Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री  धामी की जनकेंद्रित सोच से अब तक 1,97,522 नागरिकों ने शिविरों में भाग लेकर रखी अपनी समस्याएं

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री  धामी की जनकेंद्रित सोच से अब तक 1,97,522 नागरिकों ने शिविरों में भाग लेकर रखी अपनी समस्याएं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम राज्य में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल बनकर उभरा है। 23 दिन पूर्व 17 दिसंबर से शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत अब तक उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में कुल 300 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनका उद्देश्य शासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है, जिससे वर्षों से लंबित मामलों के समाधान के साथ-साथ जनता का शासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। अब तक आयोजित शिविरों में 1,...

मंत्री गणेश जोशी ने गुवाहाटी में वस्त्र मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भेंट की

उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने गुवाहाटी में वस्त्र मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भेंट की   प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुवाहाटी में वस्त्र मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच हिमालयी राज्यों में कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के प्रतीक स्वरूप शॉल एवं बद्रीनाथ धाम का पावन प्रसाद भेंट किया। असम के मुख्यमंत्री ने इस सद्भावपूर्ण भेंट के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार भी व्यक्त किया।...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी जिलों को अर्ली वार्निंग सिस्टम से जोड़ा गया है और अलाव, रैन बसेरों तथा कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारियों को दिए गए हैं

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी जिलों को अर्ली वार्निंग सिस्टम से जोड़ा गया है और अलाव, रैन बसेरों तथा कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारियों को दिए गए हैं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शीतलहर, बाढ़, मॉक अभ्यास, हवाई यातायात सहायता की एस.ओ.पी., आपदा प्रबंधन विभाग के नववर्ष कैलेंडर 2026 एवं आपदा प्रबंधन हस्तपुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवा आपदा मित्रों एवं वर्ष 2025 में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। आपदा प्रबंधन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उपलब्ध कराए गए चार वाहनों का भी मुख्यमंत्री ने फ्लैग ऑफ किया...

मुख्यमंत्री धामी ने वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों के दौरान बिजली, पानी, गैस की भूमिगत लाईन सहित अन्य जो भी कार्य होने हैं, उन्हें संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य पूर्ण करें। सभी विभाग वर्षभर में प्रस्तावित कार्यों को सूचीबद्ध कर कार्य करें। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समय निर्धारित करते हुए ही कार्य करने की अनुमति दी जाए। साथ ही आंतरिक सड़कों के रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को सख्त...

सीएम धामी का बड़ा फैसला: डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नर्सिंग कॉलेज अब स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर

देहरादून, उत्तराखंड, बोलता वोटर
सीएम धामी का बड़ा फैसला: डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नर्सिंग कॉलेज अब स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नाम परिवर्तित करते हुए ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी‘ किया गया है। इस संबंध में चिकित्सा सवास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के द्वारा गुरुवार को कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिवस स्व. अंकिता के माता-पिता से भेंट कर दोहराया था कि था सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने स्व. अंकिता भंडारी के माता-पिता के द्वारा प्रस्तुत मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमि...

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के समक्ष पहाड़ी राज्यों के लिए मिनी टेक्सटाइल पार्क नीति, ऊन प्रसंस्करण हेतु विशेष पैकेज, बिच्छू घास व हेम्प को राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन में शामिल करने, हथकरघा-हस्तशिल्प उत्पादों पर ट्रांसपोर्ट सब्सिडी तथा उत्तराखंड में निफ्ट के एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना सहित पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे

उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के समक्ष पहाड़ी राज्यों के लिए मिनी टेक्सटाइल पार्क नीति, ऊन प्रसंस्करण हेतु विशेष पैकेज, बिच्छू घास व हेम्प को राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन में शामिल करने, हथकरघा-हस्तशिल्प उत्पादों पर ट्रांसपोर्ट सब्सिडी तथा उत्तराखंड में निफ्ट के एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना सहित पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे   प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के गुवाहाटी में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय वस्त्र मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के साथ प्रतिभाग किया। भारतीय वस्त्र विकास, विरासत और नवाचार का ताना-बाना विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ एवं वस्त्र क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल ...

उत्तराखंड के सभी पर्वतीय अंचलों की रही प्रभावी सहभागिता

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  उत्तराखंड के सभी पर्वतीय अंचलों की रही प्रभावी सहभागिता     देहरादून स्थित आईटीबीपी स्टेडियम, सीमा द्वार में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव ने पर्वतीय किसानों के लिए एक प्रभावशाली और सशक्त मंच उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भरता, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस महोत्सव में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल सहित प्रदेश के समस्त पर्वतीय अंचलों से आए माल्टा उत्पादक किसानों ने सहभागिता की। किसानों द्वारा उत्पादित 7000 किलोग्राम से अधिक माल्टा तथा उससे निर्मित जूस, जैम, स्क्वैश, कैंडी जैसे विविध मूल्यवर्धित उत्पादों की सफल बिक्री हुई, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ और उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। फाउंडेशन की ट्रस्टी गीत...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में देहरादून में खेल अवसंरचना को मिल रहा नया आयाम

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में देहरादून में खेल अवसंरचना को मिल रहा नया आयाम     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के कुशल नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। जनपद देहरादून में समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए एमडीडीए द्वारा शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जनपद देहरादून में विद्यमान विभिन्न राजकीय विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में खेल-कूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमडीडीए द्वारा देहरादून जनपद के 08 राजकीय विद्यालयों में बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल रु. 484.00 लाख की धनराशि ...

जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में जून 2026 की समयसीमा से आगे कार्य नहीं जाना चाहिए और इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें

उत्तराखंड
  जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में जून 2026 की समयसीमा से आगे कार्य नहीं जाना चाहिए और इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें     हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना से जुड़े अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से आज ही पर्ट चार्ट (प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्नीक), रिवाइज्ड मटीरियल प्लान एवं लेबर प्लान प्रस्तुत करने के न...

अंकिता भंडारी केस में दुष्यंत गौतम को HC ने दी बड़ी राहत, कांग्रेस-AAP को झटका

उत्तराखंड
  अंकिता भंडारी केस में दुष्यंत गौतम को HC ने दी बड़ी राहत, कांग्रेस-AAP को झटका   अंकिता भंडारी केस में नाम उछाले जान के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रथम दृष्टया आरोपों को मानहानिकारक मानते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य सोशल मीडिया हैंड्ल्स को गौतम से जुड़े कॉटेंट को हटाने का आदेश दिया है। अंकिता भंडारी केस में नाम उछाले जाने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम को बड़ी राहत देते हुए अदालत ने उनके खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और कॉटेंट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य को अंकिता भंडारी हत्याकांड से दुष्यंत का नाम जोड़ने वाले सभी सोशल मीडिया पोस्ट को 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया। जस्टिस मिनी पुष्करणा ने ग...