Thursday, November 5News and Media

उत्तराखंड

उपनल कर्मियों को राहत देने के साथ मुख्यमंत्री धामी ने एक और जटिल प्रशासनिक मुद्दे का निकाला समाधान।

उत्तराखंड
  उपनल कर्मियों को राहत देने के साथ मुख्यमंत्री धामी ने एक और जटिल प्रशासनिक मुद्दे का निकाला समाधान।     उपनल कर्मियों को दस वर्ष की सेवा पूरी करने पर समान कार्य के बदले समान वेतन दिए जाने का शासनादेश जारी होने के साथ ही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। उपनल कर्मी अपनी विभिन्न मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलनरत थे, इस बीच कई सरकारें बदली। आखिरकार अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उपनल कर्मियों को दस साल की सेवा पूरी करने पर समान कार्य के बदले समान वेतन मिलने का शासनादेश जारी हो गया है। यह उपलल कर्मियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के हजारों लोगों के भविष्य से जुड़े एक और जटिल विषय का समाधान कर दिया है। जिससे ना सिर्फ विभागों की कार्य दक्षता में सुधार होने की उम्मीद...

कठिन परिस्थितियों में प्रशासन बना सहारा, जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में विधवा शांति राणा को मिली बहुआयामी राहत

उत्तराखंड
  कठिन परिस्थितियों में प्रशासन बना सहारा, जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में विधवा शांति राणा को मिली बहुआयामी राहत     पति की आकस्मिक मृत्यु के उपरांत जीवन की कठिन परिस्थितियों, आर्थिक तंगी, तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी तथा सिर पर ऋण के बोझ से जूझ रही विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनाओं के साथ सहारा प्रदान किया है। जिला प्रशासन द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से शांति राणा को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए यह धनराशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है, जिससे उनका बैंक ऋण पूर्ण रूप से निपट गया है। इसके साथ ही शांति राणा की पुत्री अंशिका की कक्षा 12वीं तक की शिक्षा सुनिश्चित करते हुए 1.62 लाख रुपये की फीस एकमुश्त सीधे संबंधित स्कूल प्रबंधन के खाते में जमा कराई गई है, जिससे व्यथित मॉ और उनके बच्चों को भारमुक्त कर दिया है। मा0 ...

शहर की सड़कों और नागरिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: नियम तोड़ने वालों पर डीएम सविन बंसल की दो टूक।

उत्तराखंड
  शहर की सड़कों और नागरिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: नियम तोड़ने वालों पर डीएम सविन बंसल की दो टूक।     रोड कटिंग कार्य में अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) की रोड कटिंग अनुमति निरस्त करते हुए कार्य को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पिटकुल की अनुमति पर बैन लगा दिया है। तथा एक्शियन एवं ठेकेदार पर मुकदमा तर्ज किया गया। एलआईसी बिल्डिंग के पास विद्युत केबल अंडरग्राउंड कार्य में आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधितों के विरुद्ध एक्शन लेने के निर्देश दिए है। जिसके परिपेक्ष में अनुमति निरस्त करते हुए। एक्शियन ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उप जिलाधिकारी (न्याय) कुमकुम जोशी के नेतृत्व मे...

मुख्यमंत्री धामी के हस्तक्षेप से आगे बढ़ा अंकिता को न्याय दिलाने का प्रयास, सीबीआई जांच से अज्ञात वीआईपी की भूमिका पर टिकी निगाहें

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के हस्तक्षेप से आगे बढ़ा अंकिता को न्याय दिलाने का प्रयास, सीबीआई जांच से अज्ञात वीआईपी की भूमिका पर टिकी निगाहें       अंकिता हत्याकांड मामले में Central Bureau of Investigation (सीबीआई) ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दिल्ली स्थित सीबीआई की क्राइम ब्रांच शाखा संख्या दो में एफआईआर दर्ज होने के बाद, जांच के लिए विशेष टीम देहरादून पहुंच चुकी है और मामले की गहन विवेचना शुरू कर दी गई है। यह मामला सितंबर 2022 का है, जब पौड़ी जिले की निवासी और वनांतरा रिसोर्ट में कार्यरत अंकिता की हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में 30 मई 2024 को जिला न्यायालय ने रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य सहित तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि अंकिता पर एक वीआईपी को “विशेष सेवा” देने का द...

