Monday, September 7News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओ.बी.सी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओ.बी.सी वेलफेयर के लिए राज्य में विधिक और संस्थागत व्यवस्था है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम के योजनाओं का लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार को पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं। जिनके विकास के लिए राज्य सरकार, प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य की नीति और बजट को गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया जा...

मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख के बाद उधम सिंह नगर प्रशासन धर्मांतरण मामलों में हुआ सक्रिय

उत्तराखंड, देहरादून
    मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख के बाद उधम सिंह नगर प्रशासन धर्मांतरण मामलों में हुआ सक्रिय     मुख्यमंत्री धामी के सख्त धर्मांतरण कानून के बीच उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के एससी जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने की संस्तुति जिला स्क्रूटनी समिति को भेज दी है। धामी सरकार द्वारा धर्मांतरण मामलों पर सख्ती के बाद जिला प्रशासन लगातार ऐसे मामलों की जांच में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम मजारशीला, गदरपुर निवासी अरविंद सैनी ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गांव में अवैध रूप से चर्च का संचालन किया जा रहा है तथा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। धामी सरकार की ओर से धर्मांतरण मामलों को गंभीरता से...

विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में भारी अनियमितताओं का खुलासा, डीएम सविन बंसल ने अभिलेख किए जब्त

Uncategorized
    विकासनगर उप निबंधक कार्यालय में भारी अनियमितताओं का खुलासा, डीएम सविन बंसल ने अभिलेख किए जब्त             जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा उप निबंधक कार्यालय विकासनगर में किए गए औचक निरीक्षण स्टाम्प चोरी व गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है। निरीक्षण के दौरान उप रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में चल रहे स्टांप चोरी एवं अवैधानिक रजिस्ट्रियों के मामले सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई को राजस्व हितों की सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा विगत 4 मई को उप निब...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिये कि राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक गांव का चयन कर उसे कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिये कि राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक गांव का चयन कर उसे कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक गांव का चयन कर उसे कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए, ताकि स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, जलवायु, भूमि की गुणवत्ता और स्थानीय आवश्यकताओं का अध्ययन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किस क्षेत्र में कौन-से फल, सब्जियां अथवा अन्...

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास

उत्तराखंड, देहरादून
    एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास       श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक बार फिर मिशन के संकल्प और उद्देश्य को फलीभूत किया हैं। मिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है। श्री महाराज जी के आशीर्वाद से संचालित इन स्कूलों में प्रतिभाओं में निरंतर निखार आ रहा है। आम आदमी के लिए सुगम शिक्षा उपलब्ध करा कर जहां मिशन ने अपने सेवा के संकल्प को पूरे उत्तर भारत में प्रतिपादित किया है वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अचंभित कर दिया है। मिशन के स्कूलों से शिक्षा प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राएं चारों तरफ अपनी आभा बिखेर रहें है।   श्री गुरू राम राय...

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में आगे उत्तराखंड, धामी सरकार ने हलाला पर कसा शिकंजा

Uncategorized
  महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में आगे उत्तराखंड, धामी सरकार ने हलाला पर कसा शिकंजा             हरिद्वार के बुग्गावाला थाने में समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत उत्तराखंड का पहला हलाला मामला दर्ज किया गया। शाहीन ने पति मोहम्मद दानिश और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की। UCC धारा 32, तीन तलाक और दहेज कानून के तहत कार्रवाई।   हरिद्वारः उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत हलाला का पहला मामला हरिद्वार पुलिस ने गहनता से छानबीन के बाद दर्ज किया गया है। हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।   क्या है पूरा मामला?   शिकायतकर्ता शाहीन ने अपने पति मोहम्मद दानिश और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए ...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा ने पकड़ी रिकॉर्ड रफ्तार, केदारनाथ में सबसे अधिक श्रद्धालुओं का आगमन

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा ने पकड़ी रिकॉर्ड रफ्तार, केदारनाथ में सबसे अधिक श्रद्धालुओं का आगमन     देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 22 दिनों में ही 05 लाख 23 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम में शीश नवा चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से प्रदेश सरकार यहां मौसम के मिजाज पर भी पूरी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।   चारों धामों में आस्था और विश्वास का जबरदस्त ...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ा है, जिससे भारत को बढ़ती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ा है, जिससे भारत को बढ़ती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस - यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान हालात में नागरिकों से छोटे-छोटे व्यवहारिक बदल...

असम में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बीच मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दी हिमंत बिस्वा को शुभकामनाएं

Uncategorized
असम में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बीच मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दी हिमंत बिस्वा को शुभकामनाएं     आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की गरिमामयी उपस्थिति में असम में एनडीए की लगातार तीसरी ऐतिहासिक विजय के उपरांत आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम पहुंचकर मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma एवं उनकी नवगठित मंत्रिपरिषद् को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश का हर राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है  

Uncategorized
    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है                 प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने, नई फसलों को प्रोत्साहन देने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।   बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रदेश में मोरिंगा की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोरिंगा स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी फसल है और इसकी मांग देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही ...