मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से अब तक राज्यभर में 484 कैम्पों का सफल आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से अब तक राज्यभर में 484 कैम्पों का सफल आयोजन
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे "जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार" के तहत आयोजित विशेष कैम्पों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। राज्य सरकार की प्रभावी कार्ययोजना और प्रशासनिक सक्रियता का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में आम नागरिक इन कैम्पों के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं।
आज आयोजित किए गए कुल 10 कैम्पों में 12,510 व्यक्तियों ने सहभागिता की, जो सरकार की जनहितकारी नीतियों पर आम जनता के विश्वास को दर्शाता है। वहीं, अब तक की कुल अवधि में राज्यभर में 484 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से कुल 3,89,868 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ ...
