Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

सीएम धामी बोले – प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ रहा भारत का सम्मान

उत्तराखंड
सीएम धामी बोले – प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ रहा भारत का सम्मान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहच...

गणेश जोशी की पहल, टिहरी में ‘माई ब्लॉक माई शॉप’ जैसी योजनाओं को बढ़ावा

उत्तराखंड
गणेश जोशी की पहल, टिहरी में ‘माई ब्लॉक माई शॉप’ जैसी योजनाओं को बढ़ावा टिहरी, 25 अप्रैल। प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक आज शनिवार 25 अप्रैल, 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में आयोजित हुई।   बैठक में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिला योजना को अधिक प्रभावी और दूरदर्शी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का निर्माण जनप्रतिनिधियों एवं विधायकों की सहभागिता से किया जाए तथा आगामी 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए। साथ ही जिलाधिकारी को पर्यटन विभाग की पृथक बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती है, अतः इसके समाधान हेतु सुनियोजित विकास की...

मुख्यमंत्री धामी के आवास पर 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, स्वरोजगार का नया मॉडल

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के आवास पर 45 दिन में 520 किलो शहद उत्पादन, स्वरोजगार का नया मॉडल   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं, विशेषकर पर्वतीय और वन क्षेत्रों में। उन्होंने निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता दी जाएगी और इससे जुड़े किसानों एवं उद्यमियों को विशेष सब्सिडी प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री न...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, उस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ाये जायेंगे  

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, उस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ाये जायेंगे       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों के मध्य आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने, साझा चुनौतियों के समाधान हिमालयी राज्यों से समन्वय एवं नीति निर्धारण परिषद की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक के लिए समेकित रणनीति तैयार करने तथा क्षेत्रीय विकास को गति देने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक, पर्यावरणीय एवं सामाजिक परिस्थितियाँ समान होने के कारण आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि जिन हिमालयी राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य हुए हैं, उन कार्यों का विस्तृत अध्ययन...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में कैंसर उपचार, न्यूरोसर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं

उत्तराखंड, देहरादून
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में कैंसर उपचार, न्यूरोसर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं         भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। ऋषिकेश को चिंतन और उपचार का वैश्विक केंद्र होने के साथ-साथ हिमालय का प्रवेश द्वार के रूप में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा वातावरण दीक्षांत समारोह की गंभीरता को और भी गहरा कर देता है।   उपराष्ट्रपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयासों और त्याग की परिणति है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत भी है। उन्होंने स्नातकों से समर्पण और उद्देश्य की भावना क...

जिलाधिकारी सविन बसंल का बड़ा कदम—1098 हेल्पलाइन को बनाया मजबूत सहारा

उत्तराखंड
जिलाधिकारी सविन बसंल का बड़ा कदम—1098 हेल्पलाइन को बनाया मजबूत सहारा देहरादून दिनांक 22 अपै्रल 2026, (सूवि), जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, उत्तराखंड द्वारा जनपद में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र के ग्राम छरबा स्थित मदरसा तथा देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चंदन नगर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 के महत्व एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के प्रति लैंगिक अपराधों से संरक्षण (पोक्सो एक्ट), गुड टच-बैड टच, बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) तथा किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) की भूम...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दी चेतावनी—देरी पर होगी कार्रवाई

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दी चेतावनी—देरी पर होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। इस अवसर पर आयोजित बैठक में पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से धाम में चल रहे निर्माण कार्यों, उनकी वर्तमान प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।     बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (पीआईयू) योगेश मनराल ने विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति, अब तक की उपलब्धियों तथा निर्धारित समयसीमा के सापेक्ष प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के अंतर्गत अनेक महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं, जिनमें आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण, यात्री सु...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर उतरते हुए मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का व्यापक एवं गहन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता तथा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का भ्रमण करते हुए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ उन्हें और अधिक प्रभावी एवं तीव्र गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि बद्रीनाथ धाम से जुड़े सभी विकास कार्य जिलाधिकारी की प्रत्यक्ष निगरानी में तय...

जल संकट से राहत: धामी सरकार ने चम्पावत के लिए खोला खजाना, पेयजल योजना को मिली स्वीकृति

उत्तराखंड
जल संकट से राहत: धामी सरकार ने चम्पावत के लिए खोला खजाना, पेयजल योजना को मिली स्वीकृति जनपद चम्पावत के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तामली मल्टी विलेज (बहु-ग्रामीण) पंपिंग पेयजल योजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 628/2024 के क्रम में स्वीकृत इस परियोजना हेतु ₹1457.21 लाख (लगभग ₹14.57 करोड़) की धनराशि का मुख्यमंत्री श्री धामी के अनुमोदन प्रदान किया है। इसमें ₹1349.04 लाख की पूंजीगत लागत तथा ₹108.17 लाख सेंटेज शुल्क सम्मिलित है। योजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा किया जाएगा।   यह महत्वाकांक्षी योजना लगभग 21 किलोमीटर के दायरे में फैले ग्राम तामली, पोलप, बचकोट एवं नाग के 400 से अधिक परिवारों को प्रत्यक...

बुजुर्ग मरीजों के लिए उम्मीद बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में पहली बार कूल्ड RFA प्रक्रिया सफल

उत्तराखंड
    बुजुर्ग मरीजों के लिए उम्मीद बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में पहली बार कूल्ड RFA प्रक्रिया सफल     देहरादून। दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में देहरादून ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। शहर में पहली बार कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (Cooled Radiofrequency Ablation - Cooled RFA) तकनीक के माध्यम से घुटने के गंभीर दर्द से पीड़ित मरीज का सफल इलाज किया गया। इस आधुनिक प्रक्रिया के बाद मरीज को दर्द से काफी राहत मिली है और अब वह पहले की तुलना में बेहतर तरीके से चल-फिर पा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 64 वर्षीय श्रीमती सावित्री देवी लंबे समय से घुटनों के अत्यधिक दर्द से परेशान थीं। उन्हें ऑस्टियोआर्थराइटिस घुटना, ग्रेड-4 की गंभीर समस्या थी। दर्द इतना अधिक था कि उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी और सामान्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो...