Friday, November 6News and Media

Uncategorized

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : कल्याणपुर पोंटा रोड में 15–20 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Uncategorized, उत्तराखंड
  एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : कल्याणपुर पोंटा रोड में 15–20 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त   मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ आज व्यापक अभियान चलाया। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और देहरादून के विभिन्न इलाकों में एमडीडीए की टीमों ने अवैध निर्माणों को सील किया और कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमडीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति की प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज की कार्रवाई उसी सख्ती का हिस्सा है, जिसे लागू करने के लिए प्राधिकरण लगातार अभियान चला रहा है। *कैम्पटी–मसूरी रोड पर अवैध व्यावसायिक निर्माण सील* पहली कार्रवाई कैम्पटी मसूरी र...

हल्द्वानी में 792 करोड़ की रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज में कैंसर संस्थान, नई रेल–हेलीकॉप्टर सेवाएँ — विकास कार्यों की सीएम धामी ने दी विस्तृत जानकारी

Uncategorized
  हल्द्वानी में 792 करोड़ की रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज में कैंसर संस्थान, नई रेल–हेलीकॉप्टर सेवाएँ — विकास कार्यों की सीएम धामी ने दी विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम0बी0 इंटर कॉलेज, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 के उपलक्ष्य में भव्य सहकारिता मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पशुपालन एवं सब्जी उत्पादन में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मध्यकालीन दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता कल्याण योजना के तहत 16.97 करोड़ रुपये तथा एनआरएलएम स्वयं सहायता समूहों के अंतर्गत 75.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मेले के शुभारंभ पर...

प्रदेश में सख्त नकल-विरोधी कानून लागू करने, यूसीसी जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं : धामी

Uncategorized
प्रदेश में सख्त नकल-विरोधी कानून लागू करने, यूसीसी जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और अभियोजन विभाग की पत्रिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नए आपराधिक कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अभियोजन विभाग को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग को डिजिटलीकरण के कार्य के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी। अभियोजन विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। अभियोजन विभाग के अधिकारियों को राज्य में बोली जाने वाली विभिन्न बोलियों का प...

धामी कैबिनेट का निर्णय : देहरादून शहर में प्रस्तावित मेट्रो नियो परियोजना के प्रस्ताव पर आवासन एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिए गए सुझाव को मंत्रिमण्डल को अवगत कराने और मार्गदर्शन प्राप्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया है

Uncategorized
  धामी कैबिनेट का निर्णय : देहरादून शहर में प्रस्तावित मेट्रो नियो परियोजना के प्रस्ताव पर आवासन एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिए गए सुझाव को मंत्रिमण्डल को अवगत कराने और मार्गदर्शन प्राप्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया है     देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई. बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा समेत तमाम मंत्री मौजूद रहे. सतपाल महाराज और धन सिंह रावत वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. साथ ही कैबिनेट ने राज्य निर्माण और राज्य के विकास में पूर्व कैबिनेट मंत्री...

बच्चों की स्क्रीनिंग के दौरान प्राप्त डेटा के आधार पर आगे उपचार व समाधान की दिशा में महंत इंद्रेश अस्पताल की टीम द्वारा कार्य किया जाएगा।

Uncategorized
  बच्चों की स्क्रीनिंग के दौरान प्राप्त डेटा के आधार पर आगे उपचार व समाधान की दिशा में महंत इंद्रेश अस्पताल की टीम द्वारा कार्य किया जाएगा।     विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के वार्ड संख्या 39, पूर्वी झंडीचौड़ में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, पटेल नगर देहरादून के सौजन्य से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर विशेष रूप से मानसिक रूप से अक्षम एवं विकासात्मक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा उन्हें उचित परामर्श प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया था। विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि गत कुछ समय से कोटद्वार क्षेत्र में मानसिक व विकासात्मक रूप से विशेष बच्चों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इस गंभीर विषय पर उन्होंने श्री महंत देवेंद्र दास जी...

