Monday, September 7News and Media

Author: admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन से चम्पावत में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा नया मुकाम।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन से चम्पावत में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा नया मुकाम। चम्पावत में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, डाडा ककनई पैराग्लाइडिंग परियोजना हेतु 2.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या-231/2026 के क्रम में जनपद चम्पावत के डाडा ककनई क्षेत्र में साहसिक पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा डाडा ककनई क्षेत्र को पैराग्लाइडिंग हब के रूप में विकसित करने एवं पर्यटन सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने हेतु 277.33 लाख रुपये (रुपये दो करोड़ सतहत्तर लाख तैंतीस हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।   उत्तराखण्ड शासन के पर्यटन अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना के क्रियान्वयन हेतु प्रथम किश्त के रूप में 110.00 लाख...

कौशल प्रशिक्षण बना सफलता की कुंजी, जर्मनी में मिला ₹3.30 लाख मासिक वेतन।

उत्तराखंड
कौशल प्रशिक्षण बना सफलता की कुंजी, जर्मनी में मिला ₹3.30 लाख मासिक वेतन। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सुश्री सपना राणा ने मुलाकात की। सुश्री सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उर्तीण की गई, जिसके उपरान्त उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल (Schon Klinik) में 3060 यूरो (₹ 3,30,000) प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्ति प्राप्त हुई है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़े जाने हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तम...

उत्तराखंड के विकास को केंद्र का बड़ा समर्थन, 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

उत्तराखंड
उत्तराखंड के विकास को केंद्र का बड़ा समर्थन, 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए "पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत किये है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार "पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 71.94 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है। जबकि इसी योजना में संचालित "प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)" के तहत उत्तराखंड के लिए कुल 2283.60 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों स्वीकृति के बाद भारत सरकार, राज्य को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026- 27 के दौरान इस योजना के तहत कुल अब तक 2355.54 करोड़ रुपए प्रदान कर चुकी है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्र...

प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत, यात्रा का आनंद लेने की अपील: सीएम धामी 

उत्तराखंड
प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत, यात्रा का आनंद लेने की अपील: सीएम धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, संस्कृति और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की कि वे देवभूमि उत्तराखण्ड के शांत वातावरण में अपनी यात्रा का पूर्ण आनंद लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध म...

सिख श्रद्धालु विवाद मामले में नई एफआईआर दर्ज, अज्ञात आरोपियों पर कार्रवाई शुरू

उत्तराखंड
सिख श्रद्धालु विवाद मामले में नई एफआईआर दर्ज, अज्ञात आरोपियों पर कार्रवाई शुरू ज्ञात हो कि दिनाँक 16-06-2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात् मारपीट की घटना हुई, जिसमें सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।   घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दिनांक 20.06.2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है   थाना कर्णप्रयाग पर पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनायें चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थानांतरित की गई ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अध्यात्म, संस्कृति और संस्कारों से ही विकसित और सशक्त समाज का निर्माण संभव

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अध्यात्म, संस्कृति और संस्कारों से ही विकसित और सशक्त समाज का निर्माण संभव     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए पूज्य संत-महात्माओं का अभिनंदन किया तथा आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा, संस्कार एवं समाज जागरण के कार्यों की सराहना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने संत समाज को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र चेतना का संवाहक बताते हुए कहा कि इतिहास में संतों एवं मनीषियों ने समाज को मार्गदर्शन देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, योग मन, शरीर और आत्मा के सामंजस्य की जीवन पद्धति

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, योग मन, शरीर और आत्मा के सामंजस्य की जीवन पद्धति       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों, साधकों एवं आयोजको...

उत्तराखंड युवाओं, खेल और नवाचार के क्षेत्र में देश के लिए मॉडल राज्य बनेगा : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
उत्तराखंड युवाओं, खेल और नवाचार के क्षेत्र में देश के लिए मॉडल राज्य बनेगा : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए उनके विचारों, सुझावों एवं विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों को सुना और उनका उत्तर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।     मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा किसी भी राज्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उत्तराखंड के युवा प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और नवाचार की क्षमता से भरपूर हैं। उनके सामर्थ्य के बल पर ही विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।   मुख्यमंत्री ने...

युवा योग को अपनाएं और समाज को स्वस्थ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं : श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

Uncategorized
  युवा योग को अपनाएं और समाज को स्वस्थ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं : श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज   देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब में योगाभ्यास कर जनमानस को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया। अपने संदेश में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को दूर करने, मानसिक शांति प्राप्त करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन ...

मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बनबसा ICP और एप्रोच रोड परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून
मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बनबसा ICP और एप्रोच रोड परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड पर्यटन द्वारा प्रकाशित "Ambles Across Godland" नाम की एक पुस्तक भी भेंट की जिसमें बताया गया है कि किस तरह से सरकार ने अनुपयोगी पुलों पर कैफेटेरिया बनाकर उनका सदुपयोग किया है। गृह मंत्री ने इस कार्य की काफी सराहना भी की।   प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से उनके 6-ए, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे एकीकृत चेक ...