Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

निर्वाचन विभाग ने बीएलओ और बीएलए-2 को समन्वय बनाकर पहले से कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड
निर्वाचन विभाग ने बीएलओ और बीएलए-2 को समन्वय बनाकर पहले से कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश   विधानसभा क्षेत्र-18 धर्मपुर में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलए-1, बीएलए-2, बीएलओ, पार्षदों और सुपरवाइजरों को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान बताया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और पूरी तरह अद्यतन बनाना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए फील्ड स्तर पर हर कार्मिक को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।   प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 01 से 118 तक नियुक्त विभिन्न राजनीतिक दलों ...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब और नशा तस्करों के खिलाफ चला सघन अभियान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब और नशा तस्करों के खिलाफ चला सघन अभियान   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।   दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।   *1- कोतवाली ऋषिकेश*   *05.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*   *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त* : राहिल पुत्र मेहताब निवासी चन्द्रेश्वर नगर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून मूल निवासी नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश (उम्र 24 वर्ष)   *पं...

सरकार शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध

उत्तराखंड
सरकार शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं तथा देश और प्रदेश का भविष्य उनकी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प पर निर्भर करता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा ...

विकास के साथ संस्कृति और सामाजिक समरसता पर जोर मुख्यमंत्री धामी का संतुलित और मजबूत नेतृत्व

उत्तराखंड
विकास के साथ संस्कृति और सामाजिक समरसता पर जोर मुख्यमंत्री धामी का संतुलित और मजबूत नेतृत्व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा सिडकुल सितारगंज एवं विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर विशेषज्ञों ने बताया हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ते खतरे और बचाव के उपाय

उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर विशेषज्ञों ने बताया हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ते खतरे और बचाव के उपाय       16 मई 2026 विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किड़नी रोग (नेफ्रोलॉजी) विभाग द्वारा एक दिवसीय निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (कन्टीन्यूईंग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों, नई उपचार तकनीकों और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग, निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद डॉं0 जी0 स्वर्णलथा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, चिकित्सक अधीक्षक...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, जहां गुरुओं का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, वहां महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव का विषय है

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, जहां गुरुओं का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, वहां महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव का विषय है         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, जहां गुरुओं का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, वहां महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक नहीं थे, बल्कि भारत की आन, बान और स्वाभिमान के अमर प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष...

नानकमत्ता में मुख्यमंत्री धामी की सादगी ने जीता जनता का दिल, वीआईपी शान-ओ-शौकत से दूर रहकर पेश की जननेता की असली तस्वीर।

उत्तराखंड
नानकमत्ता में मुख्यमंत्री धामी की सादगी ने जीता जनता का दिल, वीआईपी शान-ओ-शौकत से दूर रहकर पेश की जननेता की असली तस्वीर।         नानकमत्ता में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का एक साधारण लेकिन बेहद प्रभावशाली कदम आज जनचर्चा का विषय बन गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा लगातार दिए जा रहे ईंधन बचत, सादगी और अनावश्यक वीआईपी संस्कृति से दूर रहने के संदेश को मुख्यमंत्री धामी ने अपने व्यवहार से धरातल पर उतार दिया। मुख्यमंत्री धामी आज नानकमत्ता कार्यक्रम में अपनी लंबी वीआईपी फ्लीट को छोड़कर केवल दो वाहनों के साथ पहुंचे। उनका यह कदम केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति उनकी संवेदनशील सोच, सादगीपूर्ण कार्यशैली और संसाधनों के प्रति जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। आज जब राजनीति में दिखावे और भारी भरकम काफिलों को ताकत का प्रत...

मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख के बाद उधम सिंह नगर प्रशासन धर्मांतरण मामलों में हुआ सक्रिय

उत्तराखंड, देहरादून
    मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख के बाद उधम सिंह नगर प्रशासन धर्मांतरण मामलों में हुआ सक्रिय     मुख्यमंत्री धामी के सख्त धर्मांतरण कानून के बीच उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के एससी जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने की संस्तुति जिला स्क्रूटनी समिति को भेज दी है। धामी सरकार द्वारा धर्मांतरण मामलों पर सख्ती के बाद जिला प्रशासन लगातार ऐसे मामलों की जांच में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम मजारशीला, गदरपुर निवासी अरविंद सैनी ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गांव में अवैध रूप से चर्च का संचालन किया जा रहा है तथा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। धामी सरकार की ओर से धर्मांतरण मामलों को गंभीरता से...

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास

उत्तराखंड, देहरादून
    एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास       श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक बार फिर मिशन के संकल्प और उद्देश्य को फलीभूत किया हैं। मिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है। श्री महाराज जी के आशीर्वाद से संचालित इन स्कूलों में प्रतिभाओं में निरंतर निखार आ रहा है। आम आदमी के लिए सुगम शिक्षा उपलब्ध करा कर जहां मिशन ने अपने सेवा के संकल्प को पूरे उत्तर भारत में प्रतिपादित किया है वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अचंभित कर दिया है। मिशन के स्कूलों से शिक्षा प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राएं चारों तरफ अपनी आभा बिखेर रहें है।   श्री गुरू राम राय...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की सीएमई में विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण जानकारियां

उत्तराखंड
    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की सीएमई में विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण जानकारियां         देहरादून। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की ओर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक दिवसीय सीएमई (कन्टीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम तकनीकों और शोध आधारित जानकारियों पर केन्द्रित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने “फीटल ईको” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय की जांच और उसके महत्व को रेखांकित किया। सीएमई के दौरान फीटल ईको का लाइव डैमो दिखाकर विशेषज्ञों ने इसके मेडिकल पक्ष को भी विस्तारपूर्वक समझाया। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र गर्ग एवम सचिव डाॅ प्राची काला ने भी महत्वपूर्णं जानकारियों ...