मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, संत समाज ने जताया भरोसा
मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, संत समाज ने जताया भरोसा
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को संत समाज की अपेक्षाओं, परंपराओं और आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को विभिन्न अखाड़ों के संतों एवं प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में कुंभ से जुड़े स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ अखाड़ों की आवश्यकताओं और संत समाज के सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आयोजित उक्त बैठक को संबोधित करते हुए श्री कैड़ा ने कहा कि कुंभ सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का सबसे विराट आयोजन है। इसकी गरिमा केवल भव्य व्यवस्थाओं से नहीं, बल्कि संत समाज के विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से और अधिक प्रतिष्ठित होती है। उ...
