Tuesday, November 3News and Media

देहरादून

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड,भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति को जन जन तक पहुँचाया है। उनकी वाणी में अद्भुत शक्ति थी और दृष्टि में भगवान बुद्ध के समान असीम करुणा थी। पूज्य सतगुरु ने समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने जीवन भर यही सिखाया कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का सानिध्य और सतगुरु की कृपा...

मॉर्डन कार्डियक केयर में इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी छलांग, पहली माइट्रल TEER सफलता से स्ट्रक्चरल हार्ट प्रोग्राम हुआ और मजबूत

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मॉर्डन कार्डियक केयर में इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी छलांग, पहली माइट्रल TEER सफलता से स्ट्रक्चरल हार्ट प्रोग्राम हुआ और मजबूत     देहरादून।   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहला अत्याधुनिक माॅर्डन कार्डियक प्रोसीजर माइट्रल ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (टी.ई.ई.आर.) सफलतापूर्वक किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कार्डयोलाॅजी विभाग अपनी माॅर्डन तकनीकों से हार्ट प्रोसीजर करने के लिए जाना जाता है। माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर से मरीज़ का सफलतापूर्वक उपचार करने के बाद विभाग की उपलब्धि में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष, कार्ड...

धामी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति से ‘लखपति दीदी’ योजना ने रचा नया इतिहास, नारी सशक्तिकरण के साथ मजबूत हो रही उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

देहरादून
धामी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति से ‘लखपति दीदी’ योजना ने रचा नया इतिहास, नारी सशक्तिकरण के साथ मजबूत हो रही उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक लाख 12 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को निर्धारित अवधि से पहले ही हासिल करने के लिए जिम्मेदार विभाग जुट गए हैं। धामी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नारी सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। इसी के तहत नवंबर 2022 से लखपति दीदी योजना शुरू की गई है। धामी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत इरादों से य...

तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर देहरादून। चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली एवं गढ़वाल मंडल आयुक्त से स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत-बचाव, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों एवं अन्य उपलब्ध माध्यमों से ग्रामीणों तक जरूरी सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर आवाजाही को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर ...

मुख्यमंत्री धामी ने 9 लाख 87 हजार17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

देहरादून, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने 9 लाख 87 हजार17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख 50 हज़ार की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। यह भुगतान जुलाई माह 2026 की पेंशन का किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरण किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज...

चुनावी साल में भर्ती का पिटारा खोलने जा रही है धामी सरकार

देहरादून
चुनावी साल में भर्ती का पिटारा खोलने जा रही है धामी सरकार   विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। इसी क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या भी लगभग 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और प...

मुख्यमंत्री धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात: तामली-रूपालीगाड-सीम मोटर मार्ग निर्माण हेतु ₹79.44 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त के रूप में ₹47.66 लाख जारी

देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात: तामली-रूपालीगाड-सीम मोटर मार्ग निर्माण हेतु ₹79.44 लाख की स्वीकृति, प्रथम किस्त के रूप में ₹47.66 लाख जारी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढाँचे के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अंतर्गत तामली से रूपालीगाड होते हुए सीम तक नए मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹79.44 लाख की कुल लागत की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹47.66 लाख की धनराशि जारी की गई है।   इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नया आयाम प्राप्त होगा।  ...

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: श्री हरिचंद देवता मंदिर के मास्टर प्लान के लिए ₹1.42 करोड़ की स्वीकृति

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: श्री हरिचंद देवता मंदिर के मास्टर प्लान के लिए ₹1.42 करोड़ की स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुंवारी माता मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 72.67 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 43.60 लाख, विकासखण्ड दुगड्डा के अन्तर्गत महाबगढ़ मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.69 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹1.02 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में श्री हरिचन्द देवता मंदिर को मास्टर प्लान से बनाये जाने हेतु ₹ 1.42 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते प्रथम किश्त में ₹ 85.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विध...

थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। राज्य सरकार धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। इससे बचाव के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक...

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्ह...