Monday, September 7News and Media

उत्तराखंड

खण्डूड़ी की विरासत के सबसे मजबूत वाहक बने धामी, सुशासन की राह पर बढ़ रहा उत्तराखंड

उत्तराखंड
खण्डूड़ी की विरासत के सबसे मजबूत वाहक बने धामी, सुशासन की राह पर बढ़ रहा उत्तराखंड         मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस भाव से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया, उससे यह स्पष्ट होता है कि खण्डूड़ी की कार्यशैली और उनके आदर्श आज भी उत्तराखंड की राजनीति और शासन व्यवस्था को दिशा दे रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिस प्रकार मेजर जनरल खण्डूड़ी ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता, अनुशासन और कठोर निर्णयों के लिए पहचान बनाई थी, उसी प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्यहित में साहसिक फैसले लेने वाले नेता के रूप में उभरे हैं। खण्डूड़ी ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक शिथिलता के विरुद्ध जिस दृढ़ता का परिचय दिया था, उसी परंपरा को धामी सरकार आगे बढ़ाती दिख...

मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग और मुक्तेश्वर में कार पार्किंग निर्माण को दी मंजूरी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग और मुक्तेश्वर में कार पार्किंग निर्माण को दी मंजूरी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत बाढ सुरक्षा कार्यो, विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹ 191 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रभावित क्षेत्र में सांग नदी के चैनलाईलेशन हेतु ₹ 3.62 करोड़, विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण हेतु ₹ 63.62 लाख स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार में पुराना दिल्ली नीतिपास राज्य मार्ग एवं हरिद्वार, शहर लोक निर्माण विभाग के अधीन अन्य आन्तरिक मार्गाे के निर्माण...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- पर्याप्त समय देने के बावजूद नहीं मिले आवश्यक दस्तावेज

उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- पर्याप्त समय देने के बावजूद नहीं मिले आवश्यक दस्तावेज मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया है। प्राधिकरण की यह कार्रवाई उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई।एमडीडीए के अनुसार संबंधित भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना आवश्यक स्वीकृतियों के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर में मदरसा भी संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक विभागीय अनुमतियां और पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। प्राधिकरण का कहना है कि भवन के विरुद्ध पूर्व में भी चालान की कार्रवाई की जा चुकी थी और संबंधित पक्ष को कई अवसर दिए ...

रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, नीति घाटी में शुरू हुई एक्सट्रीम अल्ट्रा रन प्रतियोगिता

उत्तराखंड
रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, नीति घाटी में शुरू हुई एक्सट्रीम अल्ट्रा रन प्रतियोगिता चमोली जनपद की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ।   पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।   कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और पर्यटन संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही...

मुख्यमंत्री धामी की पहल से भवाली में 124 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग जल्द होगी शुरू, डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी की पहल से भवाली में 124 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग जल्द होगी शुरू, डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।   सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के डॉ आर राजेश कुमार द्वारा शनिवार को जनपद नैनीताल में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान झीलों के पुनर्विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संचा...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचे डीएम मनीष कुमार, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचे डीएम मनीष कुमार, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के "आदर्श चम्पावत" बनाने की दिशा में तथा सरकार जनता के द्वार विज़न को साकार करते हुये जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा शनिवार को विकासखंड चम्पावत के ग्राम पंचायत श्याला में स्थित सिद्धपीठ बाबा मंदिर परिसर में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ग्रामवासियों की ओर से दीपा जोशी ने ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने विद्युत, पेयजल एवं सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान ...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को समझते हुए प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य किया है।

उत्तराखंड
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को समझते हुए प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य किया है।       "विकसित भारत 2047 ट्रांसफॉर्मेटिव रोल ऑफ हायर एजुकेशन" विषय पर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक भव्य अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, विकसित भारत 2047 का सपना अब केवल सरकार का नहीं बल्कि समस्त 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प बन गया है। वहीं उन्होंने अपनी जन्मभूमि बिहार को ज्ञान और उत्तराखंड को ज्ञान एवं अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया। कार्यक्रम का मुख्य विषय प्रधानमंत्री मोदीजी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका रहा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा, अनुस...

कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजा कैंट, नितिन नवीन ने सराहा सिद्धार्थ अग्रवाल का नेतृत्व और संगठन क्षमता

उत्तराखंड, देहरादून
    कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजा कैंट, नितिन नवीन ने सराहा सिद्धार्थ अग्रवाल का नेतृत्व और संगठन क्षमता       भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून आगमन पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कैंट विधानसभा में अपने मजबूत संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के व्यापक जनसमर्थन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कर औपचारिक रूप से की गई। रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं गाड़ी रोककर अभियान में सहभागिता क...

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 26 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित 

उत्तराखंड
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 26 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित देहरादून। उत्तर भारत के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच बने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया उत्साह और पारदर्शिता के साथ गतिमान है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस मेगा भर्ती अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 26 मई से आरम्भ हुुई और 29 मई तक चलेगी। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का गवाह बना हुआ है। गौरतलब है कि तालाब शाखा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रृंखला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे भर्ती अभियान में लगभग 5,500 अभ्यर्थियों के शामिल हो...

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होमस्टे, वेडिंग डेस्टिनेशन एवं हाउस ऑफ हिमालय जैसी योजनाओं को सशक्त बनाने के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है।

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होमस्टे, वेडिंग डेस्टिनेशन एवं हाउस ऑफ हिमालय जैसी योजनाओं को सशक्त बनाने के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 के अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही नगर पंचायत गजा क्षेत्र में विभिन्न आंतरिक मार्गों के निर्माण, गजा मैदान के विस्तारीकरण एवं मंच निर्माण की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने शहीद श्री विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटैक्निक गजा में फार्मेसी विषय की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोटेश्वर झील...