गीता धामी के नेतृत्व में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के माध्यम से राज्य की संस्कृति और परंपरा को मिलेगा मंच

उत्तराखंड
  गीता धामी के नेतृत्व में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के माध्यम से राज्य की संस्कृति और परंपरा को मिलेगा मंच     सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर परेड ग्राउंड, देहरादून में 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की सफलता हेतु विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजन कर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं मंगलमय आयोजन की कामना की। पूजन उपरांत गीता धामी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन से जुड़े सभी साथियों के साथ बैठक कर महोत्सव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा आयोजन को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनसरोकारों से जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब तक 541 कैम्पों का सफल आयोजन, 4 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकारी सेवाएँ

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब तक 541 कैम्पों का सफल आयोजन, 4 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकारी सेवाएँ     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान राज्य में जनसरोकारों को धरातल पर उतारने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान शासन और आम नागरिक के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए सेवा, सहभागिता और विश्वास के नए मानक स्थापित कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में निरंतर जनहितकारी शिविरों (कैम्पों) का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ उनके निकट ही उपलब्ध कराया जा रहा है। आज के दिन की उपलब्धि के रूप में प्रदेश में कुल 16 कैम्पों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,820 नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ प...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शीतकालीन यात्रा से स्थानीय लोगों के रोजगार को मिला नया संबल

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शीतकालीन यात्रा से स्थानीय लोगों के रोजगार को मिला नया संबल       शीतकाल में पहाड़ पर इस बार भी वीरानी नहीं है, जो कि चार धामों के कपाट बंद हो जाने के बाद अक्सर दिखाई देती थी। पिछले वर्ष से शुरू हुई शीतकालीन यात्रा के बाद पहाड़ में तस्वीर बदली हुई है। यात्रियों की चहल-पहल सुखद अनुभूति करा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल भर पहले उत्तराखंड आकर जिस शीतकालीन यात्रा का प्रमोशन किया था, वह अब तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के भगीरथ प्रयासों से उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा एक नया अध्याय लिख रही है। चारों धामों से संबंधित पांडुकेश्वर, ऊखीमठ, मुखवा और खरसाली जैसे शीतकालीन प्रवास स्थलों तक देश-दुनिया के यात्री अच्छी-खासी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस बार चार धाम यात्रा के कपाट बंद होने के बाद से अभी तक 34,140 यात्री ...

संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल की शिकायत ने भाजपा विधायक अरविंद पांडेय को कटघरे में खड़ा किया!

उत्तराखंड, बोलता वोटर
संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल की शिकायत ने भाजपा विधायक अरविंद पांडेय को कटघरे में खड़ा किया!   संघ पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति की शिकायत से गरमाया भाजपा विधायक अरविंद पांडेय का मामला देहरादून/गदरपुर। भाजपा विधायक अरविंद पांडेय से जुड़ा एक मामला इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक अरविंद पांडेय सोमवार को पूर्व सूचना के साथ समर्थकों के दलबल सहित पुलिस मुख्यालय पहुंचे और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने स्वयं को हर प्रकार की जांच के लिए तैयार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले को अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि शिकायतकर्ता कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल हैं। शिकायतकर्ता के पारिवारिक इतिहास के अनुसार उनके पिता टेक राम बंसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े पदों पर रहे ह...

बालिकाओं के सपनों, पढ़ाई और भविष्य पर खुलकर बात कर उनका हौसला बढ़ाते IAS बंशीधर तिवारी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  बालिकाओं के सपनों, पढ़ाई और भविष्य पर खुलकर बात कर उनका हौसला बढ़ाते IAS बंशीधर तिवारी     जब प्रशासनिक पद, प्रोटोकॉल और औपचारिकता की दीवारें टूटती हैं, तब शासन का एक मानवीय चेहरा सामने आता है। ऐसा ही दृश्य एक बार फिर देहरादून के बनियावाला क्षेत्र में देखने को मिला, जहां अपर सचिव मुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं महानिदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग IAS बंशीधर तिवारी ने अपना जन्मदिन किसी शान-शौकत या भव्य आयोजन के बजाय अनाथ और वंचित बालिकाओं के साथ सादगी एवं संवेदना के साथ मनाया। यह कोई एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही एक परंपरा है, जिसे वे हर साल चुपचाप सादगी के साथ निभाते हैं। इसी क्रम में सहसपुर विधानसभा के विकासखंड बनियावाला क्षेत्र में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में IAS बं...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई तय है

उत्तराखंड
  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई तय है   मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत किए जा रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख़्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही लगातार जारी है। प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे किसी भी प्रकार के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में देहरादून के प्रगति विहार क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। प्रगति विहार लेन संख्या-06, देहरादून में उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई। वहीं, इसी क्षेत्र में श्रेयष अग्रवाल द्वारा निर्मित अवैध ट...