Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

देहरादून शहर में यातायात समस्या के समाधान के लिए रिंग रोड और आंतरिक एलीवेटेड रोड परियोजनाओं पर भी कार्य प्रगति पर,केंद्र सरकार का सहयोग जारी

उत्तराखंड
  देहरादून शहर में यातायात समस्या के समाधान के लिए रिंग रोड और आंतरिक एलीवेटेड रोड परियोजनाओं पर भी कार्य प्रगति पर,केंद्र सरकार का सहयोग जारी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड की मूल सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और विधिसम्मत शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर सुनियोजित रूप से अवैध कब्जा करने वाले समूहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र ...

अंकिता की नही, बल्कि राजनीति से प्रेरित लड़ाई लड़ रही कांग्रेस: भाजपा

उत्तराखंड, देहरादून
अंकिता की नही, बल्कि राजनीति से प्रेरित लड़ाई लड़ रही कांग्रेस: भाजपा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सदस्य श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कांग्रेस और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि उसे अंकिता को न्याय से कोई वास्ता नही, बल्कि अपनी राजनैतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। तभी कांग्रेस अंकिता मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे को राजनैतिक हथियार बना रही है। विरोध प्रदर्शनों में लहराए जा रहे राजनैतिक दलों के झंडों में विपक्ष और 27 की नई राजनैतिक महत्वकांक्षा पाले लोगों की नीयत स्पष्ट नजर आती है। जबकि धामी सरकार ने मजबूत पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलायी और विपक्ष को इसमें कुछ चूक लगती है तो वह अदालत को तथ्यों से अवगत करा सकती है। वहीं उन्होंने देहरादून एवं अन्य स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान की गई अराजकता को माहौल खराब करने की कोशिश बताया।वहीं महिला अपराधों को बच्चों की ग...

उत्तराखण्ड पुलिस का खुलासा: वायरल ऑडियो पर तुरंत SIT गठित, जांच पूरी निष्पक्ष और तथ्यपरक

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  उत्तराखण्ड पुलिस का खुलासा: वायरल ऑडियो पर तुरंत SIT गठित, जांच पूरी निष्पक्ष और तथ्यपरक अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया एवं कुछ माध्यमों पर निरंतर भ्रामक सूचनाएँ, आधे-अधूरे तथ्य एवं निराधार आरोप प्रसारित किए जा रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित कर पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस ने स्पष्ट रूप से अवगत कराया है कि अंकिता भंडारी प्रकरण में किसी भी प्रकार का कोई वीआईपी संलिप्त नहीं है। इस तथ्य को माननीय न्यायालय द्वारा भी स्पष्ट रूप से स्वीकार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, दो व्यक्तियों की कथित बातचीत से संबंधित वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल SIT का गठन किया गया, जो इस विषय में विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कर रही है। माननीय न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्...

मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में बुज़ुर्गों, दिव्यांगों और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को प्राथमिकता दी जा रही है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में बुज़ुर्गों, दिव्यांगों और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को प्राथमिकता दी जा रही है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया है। आज 03 जनवरी 2026 की दैनिgक प्रगति रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है कि सरकार योजनाओं और सेवाओं को काग़ज़ों से निकालकर सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने में निरंतर सफलता प्राप्त कर रही है। प्रदेश के 13 जनपदों में अब तक कुल 216 जनसेवा कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1,44,134 नागरिकों ने प्रत्यक्ष सहभागिता की है। केवल आज के दिन ही 12 कैम्पों में 8,940 लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि जनता...

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का आंदोलन पीड़ित परिवार के हित में नहीं, डूबती सियासत बचाने का प्रयास: महापौर विकास शर्मा

उत्तराखंड
  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का आंदोलन पीड़ित परिवार के हित में नहीं, डूबती सियासत बचाने का प्रयास: महापौर विकास शर्मा     रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस इस समय अंकिता को न्याय दिलाने की नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक जमीन और अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस का यह आंदोलन पीड़ित परिवार के हित में नहीं, बल्कि अपनी डूबती सियासत को बचाने का प्रयास है। शनिवार को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक संवेदनशील और हृदयविदारक घटना को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता धरना-प्रदर्शन के माध्यम...

अंकिता हत्याकांड में बयान देकर फरार चल रहीं उर्मिला सनावर, हरिद्वार पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख

उत्तराखंड
  अंकिता हत्याकांड में बयान देकर फरार चल रहीं उर्मिला सनावर, हरिद्वार पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख     अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक मामले में आरोप लगाकर फरार चल रही फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर को लेकर हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में हरिद्वार के एसपी सिटी एस.के. सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट कहा कि उर्मिला सनावर की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है और उन्हें बिना किसी डर के जांच में सहयोग करना चाहिए। एसपी सिटी ने कहा कि यदि उर्मिला सनावर के पास मामले से जुड़े कोई भी साक्ष्य या जानकारी है तो वह सामने आकर जांच एजेंसियों को दें। पुलिस द्वारा उन्हें विधिसम्मत नोटिस भेजे जा चुके हैं और इसके अलावा फोन के माध्यम से भी लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस उनकी सुरक्षा की गारंट...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों के माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर माल्टा एवं नींबू की खटाई सहित नींबू प्रजाति के फलों से बने विभिन्न उत्पादों का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माल्टा उत्तराखंड की पहच...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डीएम सविन बंसल द्वारा कालसी शिविर में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य सेवाएँ मौके पर दी जाएँगी

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डीएम सविन बंसल द्वारा कालसी शिविर में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य सेवाएँ मौके पर दी जाएँगी   जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत माननीय प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में सोमवार, 05 जनवरी, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक विकासखंड कालसी स्थित पंजीटिलानी मिनी स्टेडियम में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंन...

मंत्री गणेश जोशी ने 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल, घंघोड़ा के परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में ₹298.06 लाख की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल, घंघोड़ा के परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में ₹298.06 लाख की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल, घंघोड़ा के परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में ₹298.06 लाख की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विलासपुर काड़ली पेयजल योजना के निर्माण कार्य का ₹243.38 लाख की लागत से लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर काड़ली स्थित 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल में विद्यालय भवन निर्माण कार्य का ₹54.68 लाख की लागत से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय भवन का विधिवत भ...

उत्तराखंड में जनसांख्यिकीय संतुलन से खिलवाड़ पर सरकार का बड़ा प्रहार,परिवार रजिस्टर में फर्जीवाड़े पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: धामी

उत्तराखंड, देहरादून
  उत्तराखंड में जनसांख्यिकीय संतुलन से खिलवाड़ पर सरकार का बड़ा प्रहार,परिवार रजिस्टर में फर्जीवाड़े पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: धामी उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तर पर व्यापक जांच और त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी परिवार रजिस्टरों की प्रतियां (कॉपी) तत्काल संबंधित जिलाधिकारी (DM) के पास जांच हेतू मंगाई जाएं, ताकि रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को रोका जा सके। इसके साथ ही सभी रजिस्टरों की गहन जांच CDO/ADM स्तर पर कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि जांच का दायरा वर्ष 2003 से अब तक रखा जाएगा, जिससे विगत वर्षों में हुई संभावित अनियमितताओं की...