Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विश्वास, समाधान और संवेदनशीलता पर आधारित उत्तराखण्ड मॉडल ऑफ गुड गवर्नेंस है।”

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विश्वास, समाधान और संवेदनशीलता पर आधारित उत्तराखण्ड मॉडल ऑफ गुड गवर्नेंस है।” मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है। यह कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण है, बल्कि इसने सरकार और आम नागरिक के बीच की दूरी को भी प्रभावी रूप से समाप्त किया है। आज 02 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम की दैनिक प्रगति रिपोर्ट यह स्पष्ट दर्शाती है कि राज्य सरकार अब काग़ज़ी योजनाओं से आगे बढ़कर ज़मीनी स्तर पर वास्तविक परिणाम देने में सफल हो रही है। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में एक ही दिन में कुल 204 जनसे...

देहरादून के चकराता में तैनात चिकित्सक की अनधिकृत अनुपस्थिति पर मुख्यमंत्री धामी ने सेवा समाप्ति को दी अंतिम स्वीकृति

उत्तराखंड, देहरादून
  देहरादून के चकराता में तैनात चिकित्सक की अनधिकृत अनुपस्थिति पर मुख्यमंत्री धामी ने सेवा समाप्ति को दी अंतिम स्वीकृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सक के लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए एक होम्योपैथिक चिकित्सक की सेवा समाप्त करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है। देहरादून जिले के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय चकराता में तैनात चिकित्सक डॉ. उमंग शर्मा लगभग दो वर्षों से बिना सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रही थीं। संबंधित चिकित्सक को कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद वह अपनी तैनाती स्थल पर नहीं पहॅॅुंची। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित चिकित्सक के विरूद्ध मूल नियम 18(3) के अंतर्गत सेवा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ...

बिना संदर्भ, बिना पुष्टि ऑडियो—अंकिता के हत्यारों को फायदा?

उत्तराखंड
  बिना संदर्भ, बिना पुष्टि ऑडियो—अंकिता के हत्यारों को फायदा?     कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अंकिता प्रकरण विवाद पर स्पष्ट किया कि आरोप लगाने वाले या अन्य व्यक्ति, विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत करें, सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट, एसआईटी जांच को सही मानते हुए, सीबीआई जांच से इनकार कर चुकी है। लिहाजा सिर्फ अपुष्ट आरोप के आधार पर कार्रवाई हुई तो सजायाफ्ता दोषियों को कानूनी फायदा पहुंच सकता है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, श्री उनियाल ने कहा, बेटी के साथ हुई इस घटना से समूची देवभूमि दुखी थी। मामले को संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए, धामी सरकार ने तत्काल महिला डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी फोरेंसिक और व्यवहारिक सबूतों को एकत्र किया गया और न्यायालय में मज...

मुख्यमंत्री धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ अभियान के तहत खैरीमान सिंह में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ अभियान के तहत खैरीमान सिंह में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल के लिए शुक्रवार को देहरादून जिले के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के खैरीमान सिंह में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में जन-समस्याओं के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली और अभियान के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए मौके पर की गई व्यवस्थाओं को परखा। इस अवसर पर 102 दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण ...

मुख्यमंत्री धामी ने सभी लोगों से एकजुट होकर राज्य के विकास में जुटे रहने का आह्वान किया

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने सभी लोगों से एकजुट होकर राज्य के विकास में जुटे रहने का आह्वान किया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। आई.टी.बी.पी. सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के उच्चाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों का प्रतीक होता है, जो हमें समाज और राज्य की सेवा के प्रति और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 उत्तराखंड...

