Thursday, November 5News and Media

Uncategorized

कांग्रेस के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध तेज, अनुसूचित समाज ने चेतावनी दी—दलित-पिछड़ा विरोधी राजनीति जारी रही तो घेराव और आंदोलन होंगे और उग्र

Uncategorized
  कांग्रेस के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध तेज, अनुसूचित समाज ने चेतावनी दी—दलित-पिछड़ा विरोधी राजनीति जारी रही तो घेराव और आंदोलन होंगे और उग्र   राजधानी देहरादून में अनुसूचित समाज से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए प्रदर्शन किया। हालांकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा और कांग्रेस कार्यालय से पहले ही बैरियर लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के प्रस्तावित घेराव को लेकर 10 सूत्रीय एजेंडा जारी किया। एजेंडे में कांग्रेस पार्टी पर प्रदेश में मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उसका विरोध दर्ज कराया गया। साथ ही सामाजिक समरसता और प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने पिछड़े एवं दलित वर...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत भूगोल विभाग द्वारा “सतत विकास लक्ष्यः चुनौतियाँ एवं प्रगति” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन विश्वविद्यालय के पथरीबाग परिसर स्थित सभागार में हाइब्रिड मोड में किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक-आर्थिक विकास एवं सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा शोध-पत्रों के माध्यम से सहयोगात्मक अनुसंधान की संभावनाओं पर चर्चा की। श्री गरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सम्मेलन के सफल आयोजन पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्र...

मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और संवेदनशीलता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें, ताकि उनके कार्यों में करुणा, मानवता और सेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और संवेदनशीलता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें, ताकि उनके कार्यों में करुणा, मानवता और सेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो     केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में क्रमशः मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न संकायों में डिग्री प्राप्त करने वाले 1001 छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दीक्षांत केवल एक शैक्षणिक पड़ाव नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है। डिग्री के साथ मानव निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों की सहायता के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और सरकार उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों की सहायता के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और सरकार उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है     सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर सैनिक कल्याण निदेशालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश ने अपने 40 वीर जवानों को खोया था, जिसकी पीड़ा आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में जीवित है। उन्होंने कहा कि देश अपने वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने आतंकवाद...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में नकल पर निर्णायक प्रहार

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में नकल पर निर्णायक प्रहार       उत्तराखण्ड में अब नकल माफियाओं के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के बाद से लगातार बड़े-बड़े गिरोहों के भांडे फूट रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड एसटीएफ ने एक बार फिर हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश कर साफ संदेश दे दिया है कि “भर्ती परीक्षाओं से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं।” भारत सरकार द्वारा 13 फरवरी 2026 को आयोजित Staff Selection Commission (SSC) मल्टी टास्किंग (Non-Technical) स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान देहरादून स्थित एक परीक्षा केंद्र पर आधुनिक तकनीक से नकल कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया। सेफ्टी टैंक के नीचे छुपा था नकल का अड्डा एसटीएफ उत्तराखण्ड और उत्तर प्...

मुख्यमंत्री धामी की नीति के अनुरूप एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी भवनों की प्रगति की समीक्षा, फ्लैट विक्रय प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की नीति के अनुरूप एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी भवनों की प्रगति की समीक्षा, फ्लैट विक्रय प्रक्रिया तेज करने के निर्देश   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार सुनियोजित, किफायती और नागरिक-अनुकूल आवासीय विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में आज आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्राधिकरण की आमवाला तरला आवासीय योजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। *ईडब्ल्यूएस भवनों का निरीक्षण, लाभार्थियों से सीधा संवाद* सचिव आवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) ...

मुख्यमंत्री धामी की तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को गति, ‘ईज एप’ को राज्यभर में एकीकृत और सरल बनाने के निर्देश

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को गति, ‘ईज एप’ को राज्यभर में एकीकृत और सरल बनाने के निर्देश   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में सुनियोजित शहरी विकास, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और तकनीक आधारित सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आवास विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में सचिव, आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। *राजीव गांधी बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण* सचिव आवास ने डिस्पेन्सरी रोड स्थित राजीव गांधी बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स में संचालित उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद, नगर नियोजन विभाग तथा रेरा कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्या...

मुख्यमंत्री धामी बढ़ते अपराधों पर गंभीर, ताबड़तोड़ तबादलों से सख्त संदेश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बढ़ते अपराधों पर गंभीर, ताबड़तोड़ तबादलों से सख्त संदेश     पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए साफ संदेश दिया है कि उत्तराखंड में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। 16 दिनों के भीतर पांच हत्याओं की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़े स्तर पर पुलिस महकमे में तबादले कर सख्ती का परिचय दिया है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाकर एटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि हरिद्वार के एसएसपी रहे आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया कप्तान बनाया गया है। हरिद्वार में नवनीत भुल्लर को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, प्रल्हाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय, यशवंत सिंह ...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्दीधारी जीवन से नागरिक समाज तक की यात्रा चुनौतीपूर्ण होती है, और इस परिवर्तन में पूर्व सैनिकों का सहयोग करना केवल सरकार ही नहीं बल्कि समाज एवं कॉर्पोरेट जगत की भी सामूहिक जिम्मेदारी है

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्दीधारी जीवन से नागरिक समाज तक की यात्रा चुनौतीपूर्ण होती है, और इस परिवर्तन में पूर्व सैनिकों का सहयोग करना केवल सरकार ही नहीं बल्कि समाज एवं कॉर्पोरेट जगत की भी सामूहिक जिम्मेदारी है   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक (ईएसएम) रोजगार मेले का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। रोजगार मेले में 40 से अधिक निजी कंपनियों ने भाग लेकर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के विविध अवसर उपलब्ध कराए। इस अवसर पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग एवं महानिदेशालय पुनर्वास की इस सार्थक पहल में सहयोग देने के लिए कॉर्पोरेट जगत का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चारो...

मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर ब्रिगेडियर जोशी ने सौंपी सहायता राशि, आपदा प्रभावित गरीब परिवारों और बच्चों को मिलेगा सहारा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर ब्रिगेडियर जोशी ने सौंपी सहायता राशि, आपदा प्रभावित गरीब परिवारों और बच्चों को मिलेगा सहारा     लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने और समाज के प्रति दायित्व निभाने वालों की आज भी कोई कमी नहीं है। इसी भावना का परिचय देते हुए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी, निवासी वसंत विहार, देहरादून एवं मूल निवासी जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल, ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की। ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा। यह सहयोग पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों तथा आपदा से प्रभावित गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में सहायता के उद्देश्य से दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी होने के नाते ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल राज्य और...