Monday, September 7News and Media

Author: admin

एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने के लिए प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिवेशन में मंथन

Uncategorized
एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने के लिए प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिवेशन में मंथन देहरादून। बदलते वैश्विक शैक्षिक परिवेश में विद्यालयों को केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित न रखकर उन्हें उत्कृष्टता, नवाचार और मानवीय मूल्यों के केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा के विविध आयामों पर गहन मंथन हुआ। ‘एसजीआरआर स्कूल्स: सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस – गुणवत्तापरक समावेशी शिक्षा एवं सतत विकास’ विषय पर आयोजित अधिवेशन में शिक्षा विशेषज्ञों ने विद्यालयों में अकादमिक उत्कृष्टता, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, संस्थागत विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर विस्तार से विचार साझा किए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर के सभागार में आयोजित...

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कुशलता का कमाल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 15 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया

Uncategorized
    विशेषज्ञ डॉक्टरों की कुशलता का कमाल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 15 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी। महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि इतने बड़े ट्यूमर की सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन पूरी टीम की सावधानी और विशेषज्ञता से ऑपरेशन स...

आपदा की घड़ी में मानवीयता की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, घायल मजदूरों को मिला तुरंत और निःशुल्क इलाज

Uncategorized, उत्तराखंड
आपदा की घड़ी में मानवीयता की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, घायल मजदूरों को मिला तुरंत और निःशुल्क इलाज       देहरादून। पटेल नगर स्थित लाल पुल पर 23 जून 2026 को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रोजगार की तलाश में सड़क किनारे खड़े उत्तर प्रदेश एवं बिहार के सात मजदूर उस समय एक अनियंत्रित सिटी बस की चपेट में आ गए, जब बस चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वाहन नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर पहुंचाया गया, जहां अस्पताल प्रशासन ने बिना किसी औपचारिकता और विलंब के उनका निःशुल्क उपचार तत्काल प्रारम्भ कराया। अनुभवी चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं समर्पित चिकित्सा कर्मियों की टीम ...

आइए, हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें।

उत्तराखंड
आइए, हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालय, नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है। इसकी वास्तविक आत्मा यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक सहअस्तित्व में बसती है। चारधाम और हेमकुंट साहिब की यात्राएं इस विरासत का सबसे जीवंत और प्रेरणादायक उदाहरण हैं। सदियों से ये यात्राएं न केवल समानांतर रूप से संचालित होती रही हैं, बल्कि इन्होंने विभिन्न आस्थाओं को जोड़ते हुए भाईचारे, सहयोग और मानवीय मूल्यों को भी मजबूत किया है।   ऐसे समय में जब कुछ क्षणिक घटनाओं को आधार बनाकर सामाजिक और डिजिटल मंचों पर विभाजनकारी माहौल बनाने की कोशिशें दिखाई दे रही हैं, उत्तराखंड की इस गौरवशाली परंपरा को याद करना और उसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी बन जाती है। राजनीतिक लाभ या...

अर्धकुंभ-2027 से पहले धामी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पुश, हरिद्वार में ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से बढ़ेगी सुरक्षा

Uncategorized
    अर्धकुंभ-2027 से पहले धामी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पुश, हरिद्वार में ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से बढ़ेगी सुरक्षा         आगामी अर्धकुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरिद्वार में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। हरिद्वार में निर्माणाधीन स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास (पैकेज-1) परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद न केवल शहर के भीतर यातायात का दबाव कम करेंगी, बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी सुगम एवं निर्बाध यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। एनएचएआई द्वारा विकसित की जा रही 51 किलोमीटर लंबी छह-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर टू हरिद्वार परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के अंतर्गत अब तक 46 किलोमीटर छह-लेन मार्...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “ब्रेन 3.0” केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुभव, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं को जोड़ने वाला प्रभावी मंच है

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि "ब्रेन 3.0" केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुभव, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं को जोड़ने वाला प्रभावी मंच है     पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।   केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरित क्रांति की पावन भूमि पंतनगर में आकर धन्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय भारतीय कृषि के इतिहास का गौरवशाली केंद्र है, जिसने देश को वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, कृषि उद्यमी तथा उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रदान कर कृषि एवं ग...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बनेगा हॉर्टिकल्चर हब, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बनेगा हॉर्टिकल्चर हब, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान     गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि एवं कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी तथा जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।   इस अवसर पर ₹46.32 करोड़ की लागत से निर्मित 9 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा ₹323.34 करोड़ की लागत के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द...

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास और हरित ऊर्जा को मिला बढ़ावा

उत्तराखंड
सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास और हरित ऊर्जा को मिला बढ़ावा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण कार्य, सौन्दर्यीकरण कार्य, आपदा राहत आदि विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 42 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ की विधानसभा धारचूला के अन्तर्गत ग्राम सभा बौन में श्री हयॉ गुरु देव व गैरेंग मंदिर सौन्दर्यीकरण व चार दीवारी निर्माण हेतु ₹ 85.00 लाख तथा विधानसभा सल्ट हेतु कुलान्टेश्वर महादेव के मेला स्थल के सौन्द्रर्यीकरण हेतु ₹ 50.08 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।   मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार की विधानसभा पिरान कलियर हेतु मेवड़ नागड़ के श्मशान घाट में बाउण्ड...

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी 

उत्तराखंड
नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया गया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के त्याग, साहस और संघर्ष के कारण ही देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुनः स्थापित हो सकी। उन्होंने सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्...

युवा नौकरी के साथ स्वरोजगार की ओर भी बढ़ रहे हैं: धामी

Uncategorized
युवा नौकरी के साथ स्वरोजगार की ओर भी बढ़ रहे हैं: धामी           मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार, विरासत और विकास को साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा हमने राज्य में जी.ई.पी ( ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आंकलन की व्यवस्था शुरू की है। राज्य सरकार, इकोलॉजी- इकोनामी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाया जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा, आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का भव्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। ऑल वेदर सड़कों से यात्रा सुगम हुई है। उन्हों...