Wednesday, November 4News and Media

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का प्रकृति प्रेम, जैव विविधता बढ़ाने वाले पौधों के व्यापक रोपण पर विशेष जोर

Uncategorized, उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी का प्रकृति प्रेम, जैव विविधता बढ़ाने वाले पौधों के व्यापक रोपण पर विशेष जोर       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस देहरादून में विकसित किए जा रहे 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ कृष्णा वट के पौधे का रोपण कर किया गया। इस उद्यान का विकास मधुमक्खियों, तितलियों एवं पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परागण एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रकार के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया जा रहा है। उद्यान के आसपास कीटनाशकों एवं अन्य हानिकारक रसायनों के उपयोग को प्रतिबंधित रखा जाएगा, जिससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखा जा सके। इस ...

मौसम बिगड़ा तो लौट गए राहुल, देवभूमि से लगाव होता तो सड़क से पहुंचते अल्मोड़ा

उत्तराखंड
मौसम बिगड़ा तो लौट गए राहुल, देवभूमि से लगाव होता तो सड़क से पहुंचते अल्मोड़ा       कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गया। अल्मोड़ा में जनता को संबोधित करने और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करने का कार्यक्रम था, लेकिन पंतनगर पहुंचने के बाद मौसम खराब होने की सूचना मिली और राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट गए। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—क्या कांग्रेस नेतृत्व का उत्तराखंड से रिश्ता केवल चुनावी मंचों तक सीमित है? उत्तराखंड की जनता भली-भांति जानती है कि यह कोई मैदानी प्रदेश नहीं है। यहां मौसम कभी भी बदल सकता है, रास्ते कठिन हो सकते हैं और चुनौतियां अचानक सामने आ सकती हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या मौसम खराब होने के बाद सड़क मार्ग से अल्मोड़ा पहुंचने का प्रयास नहीं किया जा सकता था? क्...

धामी के निर्देश पर लैंड जिहाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त

उत्तराखंड
धामी के निर्देश पर लैंड जिहाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने और सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन विभिन्न जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। प्रशासनिक जांच में संबंधित भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज पाई गई थी, जिस पर अवैध कब्जा कर मजार संचालित किया जा रहा था। नियमानुसार नोटिस देने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के ब...

खण्डूड़ी की विरासत के सबसे मजबूत वाहक बने धामी, सुशासन की राह पर बढ़ रहा उत्तराखंड

उत्तराखंड
खण्डूड़ी की विरासत के सबसे मजबूत वाहक बने धामी, सुशासन की राह पर बढ़ रहा उत्तराखंड         मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस भाव से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया, उससे यह स्पष्ट होता है कि खण्डूड़ी की कार्यशैली और उनके आदर्श आज भी उत्तराखंड की राजनीति और शासन व्यवस्था को दिशा दे रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिस प्रकार मेजर जनरल खण्डूड़ी ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता, अनुशासन और कठोर निर्णयों के लिए पहचान बनाई थी, उसी प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्यहित में साहसिक फैसले लेने वाले नेता के रूप में उभरे हैं। खण्डूड़ी ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक शिथिलता के विरुद्ध जिस दृढ़ता का परिचय दिया था, उसी परंपरा को धामी सरकार आगे बढ़ाती दिख...

मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग और मुक्तेश्वर में कार पार्किंग निर्माण को दी मंजूरी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग और मुक्तेश्वर में कार पार्किंग निर्माण को दी मंजूरी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत बाढ सुरक्षा कार्यो, विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹ 191 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रभावित क्षेत्र में सांग नदी के चैनलाईलेशन हेतु ₹ 3.62 करोड़, विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण हेतु ₹ 63.62 लाख स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार में पुराना दिल्ली नीतिपास राज्य मार्ग एवं हरिद्वार, शहर लोक निर्माण विभाग के अधीन अन्य आन्तरिक मार्गाे के निर्माण...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- पर्याप्त समय देने के बावजूद नहीं मिले आवश्यक दस्तावेज

उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- पर्याप्त समय देने के बावजूद नहीं मिले आवश्यक दस्तावेज मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया है। प्राधिकरण की यह कार्रवाई उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई।एमडीडीए के अनुसार संबंधित भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना आवश्यक स्वीकृतियों के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर में मदरसा भी संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियां और पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। प्राधिकरण का कहना है कि भवन के विरुद्ध पूर्व में भी चालान की कार्रवाई की जा चुकी थी और संबंधित पक्ष को कई अवसर दिए ...

रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, नीति घाटी में शुरू हुई एक्सट्रीम अल्ट्रा रन प्रतियोगिता

उत्तराखंड
रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, नीति घाटी में शुरू हुई एक्सट्रीम अल्ट्रा रन प्रतियोगिता चमोली जनपद की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ।   पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।   कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और पर्यटन संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही...

मुख्यमंत्री धामी की पहल से भवाली में 124 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग जल्द होगी शुरू, डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी की पहल से भवाली में 124 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग जल्द होगी शुरू, डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।   सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के डॉ आर राजेश कुमार द्वारा शनिवार को जनपद नैनीताल में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान झीलों के पुनर्विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संचा...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचे डीएम मनीष कुमार, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचे डीएम मनीष कुमार, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के "आदर्श चम्पावत" बनाने की दिशा में तथा सरकार जनता के द्वार विज़न को साकार करते हुये जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा शनिवार को विकासखंड चम्पावत के ग्राम पंचायत श्याला में स्थित सिद्धपीठ बाबा मंदिर परिसर में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ग्रामवासियों की ओर से दीपा जोशी ने ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने विद्युत, पेयजल एवं सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान ...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को समझते हुए प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य किया है।

उत्तराखंड
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को समझते हुए प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य किया है।       "विकसित भारत 2047 ट्रांसफॉर्मेटिव रोल ऑफ हायर एजुकेशन" विषय पर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक भव्य अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल सरकार का नहीं बल्कि समस्त 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प बन गया है। वहीं उन्होंने अपनी जन्मभूमि बिहार को ज्ञान और उत्तराखंड को ज्ञान एवं अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया। कार्यक्रम का मुख्य विषय प्रधानमंत्री मोदीजी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका रहा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा, अनुस...