Wednesday, November 4News and Media

उत्तराखंड

उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में काम कर रही धामी सरकार

उत्तराखंड
    उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में काम कर रही धामी सरकार       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि...

Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

उत्तराखंड
Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।   कैबिनेट ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता, पाठ्यक्रम निर्धारण और परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं में संशोधन किए जाएंगे। वहीं, उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की...

धामी सरकार युवाओं को बना रही जॉब क्रिएटर, मानसी कापड़ी ने ऐपन कला आधारित उद्यम खड़ा कर पेश की मिसाल

उत्तराखंड
    धामी सरकार युवाओं को बना रही जॉब क्रिएटर, मानसी कापड़ी ने ऐपन कला आधारित उद्यम खड़ा कर पेश की मिसाल           कहते हैं कि जब हौसले बुलंद हों और आगे बढ़ने की चाह हो, तो हर मंज़िल आसान लगने लगती है। इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीबीए छात्रा मानसी कापड़ी ने, जिन्होंने अपनी कला को केवल शौक तक सीमित न रखकर उसे एक सफल उद्यम में बदलने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाए हैं। मानसी की उद्यमिता यात्रा वर्ष 2024 में उस समय शुरू हुई जब उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद के सहयोग से संचालित महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के द्विदिवसीय बूटकैंप में भाग लिया। वर्ष 2023 से राज्य के 119 राजकीय महाव...

23 मई से शुरू हुई पवित्र हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, ट्रस्ट ने जारी की महत्वपूर्ण अपील

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
    23 मई से शुरू हुई पवित्र हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, ट्रस्ट ने जारी की महत्वपूर्ण अपील       गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है।   ट्रस्ट की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि 23 मई से प्रारंभ हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। सभी श्रद्धालु यात्रा के महत्व और उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा एवं मर्यादा के साथ यात्रा करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचे। यात्रा के दौरान वाद-विवाद से बचें और कानून व्यवस्थ...

जनता की चौखट तक पहुंची सरकार, विधायक आशा नौटियाल ने सुनीं हर वर्ग की समस्याएं

उत्तराखंड
जनता की चौखट तक पहुंची सरकार, विधायक आशा नौटियाल ने सुनीं हर वर्ग की समस्याएं जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ सभागार में आयोजित "जन-जन की सरकार, जन के द्वार" कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और मांगें स्थानीय विधायक के समक्ष रखीं।   कार्यक्रम के दौरान कुल 82 शिकायतें एवं जनसमस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर विधायक, अधिकारियों, जनप...

पौड़ी को धामी की बड़ी सौगात, 110 करोड़ की 19 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तराखंड
पौड़ी को धामी की बड़ी सौगात, 110 करोड़ की 19 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।   मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण किया तथा संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। मुख्...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बोले, धार्मिक धरोहरों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बोले, धार्मिक धरोहरों का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया खटीमा, 14 जून, 2026(सू0वि0)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फूल मलाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य के साथ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित पंचमुखी हनुमान तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।   कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरिक्षण किया एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सदभावना सीए...

नकल माफिया से लेकर भ्रष्टाचार तक, धामी का एक्शन जारी; अब लोकायुक्त पर बड़ा फैसला

उत्तराखंड
नकल माफिया से लेकर भ्रष्टाचार तक, धामी का एक्शन जारी; अब लोकायुक्त पर बड़ा फैसला मुख्यमंत्री धामी ने लोकायुक्त चयन के लिए सर्च कमेटी गठित कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध संस्थागत निगरानी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उत्तराखंड सरकार द्वारा लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु उच्चस्तरीय खोजबीन समिति (सर्च कमेटी) का गठन किया गया है, जिससे राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम-2014 के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति पर बनाई गई इस खोजबीन समिति में न्यायिक, प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों को शामिल किया गया है। समिति का दायित्व लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए योग्य, निष्पक्ष और सक्षम व्यक्तियों का पैनल तैयार कर चयन समिति को उपलब्ध कराना होगा। गठित खोजबीन समिति के अध्यक्ष के रूप मे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री धामी 

उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों तथा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह दो दिवसीय खटीमा प्रवास पर हैं और अपने प्रवास के कार्यक्रमों की शुरुआत बग्घा चौवन से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने देशहित में अनेक ऐतिहासिक एवं...