Sunday, September 6News and Media

देहरादून

हरित दून, स्वच्छ दून — उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का विजन

देहरादून
हरित दून, स्वच्छ दून — उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का विजन   लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देहरादून के कैनाल रोड स्थित चिड़ोवाली क्षेत्र से शुरू हुए ‘हरित दून अभियान’ के तहत अगले एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पौधरोपण कर की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की आस्था और संवेदनशीलता का प्रतीक है। ऐसे में एमडीडीए का यह अभियान लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा ...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की शिक्षा और संस्कार का शानदार उदाहरण, छात्र आलेख परमार ने बढ़ाया संस्थान और उत्तराखंड का गौरव

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की शिक्षा और संस्कार का शानदार उदाहरण, छात्र आलेख परमार ने बढ़ाया संस्थान और उत्तराखंड का गौरव देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के मेधावी छात्र आलेख परमार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में प्रवेश प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। आलेख ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आलेख परमार, उनके माता-पिता तथा गुरुजनों को बधाई देते हुए आलेख को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। गोपेश्वर जैसे सुदूर पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले आलेख की सफलता ने स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत...

समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर

उत्तराखंड, देहरादून
    समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर       जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक दिव्यांग व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद जगा दी। अपर नत्थनपुर निवासी दिव्यांग सुनील चन्द्र, जो लंबे समय से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे, अब उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मासिक दिव्यांग पेंशन, बैंक खाता और निःशुल्क व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध हो गई है।   सुनील चन्द्र व्हीलचेयर के सहारे किसी तरह 29 जून को समाधान दिवस में पहुंचे और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि ‘‘साहेब में बहुत गरीब हूं। शरीर से लाचार हूं। आज तक मेरा दिव्यांग प्रमाण पत्र नही बन पाया। कोई सरकारी मदद नहीं मिलती, बस जैसे-तैसे जी रहा हूं।’’   दिव्यांग की समस...

बीजापुर डैम के निकट मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर तत्काल सुरक्षात्मक कार्य के निर्देश देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून
बीजापुर डैम के निकट मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर तत्काल सुरक्षात्मक कार्य के निर्देश देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बरसात के दृष्टिगत गढ़ी कैंट, देहरादून स्थित घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा संभावित खतरों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसाती नदी की ओर सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वाल) का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए तथा मोटर मार्ग पर वर्षा के कारण होने वाले मिट्ट...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना       पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या और बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रस्तावित मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, जिला प्रशासन, नगर पालिका मसूरी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रोपवे टर्मिनल स्टेशनों, और संबंधित भूमि का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता, पर्यावरणीय संतुलन और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-नि...

मुख्यमंत्री धामी की पहल से फिल्म उद्योग में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, छात्रवृत्ति वितरण शुरू

देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की पहल से फिल्म उद्योग में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, छात्रवृत्ति वितरण शुरू   उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के लाभ, उत्तराखंड के युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर मिलने शुरु हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने "फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे ( FTII) से पासआउट तीन युवाओं की छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया है। उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के तहत "फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे, सत्यजीत-रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता या अन्य ख्यातिप्राप्त संस्थानों में प्रवेश लेने वाले उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी छात्र-छात्राओं को मैरिट के आधार पर पाठ्यक्रम पूर्ण होने तथा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का प्राविधान है। इसके तहत पाठ्यक्रम पर हुए व्यय के अनुसार एसटी,एससी, ओबीसी को 75 प्रतिशत एवं सामान्य अभ्यर्थियों को 50 प्रत...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “ब्रेन 3.0” केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुभव, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं को जोड़ने वाला प्रभावी मंच है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि "ब्रेन 3.0" केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुभव, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं को जोड़ने वाला प्रभावी मंच है     पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।   केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरित क्रांति की पावन भूमि पंतनगर में आकर धन्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय भारतीय कृषि के इतिहास का गौरवशाली केंद्र है, जिसने देश को वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, कृषि उद्यमी तथा उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रदान कर कृषि एवं ग...

मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बनबसा ICP और एप्रोच रोड परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून
मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बनबसा ICP और एप्रोच रोड परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड पर्यटन द्वारा प्रकाशित "Ambles Across Godland" नाम की एक पुस्तक भी भेंट की जिसमें बताया गया है कि किस तरह से सरकार ने अनुपयोगी पुलों पर कैफेटेरिया बनाकर उनका सदुपयोग किया है। गृह मंत्री ने इस कार्य की काफी सराहना भी की।   प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से उनके 6-ए, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे एकीकृत चेक ...

एसजीआरआर पीजी कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

देहरादून
एसजीआरआर पीजी कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं         देहरादून। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज के छात्रों ने प्रतिष्ठित ईट राइट यूथ हैकथॉन में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की प्रतिभा, परिश्रम और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान प्रतियोगिताओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस. तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों में ...

23 मई से शुरू हुई पवित्र हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, ट्रस्ट ने जारी की महत्वपूर्ण अपील

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
    23 मई से शुरू हुई पवित्र हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, ट्रस्ट ने जारी की महत्वपूर्ण अपील       गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है।   ट्रस्ट की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि 23 मई से प्रारंभ हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। सभी श्रद्धालु यात्रा के महत्व और उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा एवं मर्यादा के साथ यात्रा करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचे। यात्रा के दौरान वाद-विवाद से बचें और कानून व्यवस्थ...