Monday, September 7News and Media

Author: admin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कला संस्कृति में उत्तराखण्ड प्रथम, तिब्बत द्वितीय और मणिपुर व बिहार को तीसरा स्थान

Uncategorized
    श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कला संस्कृति में उत्तराखण्ड प्रथम, तिब्बत द्वितीय और मणिपुर व बिहार को तीसरा स्थान       देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और मानवता के प्रति अपने समर्पण को दोहराया। मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल की कुलसचिव डाॅ मनीषा ध्यानी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ) के प्रतापन, प्रो. डाॅ मालविका कांडपाल, प्रो. डाॅ ओम नारायण त्रिपाठी, डॉ. कीर्ति सिंह एवं स्कूल...

मुख्यमंत्री धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सेना के शौर्य के कारण आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री ने सेना के साहस और शौर्य के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा। उन्हो...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा — देवभूमि हमेशा राष्ट्रहित में निभाती आई अग्रणी भूमिका।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा — देवभूमि हमेशा राष्ट्रहित में निभाती आई अग्रणी भूमिका।       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरक की बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का संयमित उपयोग करना जैसे छ...

लगातार कार्रवाई से सक्रिय हुई RPF देहरादून, चोरी गैंग के चार सदस्य अब तक गिरफ्तार

Uncategorized
    लगातार कार्रवाई से सक्रिय हुई RPF देहरादून, चोरी गैंग के चार सदस्य अब तक गिरफ्तार         रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट देहरादून द्वारा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 मई 2026 को निरीक्षक पंकज कुमार के कुशल नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने रेलवे कोचों के अंडर फ्रेम से कॉपर वायर चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शुभम अरोड़ा एवं रितिक कुमार के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त लंबे समय से रेलवे को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पहले भी रेलवे से जुड़े मामलों में जेल जा चुके हैं और आदतन अपराधी हैं। RPF अधिकारियों के अनुसार यह एक सक्रिय गैंग है, जो रेलवे को...

धामी के नेतृत्व पर भाजपा का बड़ा संकेत दिल्ली मुलाकात के निकले सियासी मायने,राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले भी कर चुके हैं तारीफ

Uncategorized
धामी के नेतृत्व पर भाजपा का बड़ा संकेत दिल्ली मुलाकात के निकले सियासी मायने,राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले भी कर चुके हैं तारीफ पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। सीएम धामी ने भाजपा अध्यक्ष को उत्तराखंड का शहद भेंट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बैठक के दौरान राज्य के संगठनात्मक विषयों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही भाजपा अध्यक्ष से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। सीएम धामी के साथ इस दौरान भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब वे पश्चिम बंगाल में भाजपा सर...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की सीएमई में विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण जानकारियां

उत्तराखंड
    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की सीएमई में विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण जानकारियां         देहरादून। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर की ओर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक दिवसीय सीएमई (कन्टीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम तकनीकों और शोध आधारित जानकारियों पर केन्द्रित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने “फीटल ईको” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय की जांच और उसके महत्व को रेखांकित किया। सीएमई के दौरान फीटल ईको का लाइव डैमो दिखाकर विशेषज्ञों ने इसके मेडिकल पक्ष को भी विस्तारपूर्वक समझाया। आईआरआईए उत्तराखण्ड स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र गर्ग एवम सचिव डाॅ प्राची काला ने भी महत्वपूर्णं जानकारियों ...

रुचि भट्ट बोलीं- कांग्रेस महिलाओं की भावनाओं पर कर रही राजनीति

Uncategorized
रुचि भट्ट बोलीं- कांग्रेस महिलाओं की भावनाओं पर कर रही राजनीति         चंपावत प्रकरण में कांग्रेस एवं विपक्षी दलों की साजिश के खिलाफ प्रदेशभर में महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन   भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड द्वारा चंपावत में भाजपा की छवि धूमिल करने एवं प्रदेश का माहौल खराब करने के उद्देश्य से कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे षड्यंत्रों के विरोध में प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में यह कार्यक्रम 09 मई से 11 मई 2026 तक विभिन्न जनपदों में आयोजित होंगे।   प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस एवं विपक्षी दल लगातार महिलाओं, युवाओं एवं समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। चंपावत प्रकरण को राजनीतिक...

राज्य सरकार द्वारा सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत एवं पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
    राज्य सरकार द्वारा सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत एवं पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे : मुख्यमंत्री धामी       उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आज जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण सिंह महर कैंपस में आयोजित भव्य ‘कैलाश उत्सव-2026’ का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सहभागिता रही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद के समग्र विकास हेतु कुल ₹16520.56 लाख लागत की 45 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपदवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी।   अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री ने “भारत माता क...

मुख्यमंत्री धामी ने मरीजों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आती है तो वे अपनी बात जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं  

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने मरीजों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आती है तो वे अपनी बात जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं                   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन उपरांत पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल बी डी पाण्डेय पहुंचकर इमरजेंसी एवं चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि र...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा। यह अस्पताल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-...