश जोशी बोले—अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने वोटों से दे दिया     मसूरी, 17 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुँचकर गांधी चौक में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर भाजपा की विजय का जोरदार जश्न मनाया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि “जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्हें बिहार चुनाव परिणाम देख लेने चाहिए। अब मोदी का ‘महा मैजिक’ शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने अपने वोट से दे दिया है। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह निश्चित ही प्रधानमंत्री नरें...
कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की

कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की

Uncategorized
  कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डी अधिवक्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास हेतु अधिवक्ताओं के साथ गहन विचार-मंथन किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की।   मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि सरकार ने राज्य के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक और कठोर कानून लागू किए हैं। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और नकल...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, शिलान्यास होने वाली योजनाओं का समय पर लोकार्पण सरकार की कार्यशैली की पहचान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, शिलान्यास होने वाली योजनाओं का समय पर लोकार्पण सरकार की कार्यशैली की पहचान

Uncategorized
  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, शिलान्यास होने वाली योजनाओं का समय पर लोकार्पण सरकार की कार्यशैली की पहचान     देहरादून, 16 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला के सामुदायिक भवन में रुपये 619.66 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल एवं ओवरहैड टैंक पेयजल योजना का विधिवत शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री जोशी का स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए आभार जताया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका समय पर लोकार्पण भी सुनिश्चित करत...
नंदा देवी राजजात मार्ग PWD को ही सौंपा जाए—मुख्यमंत्री धामी का केंद्र से निवेदन 

नंदा देवी राजजात मार्ग PWD को ही सौंपा जाए—मुख्यमंत्री धामी का केंद्र से निवेदन 

Uncategorized
नंदा देवी राजजात मार्ग PWD को ही सौंपा जाए—मुख्यमंत्री धामी का केंद्र से निवेदन         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही यथावत रहने देने और ग्वालदम–नंदकेसरी–थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव का कार्य लोक निर्माण विभाग से ही कराए जाने का अनुरोध किया।   मुख्यमंत्री धामी ने अवगत कराया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रही है। प्रदेश की सीमाएँ चीन व नेपाल से लगने तथा यहां सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान होने के कारण देहरादून का सामरिक महत्व अत्यंत अधिक है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच द...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने  नजीबाबाद में लगाया निःशुल्क शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने नजीबाबाद में लगाया निःशुल्क शिविर

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने नजीबाबाद में लगाया निःशुल्क शिविर   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने नजीबाबाद में लगाया निःशुल्क शिविर ऽ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1560 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ ऽ मुख्य अतिथि मौसम चौधरी, माननीय विधायक, नजीबाबाद ने किया शिविर का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 16 नवम्बर 2025 को खेल मैदान, निकट भारत गैस एजेंसी, नेशनल मार्केट, मण्डावर में विशाल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुँचे कुल 1560 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। रविवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक नजीबाबाद मौसम चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि श्...