मुख्यमंत्री  धामी ने पलायन रोकने के लिए 2026 में गांवों में ही उद्यानिकी आधारित रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री  धामी ने पलायन रोकने के लिए 2026 में गांवों में ही उद्यानिकी आधारित रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2026 राज्य के विकास की दिशा में एक निर्णायक और परिणामोन्मुख वर्ष के रूप में रहने जा रहा है। ऐतिहासिक नीतिगत निर्णयों के बाद अब सरकार का मुख्य फोकस योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जमीनी बदलाव और आम नागरिक की आय व जीवन स्तर में ठोस सुधार पर केंद्रित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की कार्ययोजना सुशासन, समावेशी विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता, कृषि–उद्यानिकी सशक्तिकरण और पर्यावरण संतुलन के इर्द-गिर्द केंद्रित है। *सुशासन और प्रशासनिक सुधार* सरकार का प्राथमिक लक्ष्य शासन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक-आधारित बनाना है। वर्ष 2026 में ई-गवर्नेंस को सभी विभागों में अनिवार्य ...

ऊन एक्सपो जैसे राष्ट्रीय आयोजन वैश्विक खरीदारों, निर्यातकों और निवेशकों से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और भारत प्राकृतिक रेशा आधारित उद्योगों का वैश्विक केंद्र बन सकेगा : गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  ऊन एक्सपो जैसे राष्ट्रीय आयोजन वैश्विक खरीदारों, निर्यातकों और निवेशकों से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और भारत प्राकृतिक रेशा आधारित उद्योगों का वैश्विक केंद्र बन सकेगा : गणेश जोशी       प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज परेड ग्राउंड में आयोजित ऊन एक्सपो–राष्ट्रीय प्रदर्शनी का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर ऊन उद्योग से जुड़े उत्पादों, नवाचारों और तकनीकों की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल उत्पादों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि कृषि, पशुपालन, ग्रामीण आजीविका, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। म...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार परिवहन निगम को “सेवा का माध्यम” मानते हुए इसे आधुनिक, आत्मनिर्भर और जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार परिवहन निगम को “सेवा का माध्यम” मानते हुए इसे आधुनिक, आत्मनिर्भर और जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है     नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 बसें शामिल की गई है। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से पसे फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 ए.सी. एवं 2 स्लीपर अनुबंधित बसों को भी जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने परिवहन निगम की स्मारिका “अनवरत” एवं सड़क सुरक्षा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया तथा कठिन परिस्थितियों में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये नई बसें राज्य के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को सशक्त बनाएंगी। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्र...

सीएम धामी की हरित विकास सोच, सारकोट में सोलर चैन लिंक्ड फेंसिंग सहित निर्माण कार्यों को हरी झंडी

उत्तराखंड
सीएम धामी की हरित विकास सोच, सारकोट में सोलर चैन लिंक्ड फेंसिंग सहित निर्माण कार्यों को हरी झंडी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार में औद्योगिक शेड व भण्डारण सुविधा के निर्माण, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें निदेशालय भवन के विस्तारीकरण और सर्किट हाउस चम्पावत के विस्तारीकरण/जीर्णाेद्धार/अनुरक्षण कार्य के साथ ही निगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था एवं कूड़ा उठान कार्यों, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अन्तर्गत कैम्पों के आयोजन की व्यवस्था के लिए लगभग 51 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी (औषधि निर्माणशाला) हरिद्वार में प्रसंस्करण कार्य हेतु औद्योगिक शेड एवं भण्डारण सुविधा के निर्माण कार्य...

खनन सुधारों से धामी ने मजबूत की राज्य की अर्थव्यवस्था

उत्तराखंड, देहरादून
  खनन सुधारों से धामी ने मजबूत की राज्य की अर्थव्यवस्था       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया है। धामी सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। इनमें ई-नीलामी प्रणाली, सेटेलाइट आधारित निगरानी, सख्त अनुपालन व्यवस्था, अवैध खनन पर रोक को आधुनिक माइनिंग सर्विलांस सिस्टम का सुदृढ़ीकरण मुख्य है। साथ ही खनन लॉट के आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। इन खनन सुधारों के परिणामस्वरूप आज खनन क्षेत्र प्रदेश सरकार की आय का प्रमुख स्रोत बन गया है। खनन राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। ₹300 करोड़ के राजस्व ₹1200 करोड़ पहुंच गया है। ...