Monday, September 7News and Media

Author: admin

चंपावत दुष्कर्म प्रकरण का बड़ा खुलासा: पुलिस जांच में निकला सुनियोजित षड्यंत्र, धामी सरकार को बदनाम करने की साजिश बेनकाब

उत्तराखंड
    चंपावत दुष्कर्म प्रकरण का बड़ा खुलासा: पुलिस जांच में निकला सुनियोजित षड्यंत्र, धामी सरकार को बदनाम करने की साजिश बेनकाब       उत्तराखंड के चंपावत में चर्चित दुष्कर्म प्रकरण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की वैज्ञानिक, तकनीकी और फॉरेंसिक जांच में मामला पूरी तरह संदिग्ध और सुनियोजित षड्यंत्र के रूप में सामने आया है। जिस मामले को लेकर विपक्ष और कुछ लोगों ने सरकार को घेरने की कोशिश की, अब उसी मामले में पुलिस जांच ने कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 6 मई 2026 को कोतवाली चंपावत में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देशन में 10 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की गई और तत्काल वैज्ञानिक तर...

ब्रेकिंग न्यूज़: चंपावत प्रकरण में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, एसआईटी जांच में सामने आया सुनियोजित षड्यंत्र, सीसीटीवी, सीडीआर और मेडिकल रिपोर्ट ने खोली सच्चाई

Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़: चंपावत प्रकरण में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, एसआईटी जांच में सामने आया सुनियोजित षड्यंत्र, सीसीटीवी, सीडीआर और मेडिकल रिपोर्ट ने खोली सच्चाई     चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के सनसनीखेज मामले ने नया मोड़ ले लिया है. मामले में चंपावत एसपी रेखा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते गैंगरेप की घटना से इनकार किया है. साथ ही जांच में शामिल सीएमओ ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि से इनकार किया है. पुलिस ने पूरे मामले को साजिश के तहत अंजाम देना करार दिया है. साजिश का मास्टरमाइंड कमल रावत को बताया है.   चंपावत में चर्चित नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ. पुलिस के अनुसार, वैज्ञानिक और तकनीकी जांच में मामला सुनियोजित साजिश की ओर इशारा कर रहा है....

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की पहल

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की पहल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के बीच हुआ एमओयू ऽ विद्यार्थियों को मिलेगा इंडस्ट्री एक्सपोजर, ट्रेनिंग और रोजगार के नए अवसर   देहरादून। शिक्षा और उद्योग जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड हरिद्वार के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विद्यार्थियों को आधुनिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली से जोड़ने, व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर तथा अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की ओर...

जन्मभूमि पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यमकेश्वर में मुख्यमंत्री धामी संग विकास और आध्यात्म का दिखा अद्भुत संगम

Uncategorized
जन्मभूमि पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यमकेश्वर में मुख्यमंत्री धामी संग विकास और आध्यात्म का दिखा अद्भुत संगम उत्तराखंड की पावन भूमि यमकेश्वर आज दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मिलन और विकास कार्यों की साक्षी बनी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से यमकेश्वर क्षेत्र का भ्रमण कर महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने महादेव से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। यमकेश्वर आगमन पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 135 करोड की वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 135 करोड की वित्तीय स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं के सुचारू संचालन तथा विकास कार्यों के प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनहित के कार्यों में तेजी लाई जा सके।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में निर्माणाधीन पर्वतीय विकास भवन के अवशेष कार्य हेतु ₹79.87 लाख, खटीमा में शहीद स्थल पर शेड निर्माण हेतु अवशेष ₹20.41 लाख, जनपद टिहरी के धनौल्टी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विराड़ में नाग देवता मंदिर के नवनिर्माण एवं सौन्दर्यीकरण हेतु ₹49.86 लाख, देवप्रयाग क्षेत्र में सूर्य ...

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील

Uncategorized
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने कुंआवाला हरिद्वार रोड और रायपुर रोड समेत कई स्थानों पर 20 बिघा से अधिक क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया, जबकि कई बहुमंजिला इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की कार्रवाई के तहत किद्दूवाला-तुन्नुवाला क्षेत्र में करीब 7-8 बिघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं कुंआवाला हरिद्वार रोड के पास लगभग 12 बिघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर द...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, करोड़ों की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, करोड़ों की योजनाओं को मंजूरी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए हैं।   मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा “भिंगराड़ा मंदिर सील का सौन्दर्यकरण” के लिए ₹74.25 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष अवशेष ₹29.70 लाख, “कंकराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापना” कार्य हेतु ₹5.00 करोड़ की स्वीकृति के सापेक्ष ₹2.00 दो करोड़, की वित्तीय स्वीकृति प्रदान क...

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को नवाचार अपनाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि, विभाग समाज कल्याण के क्षेत्र में कुछ बेस्ट प्रैक्टिस कर अन्य विभागों के साथ भी साझा करें

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को नवाचार अपनाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि, विभाग समाज कल्याण के क्षेत्र में कुछ बेस्ट प्रैक्टिस कर अन्य विभागों के साथ भी साझा करें       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने, बुधवार को समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को वन क्लिक के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान किया। जिसमें शत प्रतिशत राज्य पोषित योजनाओं के 756682 पेंशनर्स को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई, इसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन शामिल है। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार अंत्योदय के लिए समर्पित है, इसलिए सरकार आर्थिक- सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि प...

नया प्राधिकरण लाएगा शिक्षा में एकरूपता और गुणवत्ता,452 मदरसों पर सख्ती, शिक्षा में बड़ा सुधार शुरू

Uncategorized
    नया प्राधिकरण लाएगा शिक्षा में एकरूपता और गुणवत्ता,452 मदरसों पर सख्ती, शिक्षा में बड़ा सुधार शुरू               उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड के तहत संचालित साढ़े चार सौ मदरसों पर तीस जून के बाद ताला लटक सकता है। नई व्यवस्था में सख्त मानकों की अनिवार्यता ने मदरसा संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकांश मदरसों का संचालन करने वाली संस्था जमीयत उलेमा ए हिंद इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गई है।   देवभूमि उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड के तहत 452 पंजीकृत मदरसे हैं, जिनकी मान्यता अब मदरसा बोर्ड के साथ ही 30 जून को खत्म हो रही है। करीब 46 हजार बच्चे इससे जुड़े हैं। एक जुलाई से मदरसा बोर्ड का स्थान उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ले लेगा और इन मदरसों को जिला विद्यालय शिक्षा समिति से और हाईस्कूल वाले मदरसे उत्तराख...

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति लागू की गई है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी की सुविधा प्रदान की जा रही है।

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति लागू की गई है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी की सुविधा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हिमाद्रि आइस रिंक के जीर्णोद्धार की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड हॉकी आइस टीम की जर्सी व पे और प्ले पोर्टल का विमोचन किया | मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक “हिमाद्रि” केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है,...