Monday, September 7News and Media

Author: admin

मोदी-धामी की समन्वित पहल से उत्तराखण्ड को मिलेगी हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

Uncategorized
    मोदी-धामी की समन्वित पहल से उत्तराखण्ड को मिलेगी हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी         मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना सच होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से, उत्तराखण्ड, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच आरआरटीएस ट्रेन के मौजूदा नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना की डीपीआर के लिए जल्द सर्वे होने जा रहा है।   इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इस हाईस्पीड ट्रेन को मोदीपुरम से ऋषिकेश तक विस्तार देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पिछले दिनो...

धामी सरकार युवाओं को बना रही जॉब क्रिएटर, मानसी कापड़ी ने ऐपन कला आधारित उद्यम खड़ा कर पेश की मिसाल

उत्तराखंड
    धामी सरकार युवाओं को बना रही जॉब क्रिएटर, मानसी कापड़ी ने ऐपन कला आधारित उद्यम खड़ा कर पेश की मिसाल           कहते हैं कि जब हौसले बुलंद हों और आगे बढ़ने की चाह हो, तो हर मंज़िल आसान लगने लगती है। इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीबीए छात्रा मानसी कापड़ी ने, जिन्होंने अपनी कला को केवल शौक तक सीमित न रखकर उसे एक सफल उद्यम में बदलने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाए हैं। मानसी की उद्यमिता यात्रा वर्ष 2024 में उस समय शुरू हुई जब उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद के सहयोग से संचालित महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के द्विदिवसीय बूटकैंप में भाग लिया। वर्ष 2023 से राज्य के 119 राजकीय महाव...

23 मई से शुरू हुई पवित्र हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, ट्रस्ट ने जारी की महत्वपूर्ण अपील

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
    23 मई से शुरू हुई पवित्र हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, ट्रस्ट ने जारी की महत्वपूर्ण अपील       गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है।   ट्रस्ट की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि 23 मई से प्रारंभ हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। सभी श्रद्धालु यात्रा के महत्व और उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा एवं मर्यादा के साथ यात्रा करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचे। यात्रा के दौरान वाद-विवाद से बचें और कानून व्यवस्थ...

जनता की चौखट तक पहुंची सरकार, विधायक आशा नौटियाल ने सुनीं हर वर्ग की समस्याएं

उत्तराखंड
जनता की चौखट तक पहुंची सरकार, विधायक आशा नौटियाल ने सुनीं हर वर्ग की समस्याएं जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ सभागार में आयोजित "जन-जन की सरकार, जन के द्वार" कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और मांगें स्थानीय विधायक के समक्ष रखीं।   कार्यक्रम के दौरान कुल 82 शिकायतें एवं जनसमस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर विधायक, अधिकारियों, जनप...

सहसपुर–मसूरी में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश

Uncategorized
  सहसपुर–मसूरी में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश   देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर विकसित की जा रही प्लॉटिंग तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर स्पष्ट संदेश दिया कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   *शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर* एमडीडीए की टीम ने सहसपुर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में नया हाईवे के निकट सुनील एवं अन्य भू-स्वामियों द्वारा लगभग पांच बीघा क्षेत्र में विकसित की जा...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न   

Uncategorized
उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न       देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक आज आईएचएम गढ़ीकैंट, पर्यटन मुख्यालय, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा की गई। बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों अथवा उनके नामित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।   श्री धीराज सिंह गर्ज्याल, IAS CEO एवं सचिव पर्यटन (सदस्य सचिव, UTDB) श्री संदीप तिवारी, IAS - ACEO (UTDB) / प्रबंध निदेशक, GMVN श्री विनीत तोमर, IAS प्रबंध निदेशक, KMVN वित्त, परिवहन एवं ऊर्जा विभागों के नामित प्रतिनिधि पर्यटन क्षेत्र से बोर्ड द्वारा नामित गैर-सरकारी सदस्य अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि बोर्ड के समक्ष प्रस्...

उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ टीम का कमाल: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दुर्लभ ट्यूमर का सफल उपचार

Uncategorized
    उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ टीम का कमाल: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दुर्लभ ट्यूमर का सफल उपचार     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन की कड़ी मेहनत रंग लाई। स्तन में होने वाली छोटी सी गांठ को नजरअंदाज करना किस तरह गंभीर समस्या का रूप ले सकता है, इसका एक अनोखा उदाहरण श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. नीलकमल कुमार और उनकी टीम ने 35 वर्षीय महिला के स्तन से 12.5 किलोग्राम वजन का फुटबॉल के आकार का विशाल फायलोड्स ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर मरीज़ को नया जीवन दिया है। विशेष बात यह रही कि करीब चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने स्तन के उभार को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है और उन्हें अस्पताल से...

धरती से जुड़ाव का संदेश, धामी ने खेत में चलाया टिलर और डाली प्राकृतिक खाद

Uncategorized
धरती से जुड़ाव का संदेश, धामी ने खेत में चलाया टिलर और डाली प्राकृतिक खाद       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।   मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ...

पौड़ी को धामी की बड़ी सौगात, 110 करोड़ की 19 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तराखंड
पौड़ी को धामी की बड़ी सौगात, 110 करोड़ की 19 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।   मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण किया तथा संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। मुख्...

बैरागीवाला हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धामी बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

Uncategorized
बैरागीवाला हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धामी बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा     देहरादून।   सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत के बाद उत्तराखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपना सख्त रुख स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही साफ कर रखा है कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी नीति के तहत दून पुलिस ने बैरागीवाला हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून अपने तरीके से काम करेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार 13 जून की शाम बैरागीव...