Monday, September 7News and Media

Author: admin

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट योग शिक्षा का कमाल, सुमीर ज्ञवाली ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में दिखाया दम

Uncategorized
एसजीआरआर विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट योग शिक्षा का कमाल, सुमीर ज्ञवाली ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में दिखाया दम       देहरादून। योग की धरती भारत ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026, अहमदाबाद में भारत की शानदार सफलता के पीछे उत्तराखण्ड के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के युवा योगासन खिलाड़ी सुमीर ज्ञवाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रतिभाशाली छात्र सुमीर ज्ञवाली ने भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडंेट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुमीर ज्ञवाली को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी हैं। ...

उत्तराखंडः सिखों के तीर्थ स्थल नानक सागर में बना दी अवैध मजार, प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त

Uncategorized
    उत्तराखंडः सिखों के तीर्थ स्थल नानक सागर में बना दी अवैध मजार, प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त     उत्तराखंड के श्री नानक मत्ता साहिब के नानक सागर किनारे बनी अवैध मजार को धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। CM धामी बोले- सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, देव सांस्कृतिक स्वरूप सुरक्षित रहेगा। उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के सिखों के तीर्थ स्थल श्री नानक मत्ता साहिब के नानक सागर किनारे अवैध मजार बना दी गई, जिसे धामी सरकार के बुलडोजर ने आज तड़के ध्वस्त कर दिया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि सरकार के निर्देशों के क्रम में डीएम नितिन भदौरिया के दिशा निर्देश पर सिंचाई विभाग की नानक सागर भूमि पर बनी अवैध मजार को एक माह पूर्व नोटिस जारी किया गया था। भूमि संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर आज सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त ...

उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार : सीएम धामी

उत्तराखंड
  उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार : सीएम धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भूपतवाला, हरिद्वार में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद पिछले छह दशकों से सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय चेतना के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में देश और विश्व तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में समाज को जागरूक, संगठित एवं अपनी सांस्कृतिक जड़ों एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सामाजिक एकता, समरसता एवं राष्ट्रीय हितो...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा क्षेत्र में सड़क और आवासीय निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा क्षेत्र में सड़क और आवासीय निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने से संबंधित निर्माण कार्यों तथा सार्वजनिक सुविधाओं, आपदा राहत आदि के लिए कुल ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार शाखा में भूपतवाला हरिद्वार में पाईप लाईन बिछाने हेतु ₹ 4.67 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के शहरी विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए ₹ 01 करोड़, जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड कनालीछीना के ग्राम पंचायत सुरूण में कालसीन देवता मंदिर में धर्मशाला निर्माण एवं मार्ग का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्थ...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से निवेश, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लागू हुईं 30 से अधिक नीतियां

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से निवेश, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लागू हुईं 30 से अधिक नीतियां       मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए योजना के लाभार्थी नियोक्ताओं एवं लाभार्थी कर्मचारियों को सम्मानित किया। देशभर के विभिन्न राज्यों में एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। प्रधानमंत्री द्वारा लगभग ₹2,400 करोड़ की राशि देशभर के 15 लाख से अधिक युवाओं एवं श्रमिकों को प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ...

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: हरिद्वार भूमि घोटाले में वरुण चौधरी आउट, डीएम कर्मेंद्र सिंह पर बड़ी कार्रवाई”

Uncategorized, उत्तराखंड
    "भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: हरिद्वार भूमि घोटाले में वरुण चौधरी आउट, डीएम कर्मेंद्र सिंह पर बड़ी कार्रवाई"         भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण में तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम वरुण चौधरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के समुचित निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध दीर्घ शास्ति (मेजर पनिशमेंट) अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया है। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को संस्तुति भेजी जा रही है। इसके ...

रेलवे नेटवर्क के विस्तार से निवेश, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड
रेलवे नेटवर्क के विस्तार से निवेश, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में रेलवे अवसंरचना के विस्तार, गतिमान रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी का सुदृढ़ीकरण राज्य के समग्र विकास, पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य की महत्वाकांक्षी एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए इसके कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना चारधाम यात्रा विशेषकर श्री बदरी...

उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में काम कर रही धामी सरकार

उत्तराखंड
    उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में काम कर रही धामी सरकार       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि...

एसजीआरआर पीजी कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

देहरादून
एसजीआरआर पीजी कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं         देहरादून। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज के छात्रों ने प्रतिष्ठित ईट राइट यूथ हैकथॉन में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की प्रतिभा, परिश्रम और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान प्रतियोगिताओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस. तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों में ...

Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

उत्तराखंड
Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।   कैबिनेट ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता, पाठ्यक्रम निर्धारण और परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं में संशोधन किए जाएंगे। वहीं, उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की...