Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी में देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, ऐसे में सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी में देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, ऐसे में सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी नगर पालिका सभागार में पेयजल निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, एमडीडीए एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ मसूरी में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को 15 दिन के भीतर मसूरी की पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही आपसी समन...

अंकिता भंडारी प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दोषियों को सजा मिल चुकी है

उत्तराखंड
  अंकिता भंडारी प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दोषियों को सजा मिल चुकी है       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंकिता भंडारी प्रकरण पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और इस दिशा में सरकार ने पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए महिला अधिकारी श्रीमती रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसने मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की। सरकार की सशक्त और प्रभावी न्यायालयीय पैरवी के परिणामस्वरूप तीनों दोषियों को आजीवन कारावास ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भी अपने स्थानीय उत्पादों हस्तशिल्प, जैविक कृषि उत्पाद, औषधीय जड़ी-बूटियाँ एवं स्थानीय खाद्य उत्पाद के लिए उच्च गुणवत्ता मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भी अपने स्थानीय उत्पादों हस्तशिल्प, जैविक कृषि उत्पाद, औषधीय जड़ी-बूटियाँ एवं स्थानीय खाद्य उत्पाद के लिए उच्च गुणवत्ता मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने बीते आठ दशकों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर गुणवत्ता ही पहचान के मंत्र को साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में भारतीय मानक संस्था के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज देश की औद्योगिक, वैज्ञानिक और आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बीआई...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है   ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भट्टा फॉल के समीप ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के अंतर्गत ₹100.91 लाख की लागत के वे-साइड एमेनिटीज निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुवाखोली क्षेत्र में भी वे-साइड एमेनिटीज खोला जाए, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के नि...

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत डीएम सविन बंसल ने प्रभारी मंत्री के साथ ‘विकास पुस्तिका-2025’ का विमोचन किया

उत्तराखंड
  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत डीएम सविन बंसल ने प्रभारी मंत्री के साथ ‘विकास पुस्तिका-2025’ का विमोचन किया   जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत मा.प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में सोमवार को विकासखंड कालसी स्थित पंजीटिलानी मिनी स्टेडियम में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से आम जनता को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और देहरादून जिला सूचना अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रकाशित ''विकास पुस्तिका-2025'' का विमोचन भी किया। शिविर में लगे विभागीय स्टालो पर 1286 से अधिक लोगों का लाभान्वित किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का संकल्प है कि राज्य के ...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में दुष्यंत गौतम ने लगे सोशल मिडिया के जरिये आरोपों पर दर्ज कराया गया मुकदमा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  अंकिता भंडारी हत्याकांड में दुष्यंत गौतम ने लगे सोशल मिडिया के जरिये आरोपों पर दर्ज कराया गया मुकदमा   देहरादून उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर (उर्मिला सुरेश राठौर) सहित अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्यंत कुमार गौतम की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपितों ने सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत झूठे और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया। इन ऑडियो-वीडियो के माध्यम से उन्हें, भारतीय जनता पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वायरल किए जा रहे ऑडियो-वीडियो अंकिता भंडारी हत्याकांड से जु...

पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने स्पष्ट किया कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार है

उत्तराखंड
  पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने स्पष्ट किया कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार है भाजपा ने विपक्ष पर संवेदनशील मुद्दे को लेकर गैरजिम्मेदाराना राजनीति से प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने पुनः स्पष्ट किया कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार है। वहीं कल के बैनर फाड़ने और अभद्रता के घटनाक्रम की कड़े शब्दों में आलोचना कर, उन्होंने इंसाफ के नाम पर जारी आंदोलन के राजनैतिक अराजक तत्वों के हाथ में जाने की आशंका व्यक्त की है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता मर्डर के संवेदनशील मुद्दे पर विभिन्न राजनैतिक दलों और राजनैतिक महत्वकांक्षा वाले लोग गैरजिम्मेदाराना राजनीति कर रहे ...

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर नियमों के विरुद्ध बज रहे लाउडस्पीकरों से शहर की शांति भंग हो रही है

उत्तराखंड
  महापौर विकास शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर नियमों के विरुद्ध बज रहे लाउडस्पीकरों से शहर की शांति भंग हो रही है   शहर की बस्तियों में लाउडस्पीकर से हो रहे ध्वनि प्रदूषण और नियमों के उल्लंघन को लेकर महापौर विकास शर्मा ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। पिछले कुछ दिनों से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महापौर ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से विस्तृत वार्ता की और धार्मिक स्थलों पर नियमों के विरुद्ध बज रहे लाउडस्पीकरों पर कार्यवाही का अनुरोध किया। महापौर विकास शर्मा से विभिन्न बस्तियों के लोगों ने शिकायत की थी कि विशेषकर मस्जिदों पर नियमों के विपरीत उच्च क्षमता के लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। इनसे होने वाला शोर न केवल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि बच्चों की शिक्षा, बुजुर्गों और मरीजों की शांति में भी गंभीर व्यवधान डाल रहा है। मामले की गंभीरता को देखत...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि NHAI द्वारा डिजाइन 597 किमी मार्गों में से 336 किमी से अधिक पूर्ण हो चुके हैं

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि NHAI द्वारा डिजाइन 597 किमी मार्गों में से 336 किमी से अधिक पूर्ण हो चुके हैं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए राज्य के प्रस्तावों को स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। बैठक में राज्य की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा में बताया गया कि ऋषिकेश बाईप...

डीएमएफ न्यास की शासी परिषद से अनुमोदन के उपरांत जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा खेल मैदान समतलीकरण हेतु धनराशि निर्गत कराई गई 

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  डीएमएफ न्यास की शासी परिषद से अनुमोदन के उपरांत जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा खेल मैदान समतलीकरण हेतु धनराशि निर्गत कराई गई       जिलाधिकारी सविन बंसल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (के०जी०बी०वी०) टाईप-I, त्यूनी, विकासखण्ड चकराता में खेल मैदान के समतलीकरण हेतु जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (DMF) से कुल रु० 10.00 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में रु० 6.00 लाख की धनराशि निर्गत की है। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं, जिनकी स्वयं जिलाधिकारी द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी के सतत प्रयासों से जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है जिससे जनम...