Monday, September 7News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि आगामी अर्द्धकुंभ के दृष्टिगत रेल एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सके

Uncategorized, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि आगामी अर्द्धकुंभ के दृष्टिगत रेल एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सके     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में डीआरएम, मुरादाबाद श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, पूर्ण एवं प्रगतिरत रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान डीआरएम, मुरादाबाद श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड राज्य में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएँ सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रुड़की से देवबंद को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन परियोजना (27.45 किलोमीटर) का कमीशनिं...

कांग्रेस का नैरेटिव धराशायी: खुद रचा गया हमला, सरकार पर मढ़ा गया दोष

Uncategorized
कांग्रेस का नैरेटिव धराशायी: खुद रचा गया हमला, सरकार पर मढ़ा गया दोष       रुद्रपुर में विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेसवार्ता में कहा कि उनके बेटे सौरभ बेहड़ ने अपने ऊपर हमले की साजिश खुद रची थी। बेटे की इस हरकत पर उन्होंने दुख जताते हुए सभी के सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और सहयोग के लिए सीएम धामी का आभार जताया। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ ने अपने ऊपर हमले का षड्यंत खुद रचा था। वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा खुद पर हमले कराने की साजिश का हुआ पर्दाफाश अवैध हथियारों के साथ तीन हमलावर भी दबोचे गए और मास्टरमाइंड सौरभ बेहड़ के साथी इंदर नारंग को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया। जांच में सामने आया कि हमले की पूरी साजिश सौरभ बेहड़ और इंदर नारंग द्वारा रची गई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते एक वर्ष में यूसीसी प्रक्रिया को लेकर एक भी शिकायत सामने नहीं आई

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते एक वर्ष में यूसीसी प्रक्रिया को लेकर एक भी शिकायत सामने नहीं आई     उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की सेवाएं, अंग्रेजी के अलावा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध हैं। साथ ही आवेदक एआई की सहायता से भी यूसीसी की प्रक्रिया को समझने के साथ ही अपना पंजीकरण करवा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने से पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि, यूसीसी के तहत विभिन्न सेवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा जाए, साथ ही वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली रखा जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वयं ही अपना पंजीकरण करवा सके। इसी क्रम में आईटीडीए ने यूसीसी की वेबसाइट को आठवीं अनुसूची में शामिल 22 अनुसूचित भाषाओं — असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़...

मुख्यमंत्री धामी की जन-केन्द्रित शासन नीति, “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से जनता को मिला सीधा लाभ

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की जन-केन्द्रित शासन नीति, “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” से जनता को मिला सीधा लाभ     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल, संवेदनशील और परिणामोन्मुख नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, त्वरित सेवा-प्रदान और जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मॉडल बनकर सामने आया है। यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शासन को वास्तव में जन-केन्द्रित बना रहा है। आज 20 जनवरी 2026 तक राज्य के सभी 13 जनपदों में इस अभियान के अंतर्गत कुल 408 जनसेवा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। केवल आज के दिन 13 नए शिविरों का आयोजन कर सरकार ने अपनी सक्रियता और प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया। इन शिविरों में अब तक 3,30,461 नागरिकों ने प्रतिभाग किया है, जिनमें आज 7,876 नागरिकों की सीधी भा...

नियोजित व संतुलित विकास के लिए सख्त कदम: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर कई निर्माण सील-ध्वस्त

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  नियोजित व संतुलित विकास के लिए सख्त कदम: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर कई निर्माण सील-ध्वस्त     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत हो रहे अवैध निर्माणों एवं अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सील एवं ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम द्वारा कुलदीप द्वारा पैसिफिक गोल्फ, कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव श्री गौरव चटवाल के आदेशों के क्रम में सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता सुश्री विदिता कुमारी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पन्न की गई। इसक...

मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सैन्य अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सैन्य अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की   प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में मिलिट्री हॉस्पिटल (एम.एच.) देहरादून के कमाण्डेंट ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कमाण्डेंट ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कुछ माह पूर्व सेना अस्पताल देहरादून को गोल्फ कार्ट प्रदान करने के लिए आभार जताया। साथ ही सैन्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में आगे भी राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपक गोस्वामी द्वारा लिखित "सुकून भरे पन्ने"पुस्तक का भी विमोचन किया। भेंट वार्ता दौरान पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलिट्री हॉस्पिटल के माध्यम से दी जान...

मंत्री गणेश जोशी ने कृषि सहायकों की लंबे समय से चली आ रही मानदेय बढ़ोतरी की मांग को पूरा किया

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कृषि सहायकों की लंबे समय से चली आ रही मानदेय बढ़ोतरी की मांग को पूरा किया     प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। कृषि सहायकों का मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर ₹12391 कर दिया गया है, जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि कृषि सहायक लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। कृषि सहायकों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायक राज्य में किसानों तक सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना रा...

मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा की

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा की     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर विगत दिनों डोभालवाला स्थित कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज में स्थानीय महिलाओं (मातृ शक्ति महिला रामलीला कमेटी देहरादून) द्वारा प्रथम बार आयोजित रामलीला के सफल आयोजन तथा रामलीला मंचन के लिए सभी आयोजक मातृशक्ति को फूल की माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी भी उपस्थित रहीं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में रामलीला जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक मंचन धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में मातृशक्ति द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक व...

मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया       रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सामुदायिक भवन, नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 04 राजपुर में ₹398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना तथा मण्डी परिषद के 23 लाख की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, वहीं वार्ड के अंर्तगत नागल हटनाला, चालंग एवं कुल्हान क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का ₹188.36 लाख की लागत से शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इस प्रकार कुल ₹616.67 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जन...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आंशिक निष्प्रोज्य स्कूलों में सुरक्षा प्रतिबंध और मरम्मत के आदेश

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आंशिक निष्प्रोज्य स्कूलों में सुरक्षा प्रतिबंध और मरम्मत के आदेश     जनपद में वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े विद्यालय भवनों को लेकर जिला प्रशासन ने पहली बार ठोस एवं निर्णायक कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी सविन बसंल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देश है कि नौनिहालों के जीवन से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में जर्जर एवं निष्प्रोज्य विद्यालय भवनों की पहचान, आकलन और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद महज 10 दिनों के भीतर 100 विद्यालयों के जर्जर भवनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट में देरी को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों की सूची पूर्ण रिपोर्ट के साथ जिला प्रशासन क...