Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार का लक्ष्य केवल सुनना नहीं बल्कि त्वरित समाधान देना है

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार का लक्ष्य केवल सुनना नहीं बल्कि त्वरित समाधान देना है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम ने जनसेवा, पारदर्शिता और त्वरित समाधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। आज 16 जनवरी 2026 तक आयोजित शिविरों के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं को उनके द्वार तक जाकर सुनने और समाधान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अब तक कुल 363 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें से 347 शिविर पूर्व दिवसों तक और 16 शिविर आज आयोजित हुए। इन शिविरों के माध्यम से कुल 2,80,030 नागरिकों ने सहभागिता की, जिनमें 2,77,654 लोग पूर्व दिवसों तक और 10,376 लोग आज शामिल रहे। यह दर्शाता ...

भ्रष्टाचार के खिलाफ बिना समझौते की नीति पर कायम मुख्यमंत्री धामी, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

उत्तराखंड
  भ्रष्टाचार के खिलाफ बिना समझौते की नीति पर कायम मुख्यमंत्री धामी, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों एवं जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति के तहत प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विजिलेंस विभाग की टीम ने हरिद्वार जनपद में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य एवं उनके सहायक को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून से आई विजिलेंस टीम को काफी समय से जिला पूर्ति कार्यालय हरिद्वार से जुड़े इन अधिकारियों की रिश्वतखोरी की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। सूचनाओं के सत्यापन एवं सटीक योजना के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम द्वारा दोनों आरो...

डोईवाला के कुड़कावाला मार्ग और झबरावाला क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  डोईवाला के कुड़कावाला मार्ग और झबरावाला क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई     मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने आज डोईवाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई। एमडीडीए द्वारा पूर्व में संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग को रोकने के निर्देश दिए गए थे, किंतु नियमों की अनदेखी जारी रहने पर यह कठोर कदम उठाया गया। प्राधिकरण का उद्देश्य अनियंत्रित विकास पर रोक लगाकर सुव्यवस्थित, सुरक्षित और नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देना है। अवैध प्लॉटिंग से न केवल भविष्य...

एमडीडीए की बड़ी पहल : आईएसबीटी मॉल में मल्टीप्लैक्स शुरू, पश्चिमी देहरादून को मिला आधुनिक मनोरंजन केंद्र

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  एमडीडीए की बड़ी पहल : आईएसबीटी मॉल में मल्टीप्लैक्स शुरू, पश्चिमी देहरादून को मिला आधुनिक मनोरंजन केंद्र   देहरादून शहर के पश्चिमी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात दी है। आईएसबीटी परियोजना के अंतर्गत विकसित मॉल में अत्याधुनिक मल्टीप्लैक्स का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है। माइक्रोमल्टीप्लेक्स कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है और अब यहां बॉलीवुड व हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मल्टीप्लैक्स के शुरू होने से सुभाष नगर, ग्राफिक एरा–क्लेमेंट टाउन, मेहुवाला, माजरा, कारगी, बंजारावाला सहित आसपास के क्षेत्रों के मनोरंजन प्रेमियों को अब अपने घर के नजदीक ही आधुनिक सिनेमा अनुभव उपलब्ध हो सकेगा। एमडीडीए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत विकसित आईएसबीटी मॉल...

धामी कैबिनेट का फैसला: श्री केदारनाथ धाम में खच्चर के गोबर से पर्यावरण-अनुकूल ईंधन पेलेट बनाने के पायलट प्रोजेक्ट को स्वीकृति

उत्तराखंड
  धामी कैबिनेट का फैसला: श्री केदारनाथ धाम में खच्चर के गोबर से पर्यावरण-अनुकूल ईंधन पेलेट बनाने के पायलट प्रोजेक्ट को स्वीकृति       1. पेराई सत्र 2025-26 हेतु प्रदेश की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को बैंको से ऋण लिये जाने हेतु शासकीय प्रत्याभूति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। पेराई सत्र 2025-26 हेतु भी राज्य सरकार द्वारा राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों डोईवाला, किच्छा, नादेही व बाजपुर हेतु कुल रू० 270.28 करोड़ (रू० दौ सौ सत्तर करोड़ अट्ठाईस लाख मात्र) की शासकीय प्रत्याभूति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। 2. राज्य की चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में क्रय किये जाने वाले गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य एवं गन्ना विकास अंशदान (कमीशन) की दर निर्धारित किये जाने पर मंत्रिमंडल द्वारा सहमति प्र...

धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की निर्यात सफलता बनी पूरे देश के लिए प्रेरणा

उत्तराखंड, बोलता वोटर
  धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की निर्यात सफलता बनी पूरे देश के लिए प्रेरणा       नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है। *सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शोध क्षमताओं का विकास: गुणात्मक और मात्रात्मक परिप्रेक्ष्य‘ विषय पर एक सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम

उत्तराखंड
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शोध क्षमताओं का विकास: गुणात्मक और मात्रात्मक परिप्रेक्ष्य‘ विषय पर एक सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम   श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज एवम् आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में अंतरर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित कार्यक्रम में अनुसंधान दक्षताओं का विकास गुणात्मक और मात्रात्मक परिप्रेक्ष्य विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम (आईएफडीपी) में विषय विशेषज्ञ अपने अनुभव सांझा करेंगे। अन्तरर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का उद्देश्य संरचित तकनीकी सत्रों, विशेषज्ञ संवादों और व्यावहारिक अंतर्दृष्टियों के माध्यम से संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं की अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाना है। आईएफडीपी के पहले दिन का शुभारंभ गणमान्य...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी संवेदनशीलता के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी संवेदनशीलता के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भगवन्तपुर स्थित वैभव फार्म में रुपये 54.49 लाख की लागत से आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र में आंतरिक सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण होगा।कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को निर्धारित...

सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मृतक द्वारा भेजे गए ई-मेल की गहन जांच के निर्देश

उत्तराखंड
  सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मृतक द्वारा भेजे गए ई-मेल की गहन जांच के निर्देश   जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं:- ▪️उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु *पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे* की अध्यक्षता में *5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT)* का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत- श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक श्री दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक श्री मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है। ▪️ निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्ट...

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान आगे भी प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता रहेगा

Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान आगे भी प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता रहेगा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सेतु बनकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है। संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिनांक 14 जनवरी 2026 तक प्रदेश के 13 जनपदों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 328 कैम्प लगाए गए, जिनमें 2 नए कैम्प आज आयोजित किए गए। इन शिविरों में अब तक 2,54,137 नागरिकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें आज के दिन 2,730 नागरिकों की सहभागिता रही। *प्राप्त प्रार्थना पत्र एवं शिकायतें* संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों में कुल 26,814 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 26,722 प्रार्थना पत्र पूर्व...