Monday, September 7News and Media

Uncategorized

नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य को मिले निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसर

Uncategorized
  नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य को मिले निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसर   नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है। *सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्...

शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं,उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास — मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं,उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास — मुख्यमंत्री धामी     शीतकालीन चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को वर्षभर रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। कॉनक्लेव में एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 टूर ऑपरेटर्स ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर से 50 तथा स्थानीय स्तर से भी 50 टूर ऑपरेटर्स ने कॉनक्लेव में भाग लिया। कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी एवं बड़कोट, ट्रैकिंग संगठन उत्तरकाशी और सांकरी के पंजीकृत प्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। निम में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमने समाज में असमानताओं को समाप्त करने तथा सभी के लिए समान अधिकार एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए देश में सबसे पहले ‘समान नागरिक संहिता’ कानून को लागू करने का साहसिक कार्य भी किया है।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमने समाज में असमानताओं को समाप्त करने तथा सभी के लिए समान अधिकार एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए देश में सबसे पहले 'समान नागरिक संहिता' कानून को लागू करने का साहसिक कार्य भी किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जिला विकास प्राधिकरण द्वारा 11 करोड़ 27 लाख 50 हजार की धनराशि से नवनिर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नानकमत्ता में बाला जी मंदिर के सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत ब्राह्मदेव मंदिर लोहिया पुल खटीमा में सौंदर्यीकरण व पुनःनिर्माण कार्य किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत देवभूमि धर्मशाला में कक्ष, हॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य क...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी     प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करने तथा मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा क...

मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई रोड हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पहुँचकर सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में प्रतिभाग किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई रोड हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पहुँचकर सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगला तराई रोड हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पहुँचकर सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई व शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ प्रेम सिंह राणा,ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिलाध्यक कमल जिन्दल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वी सी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी,सीएमओ डॉ के के अग्रवाल,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी आदि मौजूद थे।...

उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन के संरक्षक अनुज जोशी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा क्षेत्रीय सिनेमा के हित में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं

Uncategorized
उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन के संरक्षक अनुज जोशी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा क्षेत्रीय सिनेमा के हित में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं   उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग तथा क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। एसोसियेशन ने कहा कि राज्य में प्रभावी और आकर्षक फिल्म नीति लागू किए जाने से स्थानीय एवं क्षेत्रीय फिल्म निर्माताओं को व्यापक लाभ मिल रहा है। उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रिंग रोड स्थित सूचना भवन में महानिदेशक सूचना एवं उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्सा...

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों को नुकसान हो रहे नुकसान की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में बारिश न होने के कारण फसलों को हो रहे नुकसान की दृष्टिगत शीघ्र सर्वे कर बारिश न होने से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। कृषि मंत्री ने कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से इंटीग्रेटेड पैक हाउस निर्माण एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप टेस्टिंग लैब की स्थापना के लिए कागजी कार्यवाही जल्द पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए...

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रशासन को दिखानी होगी संवेदनशीलता

Uncategorized, उत्तराखंड, बोलता वोटर
  जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रशासन को दिखानी होगी संवेदनशीलता   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में कुल 130 से अधिक शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जनपद के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जनपदों से भी फरियादी अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु जन दर्शन में उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के उपरांत संबंधित शिकायतकर्ता को अवश्य सूचित किया जाए, ताकि जनमानस का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। जन दर्शन कार्यक्रम में सहारनपुर रोड निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिल संतोष ने अपनी पी...

तुष्टिकरण की राजनीति पर महापौर विकास शर्मा का कड़ा प्रहार, कहा— अतिक्रमणकारी का कोई धर्म नहीं होता

Uncategorized
  तुष्टिकरण की राजनीति पर महापौर विकास शर्मा का कड़ा प्रहार, कहा— अतिक्रमणकारी का कोई धर्म नहीं होता   रूद्रपुर। शहर की स्वच्छता के प्रहरियों (पर्यावरण मित्रों) के वर्षाें पुराने आवासीय सपने को साकार करते हुए महापौर विकास शर्मा ने सोमवार को एक बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा की। खेड़ा क्षेत्र में ईदगाह कमेटी से कब्जा मुक्त कराई गई 8 एकड़ सरकारी भूमि में से 1 एकड़ भूमि पर अब ‘वाल्मीकि कॉलोनी’ का निर्माण किया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही रूद्रपुर, प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम बन गया है जो अपने पर्यावरण मित्रों के लिए समर्पित आवासीय परिसर बनाने जा रहा है। इस ऐतिहासिक घोषणा से पर्यावरण मित्रों में खुशी की लहर है। उन्होंने महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे जा जोरदार अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। बता दें पर्यावरण मित्र पिछले कई वर्षों से आवासीय कालोनी बनाये जाने...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी द्वारा उत्तराखंड की पावन भूमि पर तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किए गए सभी स्थलों को चिन्हित कर राज्य में स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर बनाया जाएगा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी द्वारा उत्तराखंड की पावन भूमि पर तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किए गए सभी स्थलों को चिन्हित कर राज्य में स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर बनाया जाएगा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले मंगल दलों को क्रमशः 01 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। महिला मंगल दल धापला, नैनीताल को प्रथम, महिला मंगल दल सेमा, चमोली को द्वितीय तथा महिला मंगल दल बनाली, टिहरी गढ़वाल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। जबकि युवक मंगल दल मोख मल्ला, चमोली को प्रथम, युवक मंगल दल सुनरपुर रैक्वाल, नैनीताल को...