Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

निदेशक बद्री चंद नेगी ने चुनौतियों को अवसर में बदलने की मिसाल पेश की

उत्तराखंड
निदेशक बद्री चंद नेगी ने चुनौतियों को अवसर में बदलने की मिसाल पेश की सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी के सूचना निदेशालय में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में मंगलवार को देहरादून जिला सूचना परिवार द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   श्री नेगी ने 03 जनवरी 2022 को देहरादून जनपद में जिला सूचना अधिकारी का दायित्व संभाला था। अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने निष्ठा, समर्पण और दक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को नई दिशा प्रदान की। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता एवं मानवीय संवेदनाओं का समुचित समन्वय देखने को मिला। उनके नेतृत्व में सूचना तंत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिली। उन्होंने टीम भावना...

मुख्यमंत्री धामी का मानवीय निर्णय, तुरंत मिली ₹2 लाख मदद

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी का मानवीय निर्णय, तुरंत मिली ₹2 लाख मदद चंपावत में सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर मानवीय नेतृत्व का उदाहरण पेश किया है। उनके निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिवंगत शिवराम की पत्नी माया देवी को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। जिलाधिकारी मनीष कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने स्वयं परिवार से मिलकर सहायता सौंपी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। धामी सरकार की यह पहल न केवल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राज्य में हर जरूरतमंद के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है।...

विपक्ष ने महिलाओं का हक रोका, देश देगा जवाब

उत्तराखंड
    विपक्ष ने महिलाओं का हक रोका, देश देगा जवाब         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष की वोटिंग को देश की आधी आबादी के खिलाफ अन्याय बताया है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है। जो उन्होंने इंडी गठबंधन के साथ मिलकर संसद में किया, उसका जवाब देश जनता वोट के अधिकार से देगी। महिला अधिकारों की लड़ाई में बाधा को जीत बताना, विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस तरह मातृ शक्ति के सामर्थ्य से यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है, ठीक ऐसे ही महिला अधिकार के इस विकल्परहित संकल्प को भाजपा अवश्य साकार करके रहेगी।   पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नर...

सीएम धामी ने देशभर से आए संतों और श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

उत्तराखंड
सीएम धामी ने देशभर से आए संतों और श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देशभर से पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के लोकार्पण का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के जीवन को तप, त्याग और साधना का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचारों एवं शिक्षाओं ने समाज को सेवा, करुणा और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर किया है। मुख्यमंत्री ने परमपूज्या साध्वी ऋतम्भरा जी के योगदान क...

यात्रा के सुखद अनुभव लेकर लौटे श्रद्धालु, यह हमारा प्रयास-मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड
    यात्रा के सुखद अनुभव लेकर लौटे श्रद्धालु, यह हमारा प्रयास-मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में रविवार 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे बाबा केदार, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री एवं बद्री विशाल से प्रार्थना करते हैं कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी। राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए प्रयासरत है। इस संबंध में प्रत्येक स्तर पर चारधाम यात्रा संबंधी तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि जो भी श्रद...

माताओं-बहनों के अधिकारों को रोककर विपक्ष ने लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंचाई, जनता देगी करारा जवाब: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  माताओं-बहनों के अधिकारों को रोककर विपक्ष ने लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंचाई, जनता देगी करारा जवाब: मुख्यमंत्री धामी   भाजपा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को बाधित करने और उसे अपनी जीत बताने वाले विपक्षी दावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने विपक्ष के इस कृत्य को 'महिला विरोधी मानसिकता' का परिचायक और बेहद शर्मनाक करार दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने वर्ष 2029 में महिला आरक्षण लागू होने के करोड़ों महिलाओं के सपने को अपने नकारात्मक वोटों से चोट पहुँचाई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने भले ही आज सदन में वोट की राजनीति कर महिलाओं के अधिकारों का रास्ता रोकने का प्रयास किया हो, लेकिन वे देश की मातृशक्ति के हौसलों को नहीं तोड़ प...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मदरसों की होगी सघन जांच, हर जिले में वेरिफिकेशन ड्राइव

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मदरसों की होगी सघन जांच, हर जिले में वेरिफिकेशन ड्राइव     उत्तराखंड शासन के संज्ञान में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो आया है, जिसमें यह संकेत मिलता है कि बाहरी राज्यों के बच्चों को राज्य के मदरसों में लाया जा रहा है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शासन ने आवश्यक जांच के निर्देश जारी किए हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव, डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जनपदों में व्यापक वेरिफिकेशन ड्राइव संचालित कर वास्तविक स्थिति से ...

वोकल फॉर लोकल, स्थानीय उत्पाद, रोजगार एवं बेहतर व्यवस्थाएं सरकार की प्राथमिकताएं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
  वोकल फॉर लोकल, स्थानीय उत्पाद, रोजगार एवं बेहतर व्यवस्थाएं सरकार की प्राथमिकताएं : मुख्यमंत्री धामी   आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं के अनुरूप श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे और ग्राउंड जीरो पर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक कार द्वारा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवाड़ी बाईपास, निर्माणाधीन सुरंग, तिलवाड़ा में हटाए गए अतिक्रमण, ब...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के सुरम्य स्थल और आधुनिक सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त बनाती हैं

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के सुरम्य स्थल और आधुनिक सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त बनाती हैं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.), टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़े विविध विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कांफ्रेंस से प्राप्त निष्कर्ष और सुझाव भविष्य में सकारात्मक परिणाम देने के साथ-साथ राज्य और देश के डिजिटल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से अत्यंत म...

चारधाम से पहले मैदान में धामी, ग्राउंड जीरो पर खुद परखेंगे हर व्यवस्था

उत्तराखंड, देहरादून
चारधाम से पहले मैदान में धामी, ग्राउंड जीरो पर खुद परखेंगे हर व्यवस्था     चारधाम यात्रा 2026 से पहले धामी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा से पहले खुद मुख्यमंत्री धामी ग्राउंड जीरो पर उतरकर सड़क और व्यवस्थाओं का जायजा लेने जा रहे हैं।   चारधाम यात्रा को लेकर हऱ बार की तरह धामी सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि मुख्यमंत्री धामी 16 अप्रैल को स्वयं रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे न सिर्फ सड़कों की स्थिति का आकलन करेंगे, बल्कि यात्रा मार्ग पर मौजूद जरूरी सुविधाओं—जैसे पेयजल, आवास, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था—का भी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा महज औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को समझने की एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है। वे रास्ते में स्थान...