मुख्यमंत्री ने लॉन में बैठकर ही किसानों की मांगों को सुनते हुए, गन्ना मूल्य सहित अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने लॉन में बैठकर ही किसानों की मांगों को सुनते हुए, गन्ना मूल्य सहित अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को हरिद्वार जनपद से आए गन्ना किसानों ने मुलाकात की। किसानों ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना का समर्थन मूल्य घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गन्ना भी दिया, मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ ही धूप के बीच लॉन में ही बैठकर ही गन्ना का स्वाद लिया, साथ ही किसानों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। विधायक आदेश चौहान और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में मिले गन्ना किसानों ने रायसी – बालावाली पुल तक तटबंद का निर्माण, इकबालपुर झबरेड़ा भगवानपुर क्षेत्र में शुगर मिल स्थापित किए जाने, इकबालपु...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान के बाद बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्यवाही करते हुए झंडीचौड़ में बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान के बाद बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्यवाही करते हुए झंडीचौड़ में बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया         श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मानसिक अक्षम बच्चों के लिए झण्डीचौड़ कोटद्वार में लगाया विशेष शिविर ऽ विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने किया विस्तृत परीक्षण ऽ विशेष बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य जाॅच के लिए बड़ा कदम झंडीचौड़ व आसपास के क्षेत्र में बढ़ती मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की स्थिति को समझने हेतु श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में झंडीचौड़ कोटद्वार में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के स्थानीय प्...

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब जाने के लिए गोविंदघाट – हेमकुंड साहिब रोपवे बनाया जा रहा है, जिससे सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब जाने के लिए गोविंदघाट – हेमकुंड साहिब रोपवे बनाया जा रहा है, जिससे सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्री गुरु तेगबादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने श्रीगुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के साथ ही शबद कीर्तन भी सुना। तत्पश्चात उन्होंने श्री गुरुद्वारा साहिब रेसकोर्स के पदाधिकारियों से भेंट की, इस मौके पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संगतों के बीच लंगर सेवा भी दी। मुख्यमंत्री ने गुरू तेग बहादुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म, मानवीय मूल्यों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में श्री गुर...

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में बिना छाती खोले विशाल थायरॉयड ग्रंथि हटाने में सफलता

Uncategorized
श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में बिना छाती खोले विशाल थायरॉयड ग्रंथि हटाने में सफलता       श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने महिला की गर्दन से निकाला 1 किलोग्राम का ट्यूमर ऽ गर्दन जैसी छोटी जगह में सामान्य थायरॉयड का वजन लगभग 25 ग्राम ही होता है ऽ टयूमर की वजह से बाॅए टू वोकल काॅर्ड में लकवा आ गया था   देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टरों ने महत्वपूर्णं उपलब्धि हासिल की है। डाॅक्टरों ने एक महिला मरीज़ की टोटल थायरॉयडेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन किया। आॅपरेशन के दौरान मरीज़ की गर्दन से 1 किलोग्राम वजन का थायरॉयड ट्यूमर हटाया गया। यह ट्यूमर आकार में बहुत बड़ा है। ट्यूमर में खास बात जानने वाली यह है कि गर्दन जैसी छोटी जगह में सामान्य थायरॉयड का वजन लगभग 25 ग्राम ही होता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरम...
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि आश्रम निर्माण के लिए पूर्व में उत्तराखंड सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सहायता दी गई थी, जिसे आगे और मज़बूती मिलेगी

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि आश्रम निर्माण के लिए पूर्व में उत्तराखंड सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सहायता दी गई थी, जिसे आगे और मज़बूती मिलेगी

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि आश्रम निर्माण के लिए पूर्व में उत्तराखंड सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सहायता दी गई थी, जिसे आगे और मज़बूती मिलेगी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी, स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सर्वप्रथम वे तीर्थराज पुष्कर की पवित्र भूमि पर विराजमान सृष्टि के आदि रचयिता, वेदों के प्रणेता भगवान ब्रह्माजी को साष्टांग प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थराज पुष्कर की इस तपोमय भूमि पर उपस्थित होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य एवं प्रसन्नता का विषय है। ...