Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में खुलेगा इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् इन्दिरा गाॅधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर (एलएससी) की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को एमओयू पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर तथा इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने जानकारी दी कि इस केंद्र के खुलने का उद्देश्य विद्यार्थियों, कामकाजी पेशेवरों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षार्थियों को दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से सुलभ, लचीली और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। प्रस्तावित इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर के जरिए विद्या...

स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में दिखी सक्रियता

उत्तराखंड
स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में दिखी सक्रियता उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया।   स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को संचालित ईसीजी ओपीडी का भी निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों क...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत विभिन्न पदों पर चयनित कुल 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 473 पद सिंचाई एवं 10 पद कृषि विभाग के शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल (से.नि) भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खंडूड़ी जी ने ऐसे उत्तराखंड का सपना देखा था, जहाँ युवाओं की पहचान उनकी मेहनत और प्रतिभा से हो। उन्होंने कहा आज युवाओं को मिलने जा रहे नियुक्तिपत्र इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार उनके सवप्नों को पूरा कर रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा यह नियुक्ति पत्र वितरण प्रतिभाशाली युवाओं की मेहनत, लगन...

मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचें। *वनाग्नि नियंत्रण के लिए शीतलखेत मॉडल अपनाने के निर्देश* मुख्यमंत्री ने व...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउण्ड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउण्ड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रचार के संबंध भारत के “100 दिवस में 100 शहरों में” आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत एक योग राष्ट्रीय कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउण्ड में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों , संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी जी के राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व मुख्य...

मुख्यमंत्री धामी की हरित विकास सोच और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से उत्तराखंड में सौर ऊर्जा को मिल रही नई पहचान

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी की हरित विकास सोच और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल से उत्तराखंड में सौर ऊर्जा को मिल रही नई पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव दिख रहे हैं। देहरादून स्थित उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने रिंग रोड, 6 नंबर पुलिया, रायपुर स्थित मुख्यालय में 70 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किया है। इस पहल का सकारात्मक प्रभाव पहले ही महीने में दिखाई दिया, जब अप्रैल 2026 में विभाग का बिजली बिल घटकर मात्र ₹1700 रह गया। पूर्व में विभाग को कमर्शियल टैरिफ के तहत प्रतिमाह लगभग ₹1 लाख 20 हजार बिजली बिल के रूप में भुगतान करना पड़ता था। यह सोलर पावर प्लांट उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अधिक...

धामी सरकार का धार्मिक पुनर्जागरण मॉडल, हरिपुर में लौटेगी सदियों पुरानी तीर्थ परंपरा

उत्तराखंड
    धामी सरकार का धार्मिक पुनर्जागरण मॉडल, हरिपुर में लौटेगी सदियों पुरानी तीर्थ परंपरा     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के हरिपुर कालसी में निर्माणाधीन राज्य के पहले भव्य यमुना घाट के कार्यों को जुलाई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास सीएम धामी द्वारा वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप हरिपुर कालसी को धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल के रूप में पुनः स्थापित करने की दिशा में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। घाट निर्माण कार्य के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो इस महत्वाकांक्षी परियोजना की देखरेख कर रहा है। देवभूमि उत्तराखंड यमुनोत्री धाम के रूप में मां यमुना के उद्गम स्थल की भूमि होने ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पर्वतीय नगरों के विकास को मिली नई रफ्तार

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पर्वतीय नगरों के विकास को मिली नई रफ्तार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जनपद चमोली के गैरसैंण और जनपद बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को लेकर आवास विभाग ने विभागीय व्यय समिति की बैठकों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ आ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में दोनों परियोजनाओं के विस्तृत आगणनों पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठकों में आवास विभाग, वित्त विभाग, नियोजन विभाग, संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभाग का मानना...

मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया

उत्तराखंड
    मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया   देहरादून, 18 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को मोटर मार्ग के सर्वे एवं अलाइनमेंट कार्य को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के अलाइनमेंट को लेकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए तत्काल शीघ्र अति शीघ्र ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापि...

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए की कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्य, सीमांकन और सड़कें ध्वस्त

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए की कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्य, सीमांकन और सड़कें ध्वस्त   देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत सिमलास ग्रांट स्थित ग्राम झड़ौंद में विभिन्न लोगों द्वारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह के निर्देशों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉट, बनाई जा रही सड़कें और अन्य निर्माण कार्यों को जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त किया। संयुक्त सचिव प्रत्यूस सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत लेआउट और मानच...